एक्सप्लोरर

5 किडनी के साथ जी रहा फरीदाबाद का यह शख्स, 2 सर्जरी फेल होने के बाद तीसरी बार मिला जीवनदान

Faridabad News: फरीदाबाद के अमृता अस्पताल में 47 वर्षीय व्यक्ति का दुर्लभ तीसरा किडनी ट्रांसप्लांट सफल रहा, जिससे उनके शरीर में कुल 5 किडनियां हो गई हैं. मरीज अब बिना डायलिसिस स्वस्थ जीवन जी रहा है.

Faridabad Man with 5 Kidneys: आम तौर पर एक स्वस्थ मानवीय शरीर में दो किडनियां होती हैं. आधुनिक समय में अब किडनी खराब होने पर ट्रांसप्लांट की भी प्रक्रिया है, लेकिन फरीदाबाद से एक ऐसे शख्स का मामला सामने आया है जिसके शरीर में कुल पांच किडनियां हैं.

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, एक 47 वर्षीय शख्स ने फरीदावाद के एक निजी अस्पताल में तीसरा किडनी ट्रांसप्लांट करवाया है, जिससे अब उसके शरीर में कुल पांच किडनियां हो गई हैं. यह सर्जरी अमृता अस्पताल, फरीदाबाद में की गई, जहां देवेंद्र बारलेवार का इलाज किया गया. वह पिछले 15 वर्षों से क्रॉनिक किडनी रोग से जूझ रहे थे और 2010 तथा 2012 में उनके दो प्रत्यारोपण असफल रहे थे.

तीसरे ट्रांसप्लांट की चुनौतीपूर्ण सर्जरी
डॉ. अहमद कमाल, वरिष्ठ सलाहकार, यूरोलॉजी, ने बताया कि 2022 में कोविड-19 की जटिलताओं के कारण उनकी स्थिति और बिगड़ गई. हालांकि, जब एक 50 वर्षीय ब्रेन-डेड किसान के परिवार ने अपनी किडनी दान करने का निर्णय लिया, तो बारलेवार के लिए उम्मीद की किरण जगी.

पिछले महीने हुई इस चार घंटे लंबी सर्जरी में कई दिक्कतें आईं, क्योंकि मरीज के शरीर में पहले से ही काम ना करने वाली चार किडनियां मौजूद थीं – दो जन्मजात और दो जिसे पहले ट्रांसप्लांट करवाया था. डॉ. कमाल ने बताया कि इतनी अधिक संख्या में किडनियों की उपस्थिति के कारण इम्यून सिस्टम का खतरा बढ़ गया था, जिसके लिए विशेष इम्यूनोसप्रेशन प्रोटोकॉल अपनाए गए.

सर्जरी की जटिलताएं और सफलता
डॉ. अनिल शर्मा, वरिष्ठ सलाहकार, यूरोलॉजी, ने बताया कि मरीज के पतले शरीर और पूर्व सर्जरी के कारण पहले से बने चीरे की वजह से जगह की समस्या उत्पन्न हुई. साथ ही, इस बार की किडनी को सबसे ज्यादा ब्लड फ्लो वाले वेसल से जोड़ना था जो कि काफी ज्यादा मुश्किल भरा था.

हालांकि, हर दिक्कतों के बाद भी ट्रांसप्लांट सफल रहा, और मरीज को दस दिनों के भीतर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. डॉक्टरों के अनुसार, बारलेवार के क्रिएटिनिन स्तर दो सप्ताह के भीतर सामान्य हो गए और अब वे बिना डायलिसिस के जीवन व्यतीत कर रहे हैं.

ट्रांसप्लांट के क्या रही मरीज की प्रतिक्रिया?
बारलेवार ने कहा कि दो असफल ट्रांसप्लांट के बाद उन्होंने उम्मीद छोड़ दी थी. डायलिसिस के कारण उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अमृता अस्पताल ने उन्हें एक नया जीवन दिया. उन्होंने कहा कि अब वे अपने रोजमर्रा के कार्य खुद कर सकते हैं और उनकी सेहत में भी काफी सुधार हुआ है.

यह दुर्लभ सर्जरी न केवल चिकित्सा जगत के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, बल्कि उन मरीजों के लिए भी एक प्रेरणा है जो क्रॉनिक किडनी रोग से जूझ रहे हैं.

ये भी पढ़ें - करनाल में चलती हुई पैसेंजर ट्रेन का डिब्बा पटरी से उतरा, यात्रियों को लेकर जा रही थी दिल्ली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरियाणा में कई मांगों को लेकर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, सड़क पर फेंका कूड़ा
हरियाणा में कई मांगों को लेकर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, सड़क पर फेंका कूड़ा
सोनीपत: 2 दिन पहले जान से मारने की धमकी, फिर कार से कुचलने की कोशिश
सोनीपत: 2 दिन पहले जान से मारने की धमकी, फिर कार से कुचलने की कोशिश
हरियाणा: संजय भाटिया को BJP ने दी नई जिम्मेदारी, जानें कौन हैं?
हरियाणा: संजय भाटिया को BJP ने दी नई जिम्मेदारी, जानें कौन हैं?
करनाल: कैंटर पर हाईटेंशन तार गिरने से कई झुलसे, पूर्व फौजी की मौत
करनाल: कैंटर पर हाईटेंशन तार गिरने से कई झुलसे, पूर्व फौजी की मौत

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget