एक्सप्लोरर

Exclusive: 'ऐसे लोगों पर रोक लगनी चाहिए', कथावाचक अनिरुद्धाचार्य पर भड़के अनिल विज

Aniruddhacharya Statement: कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के बयानों की निंदा करते हुए अनिल विज ने कहा कि ये हमारे समाज और संस्कृति को दूषित कर रहे हैं.

कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के बयानों पर हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने कड़ी आपत्ति जाहिर की. उन्होंने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कहा कि उन्होंने जो बयान दिया है वो हमारी संस्कृति के विरुद्ध है. उनके खिलाफ अगर कोई कार्रवाई बनती है तो करनी चाहिए. वो महिलाओं के बारे में क्या कहना चाहते हैं, कैसी संस्कृति और कैसा देश बनाना चाहते हैं? ऐसे लोगों पर रोक लगनी चाहिए.

अनिल विज ने कहा, "इतनी बड़ी संख्या में लोग इनको सुनने जाते हैं. क्या ये सिखाएंगे हमको? हमें चुनना पड़ेगा. हमें ज्ञान चाहिए. लेकिन किससे ज्ञान चाहिए, जो ज्ञानी होगा न कि इस प्रकार के शब्दावलियों का जो प्रयोग करता होगा ऐसे व्यक्तिओं से हमको नहीं सुनना है. शास्त्रों के जानकार के पास जाना चाहिए."

इनको अपनी वाणी पर नियंत्रण नहीं- विज

इसके साथ ही हरियाणा के मंत्री ने कहा कि इनके इस तरह के प्रवचन देने पर रोक लगानी चाहिए. क्योंकि इनको अपनी वाणी पर नियंत्रण नहीं है. ये शब्दों का ठीक ढंग से इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं. विज ने कहा कि ये हमारे समाज और संस्कृति तो दूषित कर रहे हैं. ऐसे लोगों को हम किसी भी प्रकार से धर्म का प्रचारक नहीं मान सकते. 

सनातन धर्म ने हमेशा महिलाओं की महिमा गाई- विज

क्या अनिरुद्धाचार्य सनातन धर्म को नुकसान पहुंचा रहे हैं, इस पर अनिल विज ने कहा, "सनातन धर्म ने तो हमेशा महिलाओं की महिमा गाई है. हमेशा देवियों की तरह पूजा है. इनके बयान सनातन धर्म के विरुद्ध हैं. ऐसे लोगों पर रोक लगनी चाहिए."

अनिरुद्धाचार्य के बिगड़े बोल

  • पहले 14 वर्ष की उम्र में लड़कियों की शादी हो जाती थी, वो परिवार में घुल मिल जाती थीं लेकिन अब लड़कियां लाते हैं 25 साल की जो 4 जगह मुंह मार के आती हैं.
  • आज कल की पत्नियां जो ज्यादा पैसे कमाता है उसके साथ भाग जाती हैं. इन्हें चुराने रावण आता तो ये उचककर खुद बैठ जातीं. ये खुद रावण को लेटर लिखती कि हम यहां पर हैं, आ जाओ हमें चुराने के लिए. 
  • किन बेटियों के टुकड़े हो रहे हैं? उन बेटियों के जिनके मां-बाप ने सही वक्त पर संस्कार नहीं दिए. काश संस्कार दिया होता. बेटियों ने अगर संस्कार को फॉलो किया होता तो उन लोगों के इतने टुकड़े नहीं होते.
  • आज कल की लड़कियां पढ़ाई के बहाने घर से निकलती हैं लेकिन वे गलत रास्ते पर चली जाती हैं. संस्कारों की कमी के कारण उनका भविष्य खराब होता है
  • महिलाओं को नौकरी करने की जरूरत नहीं है. उनका काम घर संभालना और बच्चों को संस्कार देना है
  • कलियुग में आप वेश्या को वेश्या नहीं कह सकते

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पानीपत: शराब पार्टी बनी खूनी, बचपन के दोस्त ने चाकू गोद की युवक की हत्या
पानीपत: शराब पार्टी बनी खूनी, बचपन के दोस्त ने चाकू गोद की युवक की हत्या
हिसार में बाबा रामपाल के आश्रम में फायरिंग का दावा, गैंगस्टर ने ली जिम्मेदारी
हिसार में बाबा रामपाल के आश्रम में फायरिंग का दावा, गैंगस्टर ने ली जिम्मेदारी
गुरुग्राम: चचेरा देवर ही निकला महिला का कातिल! पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा
गुरुग्राम: चचेरा देवर ही निकला महिला का कातिल! पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा
टाइगर श्रॉफ केस: शार्प शूटर की मां ने बताया क्यों अपराधी बना रेहान
टाइगर श्रॉफ केस: शार्प शूटर की मां ने बताया क्यों अपराधी बना रेहान

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget