एक्सप्लोरर

हरियाणा में BJP को तीसरा झटका! कर्णदेव कंबोज ने सभी पदों से दिया इस्तीफा

Haryana Election 2024: हरियाणा चुनाव 2024 में बीजेपी उम्मीदवारों की सूची जारी होने के बाद विधानसभा टिकट न मिलने से तीन नेताओं ने इस्तीफा दे दिया है. कर्णदेव कंबोज ने इंद्री विधानसभा से टिकट चाहते थे.

Haryana Election 2024: हरियाणा बीजेपी उम्मीदवार सूची आने के बाद से पार्टी में बगावत के सुर साफ देखे जा रहे हैं. कैंडिडेट लिस्ट जारी होने के अगले ही दिन तीन नेताओं ने अपना इस्तीफा पेश कर दिया है. अब हरियाणा बीजेपी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री कर्णदेव कंबोज ने रिजाइन कर दिया है. बताया जा रहा है कि कर्णदेव कंबोज इंद्री विधानसभा से टिकट चाहते थे. 

कर्णदेव कंबोज ने इस्तीफा देने की बताई ये वजह
कर्णदेव कंबोज ने अपने इस्तीफे में लिखा, "मैं बीजेपी ओबीसी मोर्चा और सभी अन्य पदों से अपना त्यागपत्र देता हूं क्योंकि भारतीय जनता पार्टी पंडित दीन दयाल उपाध्याय तथा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी वाली भाजपा नहीं रही. अब पार्टी में नुकसान करने वाले गद्दारों को तव्वजो दी जाती है."

उन्होंने आगे कहा, "वर्षों तक मैंने तथा मेरे पूरे परिवार ने भाजपा की तन-मन और धन से सेवा की. पिछले पांच साल तक मोर्चे के अध्यक्ष के नाते पूरे प्रदेश में प्रवास तथा इस समय हरियाणा में 150 सामाजिक टोलियां बना कर काम पर लगी हुई हैं, लेकिन अनुशासित पार्टी कहे जाने वाली भाजपा को शायद अब वफादारों की आवश्यकता नहीं है. इसलिए ऐसे लोगों के सहारे सरकार बनाना चाहती है जिन्होंने हमेशा पार्टी को नुकसान पहुंचाया है जो कि कभी बन नहीं पाएगी."

कर्णदेव कंबोज ने आगे लिखा कि ऐसे नेता जो कल पार्टी में आए, उनको टिकटें दी गईं और जो बचपन से पार्टी की सेवा में लगे हुए हैं उनको दर किनार कर दिया. फिर कांग्रेस और बीजेपी में फर्क क्या रह गया है? बाकी का फैसला जो मेरे समर्थक लेंगे की चुनाव लड़ना है या नहीं. आगामी फैसला जो मेरे साथी करेंगे मैं उसका सम्मान करते हुए अगला कदम उठाऊंगा."

बता दें कि बुधवार को बीजेपी ने 67 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है, जिसमें इंद्री विधानसभा से राम कुमार कश्यप को मैदान में उतारा गया है, जिससे नाराज होकर कर्णदेव कंबोज ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है.

यह भी पढ़ें:हरियाणा चुनाव के दंगल से BJP ने बबीता फोगाट को किया आउट, समझें- क्या है वजह?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gurugram News: गुरुग्राम में लिव-इन पार्टनर की बेरहमी से हत्या, फिर बॉयफ्रेंड ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
गुरुग्राम में लिव-इन पार्टनर की बेरहमी से हत्या, फिर बॉयफ्रेंड ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
सोनीपत में बच्चे को मारने और करंट लगाने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, बेरहमी का वीडियो हुआ था वायरल
सोनीपत में बच्चे को मारने और करंट लगाने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, बेरहमी का वीडियो हुआ था वायरल
Ambala News: अंबाला में टांगरी नदी का पानी घरों में घुसा, लोगों में सामान बचाने की जद्दोजहद
अंबाला में टांगरी नदी का पानी घरों में घुसा, लोगों में सामान बचाने की जद्दोजहद
सोनीपत: NH-44 फुटओवर ब्रिज के गड्ढे में डूबा युवक, NHAI प्रोजेक्ट डायरेक्टर की लापरवाही पर FIR दर्ज
सोनीपत: NH-44 फुटओवर ब्रिज के गड्ढे में डूबा युवक, NHAI प्रोजेक्ट डायरेक्टर की लापरवाही पर FIR दर्ज

वीडियोज

Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)
DR. Aarambhi: 🤨Aarambhi और Dhruv के ठुमके देख Vishwas को लगी मिर्ची, रखी पैनी नज़र! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एथेनॉल पेट्रोल में होता है 'गन्ने का रस'? फ्यूल टैंक में चींटिया लगने के वायरल वीडियो की गडकरी ने बताई सच्चाई
एथेनॉल पेट्रोल में 'गन्ने का रस'? फ्यूल टैंक में चींटिया लगने के दावे की गडकरी ने बताई सच्चाई
Veena Manvi: तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाकिस्तान, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदलेगा एशिया का शक्ति संतुलन
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाक, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदल जाएगा एशिया का शक्ति संतुलन
Government Medical Colleges: AIIMS ही नहीं, इन सरकारी मेडिकल कॉलेजों में भी मिलता है शानदार करियर का मौका
AIIMS ही नहीं, इन सरकारी मेडिकल कॉलेजों में भी मिलता है शानदार करियर का मौका
Embed widget