एक्सप्लोरर

गुरुग्राम के नामी प्राइवेट अस्पताल में बड़ी वारदात, वेंटिलेटर पर भर्ती एयर होस्टेस से रेप

Gurugram Air Hostess Rape News: गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में एक एयर होस्टेस के साथ उसके आईसीयू में वेंटिलेटर पर रहते हुए यौन उत्पीड़न किया गया. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए आरोपियों की तलाश में जुटी है.

Gurugram News: दिल्ली से सटे हरियाणा गुरुग्राम में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां के एक फेमस प्राइवेट अस्पताल में एक एयर होस्टेस के साथ कर्मचारी ने कथित तौर पर यौन शोषण किया. आरोपी स्टाफ मेंबर ने इस घिनौनी वारदात को उस समय अंजाम दिया जब महिला आईसीयू में वेंटीलेटर पर थी. 

इसकी शिकायत महिला ने खुद पुलिस में की. मामला संज्ञान में आते ही पुलिस की टीम एक्टिव हो गई. अब जानकारी मिल रही है कि आरोपी की शिनाख्त के लिए अस्पताल के सभी सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है. 

होटल में बीमार पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती
पुलिस ने अब तक जो जानकारी दी है उसके अनुसार, एयर होस्टेस जिस होटल में ठहरी थी, उसके पूल में स्विमिंग करने के बाद वह बीमार हो गई थी. इसके बाद 46 वर्षीय महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. 

6 अप्रैल को यौन उत्पीड़न का आरोप
महिला ने अपनी शिकायत में बताया था कि 5 अप्रैल को उसे गुरुग्राम के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उसे रविवार (13 अप्रैल) को छुट्टी दे दी गई. महिला का दावा है कि 6 अप्रैल को वह वेंटिलेटर पर थी, जब अस्पताल के कुछ कर्मचारियों ने उसका यौन उत्पीड़न किया.

पति को वारदात की जानकारी दी
एयर होस्टेस ने बताया कि छुट्टी मिलने के बाद उसने अपने पति को घटना के बारे में बताया और फिर पुलिस से संपर्क किया. पुलिस ने जानकारी दी कि शिकायत के बाद सोमवार को सदर थाने में अस्पताल के अज्ञात स्टाफ सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. 

आरोपी को जल्द पकड़ने के लिए जांच जारी
पीड़िता का बयान अदालत में मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज कर लिया गया है. पुलिस टीम अस्पताल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर ली जाएगी. मामले की जांच चल रही है और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

अस्पताल ने जारी किया बयान
मामला संज्ञान में आने के बाद नामी अस्पताल ने अपनी ओर से भी बयान जारी किया है. इस बयान में कहा गया है कि एक पेशेंट की शिकायत के बारे में पता चला है. संबंधित अधिकारी जांच कर रहे हैं, जिसमें अस्पताल पूरी तरह से सहयोग कर रहा है. इस स्तर पर किसी भी आरोप की पुष्टि नहीं हुई है और संबंधित समय अवधि के लिए अस्पताल से सीसीटीवी फुटेज सहित सभी दस्तावेज पुलिस को सौंप दिए गए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोहतक प्रशासन की बड़ी लापरवाही, मंडियों में बारिश से भीगे लाखों टन धान
रोहतक प्रशासन की बड़ी लापरवाही, मंडियों में बारिश से भीगे लाखों टन धान
सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक
सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक
पानीपत में ग्रामीणों ने रोका मंत्री कृष्ण लाल पवार का काफिला, जानें मामला
पानीपत में ग्रामीणों ने रोका मंत्री कृष्ण लाल पवार का काफिला, जानें मामला
सोनीपत मंडी में बारिश में भीगा किसानों का धान, धरना कर मुआवजे की मांग
सोनीपत मंडी में बारिश में भीगा किसानों का धान, धरना कर मुआवजे की मांग

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: पैसा कहां से आया, कहां गया और आम आदमी को क्या मिला?
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: जानिए सरकारी खजाने में पैसा कहां से आया, कहां गया
Embed widget