एक्सप्लोरर

Ram Rahim Parole: जेल से छूटते ही राम रहीम पहुंचा बागपत आश्रम, मुंहबोली बेटी हनीप्रीत भी साथ

Gurmeet Ram Rahim Parole: गुरमीत राम रहीम सिंह को 20 दिन की पैरोल पर रिहा गया है. इससे पहले अगस्त माह में 21 दिन की फरलो पर राम रहीम बाहर आया था. जेल से बाहर आने के बाद राम रहीम बागपत आश्रम पहुंचा है.

Ram Rahim Parole News: हरियाणा में विधानसभा चुनाव की वोटिंग से ठीक पहले डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को पैरोल दी गई है. वो आठवीं बार सुनारिया जेल से बागपत आश्रम पहुंचा है. भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच राम रहीम को गुरुवार सुबह रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर लाया गया है. राम रहीम का आश्रम बागपत के बिनौली थाना क्षेत्र के बरनावा गांव में है, जहां वो अपनी पैरोल के 20 दिन बिताने वाला है. वहीं राम रहीम के साथ उसकी मुंहबोली बेटी हनीप्रीत और परिवार के सदस्य भी आए हैं.

राम रहीम के आते ही आश्रम का पहरा बढ़ा दिया गया है और अनुयायियों का आना भी शुरू हो गया है. रेप और हत्या के आरोप में आजीवन कारावास की सजा काट रहे राम रहीम को हरियाणा पुलिस रोहतक की सुनारिया जेल से लेकर सुबह निकली. बागपत में प्रवेश करते ही पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के बीच उसे लेकर बरनावा आश्रम पहुंची. 

गुरमीत राम रहीम को पुलिस की चार गाड़ियों की सुरक्षा में लेकर इंस्पेक्टर एमएस गिल शाह सतनाम सिंह आश्रम बरनावा में सुबह लगभग 8.13 बजे पहुंचे. सफेद रंग की 4 फॉर्च्युनर गाड़ियों में से एक गाड़ी में डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह था. उसके आश्रम में प्रवेश करते ही मुख्य द्वार बंद कर दिया गया. डेरा प्रमुख के बाहर आने से उनके अनुयायियों में खुशी का माहौल है. हालांकि, डेरा प्रशासन आश्रम में अनुयायियों के आने पर प्रतिबंध की बात कर रहा है. 

कांग्रेस ने इलेक्शन कमीशन को लिखी चिट्ठी
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख की पैरोल पर आपत्ति जताते हुए कांग्रेस की तरफ से चुनाव आयोग को पहले ही चिट्ठी लिखी गई है. इसमें कहा गया था कि राम रहीम चुनाव के समय पैरोल पर आया तो चुनाव को प्रभावित कर सकता है. उसे आचार संहिता के दौरान पैरौल ने दी जाए. ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के लीगल सेल की तरफ से ये चिट्ठी लिखी गई थी, जिसमें कहा गया कि पहले भी राम रहीम चुनाव के समय पैरोल पर बाहर आकर चुनावों को प्रभावित कर चुका है. इसके बावजूद राम रहीम को चुनाव आयोग की तरफ से पैरोल दी गई है. 

चुनाव आयोग ने दी 3 शर्तों पर 20 दिन की पैरोल
चुनाव आयोग की तरफ से तीन शर्तों पर राम रहीम को 20 दिन की पैरोल दी है. इसमें सबसे पहले शर्त तो यहीं है कि पैरोल के दौरान राम रहीम हरियाणा में नहीं रहेगा. दूसरी शर्त है वो किसी भी पॉलिटिकल एक्टिविटी में शामिल नहीं होगा. इसके अलावा तीसरी शर्त है कि वो सोशल मीडिया पर किसी का चुनाव प्रचार नहीं करेगा. चुनाव आयोग की तरफ से कहा गया है कि राम रहीम की तरफ से किसी भी शर्त का उल्लंधन किया जाता है तो उसकी पैरोल तुरंत कैंसिल कर दी जाएगी. 

बता दें कि राम रहीम को 2017 में 2 साध्वियों के यौन शोषण आरोप ठहराया गया था, जिसमें उसे 20 साल की सजा सुनाई गई थी. इसके अलावा राम रहीम को एक पत्रकार की हत्या के मामले में भी दोषी ठहराया गया था, जिसमें उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी.

यह भी पढ़ें: Haryana Election: हरियाणा चुनाव में कैसा है माहौल? BJP सांसद रवि किशन का बड़ा दावा, CM चेहरे पर कह दी ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुरुग्राम-द्वारका एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, कैब चालक के सीने के आर-पार हुआ सरिया, मौके पर मौत
गुरुग्राम-द्वारका एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, कैब चालक के सीने के आर-पार हुआ सरिया, मौके पर मौत
गुरुग्राम: 28 वर्षीय युवक को दोस्त ने घर बुलाया, फिर मार दी गोली! हत्या से हड़कंप
गुरुग्राम: 28 वर्षीय युवक को दोस्त ने घर बुलाया, फिर मार दी गोली! हत्या से हड़कंप
करनाल में 10वीं के छात्र की हत्या का खुलासा, स्कूल में पढ़ने वाली लड़की से थी दोस्ती, 12वीं के स्टूडेंट ने मार डाला
करनाल में 10वीं के छात्र की हत्या का खुलासा, स्कूल में पढ़ने वाली लड़की से थी दोस्ती, 12वीं के स्टूडेंट ने मार डाला
Gurugram News: गुरुग्राम में घुसपैठियों पर बड़ा एक्शन, 13 बांग्लादेशी नागरिक किए गए डिपोर्ट
गुरुग्राम में घुसपैठियों पर बड़ा एक्शन, 13 बांग्लादेशी नागरिक किए गए डिपोर्ट

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget