एक्सप्लोरर

अनिल विज की पार्टी से बढ़ी नाराजगी? एक्स हैंडल से हटाया मंत्री शब्द, अब ये लिखा

हरियाणा बीजेपी के नेता अनिल विज ने एक बार फिर अपनी नाराजगी की ओर इशारा किया है. उन्होंने अपने एक्स हैंडल से मंत्री का शब्द हटा लिया है. हालांकि विज ने कहा कि उनकी पार्टी से कोई नाराजगी नहीं है.

हरियाणा बीजेपी के वरिष्ठ नेता और मंत्री अनिल विज नाराज चल रहे हैं. इस बीच उन्होंने अपने एक्स हैंडल से मंत्री शब्द हटा लिया है. उसकी जगह अब विज ने अपने विधानसभा क्षेत्र का नाम अंबाला कैंट लिखा है.

अनिल विज से जब इसके पीछे की वजह के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ''मेरी अपनी व्यूअरशिप है, वो मैं अनिल विज के आधार पर बनाना चाहता हूं. मेरे फॉलोअर्स अनिल विज के कारण बने. इसलिए मैंने डिलीट किया है. मैं तब से ट्विटर (अब एक्स) इस्तेमाल कर रहा हूं, जब मेरे पास कोई पद नहीं था. मैं इसे बिना पद के चलाना चाहता हूं. जो मैं कंटेट डालता हूं, अगर उससे जुड़ना चाहते हैं तो जुड़ें. इसका कोई और मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए.''

हरियाणा बीजेपी के नेतृत्व पर उठाए थे सवाल

अनिल विज ने अपनी नाराजगी पर कहा कि मुझे पार्टी से कोई नाराजगी नहीं है. वो वाला फेज खत्म हो चुका है. दरअसल उन्होंने पिछले दिनों राज्य के पार्टी नेतृत्व पर सवाल उठाए थे.

उन्होंने 12 सितंबर को एक्स पर लिखा, ''अंबाला छावनी में कुछ लोग समानांतर बीजेपी चला रहे हैं ,जिनको ऊपर वालों का आशीर्वाद भी प्राप्त है. कमेंट  BOX में लिखें कि हम क्या करें. पार्टी का बहुत नुकसान हो रहा है.''

अंबाला कैंट से सात बार के विधायक अनिल विज ने विधानसभा चुनाव में बीजेपी पर हराने की साजिश की तरफ इशारा करते हुए आरोप लगाए थे. उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के खिलाफ भी फरवरी के महीने में टिप्पणी की थी. तब उन्हें पार्टी ने नोटिस जारी किया था. 

राहुल गांधी पर निशाना

अनिल विज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर वोट चोरी के आरोपों को लेकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी विश्व के पहले ऐसे राजनेता हैं जो अपने ही देश में एटम बम और हाइड्रोजन बम गिराने की भावना रखते हैं. आप को पत्रकार वार्ता में कुछ भी बात रखने का अधिकार है. यदि आपकी भावना अच्छी है तो आप इसी बात के लिए कोई और शब्दावली इस्तेमाल कर सकते थे परन्तु हकीकत यह है कि आप पर नकारात्मकता इतनी हावी हो चुकी है कि न आप अच्छा सोचते हैं और न ही अच्छा बोलते हैं.

जीवन प्रकाश एबीपी लाइव में बतौर इनपुट लीड काम कर रहे हैं. वो करीब 8 सालों से एबीपी में कार्यरत है. ब्रेकिंग न्यूज के साथ चुनाव और राजनीतिक मुद्दों पर खास ध्यान रखते हैं. पत्रकारिता जगत में करीब 10 सालों का अनुभव है. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं. संपर्क के लिए मेल आईडी- jeevanp@abpnetwork.com.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gurugram News: गुरुग्राम की सोसाइटी में बड़ा हादसा, खेलते-खेलते युवक पर गिरा बास्केटबॉल पोल, रीढ़ में फ्रैक्चर
गुरुग्राम की सोसाइटी में बड़ा हादसा, खेलते-खेलते युवक पर गिरा बास्केटबॉल पोल, रीढ़ में फ्रैक्चर
PM मोदी की रैली बनी गेमचेंजर! महिपाल ढांडा बड़ा दावा, 'पंजाब में अब बदल गया माहौल'
PM मोदी की रैली बनी गेमचेंजर! महिपाल ढांडा बड़ा दावा, 'पंजाब में अब बदल गया माहौल'
किसान आंदोलन के बीच दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर थ्री-लेयर सुरक्षा, पुलिस अलर्ट पर
किसान आंदोलन के बीच दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर थ्री-लेयर सुरक्षा, पुलिस अलर्ट पर
सोनीपत रेलवे स्टेशन पर हंगामा, जंतर-मंतर जा रहे छात्रों और पुलिस के बीच झड़प, DCP पर गंभीर आरोप
सोनीपत रेलवे स्टेशन पर हंगामा, जंतर-मंतर जा रहे छात्रों और पुलिस के बीच झड़प, DCP पर गंभीर आरोप

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget