एक्सप्लोरर

हरियाणा में 42 BJP प्रभारियों की लिस्ट में अनिल विज को नहीं मिली जगह, मंत्री बोले- 'मुझे तो पूरा...'

हरियाणा में विधानसभा प्रभारी की लिस्ट में जगह नहीं मिलने पर अनिल विज ने कहा कि मैं जल्द ही राज्यव्यापी दौरा शुरू करूंगा, जिसमें नए और पुराने पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलूंगा और उनकी कुशलक्षेम जानूंगा.

हरियाणा में बीजेपी ने उन सीटों पर प्रभारी नियुक्त किया है, जहां पार्टी को विधानसभा चुनाव में हार मिली थी. दिलचस्प है कि इस लिस्ट में हरियाणा के परिवहन मंत्री और वरिष्ठ नेता अनिल विज का नाम नहीं है. इसको लेकर जब विज से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि उनके पास पूरा राज्य देखने की जिम्मेदारी है. 

अंबाला में पत्रकारों से बात करते हुए अनिल विज ने पूरे राज्य का दौरा करने की योजना की भी घोषणा की. मंगलवार को हरियाणा बीजेपी के अध्यक्ष मोहनलाल बडोली ने वर्तमान विधानसभा में विपक्षी विधायकों के प्रतिनिधित्व वाली सीटों पर प्रभारी की घोषणा की. 

विधायकों की क्यों हुई नियुक्ति?

न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पार्टी सूत्रों ने कहा, ये विधायक जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने, नई विकासा की जरूरतों की पहचान करने और जन शिकायतों का समाधान करने का कार्य करेंगे.

हरियाणा की 90 सीटों में बीजेपी ने 48 सीटों पर जीत दर्ज की थी. वहीं कांग्रेस को 37, आईएनएलडी को दो सीटें मिली. तीन सीटों पर निर्दलीय ने जीत दर्ज की.

अधिकारियों को सख्त चेतावनी

इसपर जब सवाल किया गया तो अंबाला छावनी के विधायक अनिल विज ने मजाकिया अंदाज में कहा, "देखिए, बाकी लोगों को एक-एक विधानसभा सीट दी गई है, लेकिन मुझे तो पूरा हरियाणा देखना है. मैं सबसे वरिष्ठ विधायक हूं और सात बार चुनाव जीत चुका हूं. मैं जल्द ही राज्यव्यापी दौरा शुरू करूंगा, जिसमें नए और पुराने पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलूंगा और उनकी कुशलक्षेम जानूंगा."

विज ने सरकारी अधिकारियों को सख्त चेतावनी भी दी और कहा कि वे अपने दौरों के दौरान सरकारी योजनाओं के कार्यान्वयन में कोताही बरतने वालों पर नजर रखेंगे.

72 साल के अनिल विज अक्टूबर 2024 के विधानसभा चुनाव में अंबाला छावनी सीट से जीत हासिल की थी और निर्दलीय प्रत्याशी चित्रा सरवारा को हराकर सातवीं बार विधायक बने थे. विज की पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ रिश्ते हमेशा से तनावपूर्ण रहे. उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर भी कई बार टिप्पणी की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुरुग्राम: 28 वर्षीय युवक को दोस्त ने घर बुलाया, फिर मार दी गोली! हत्या से हड़कंप
गुरुग्राम: 28 वर्षीय युवक को दोस्त ने घर बुलाया, फिर मार दी गोली! हत्या से हड़कंप
करनाल में 10वीं के छात्र की हत्या का खुलासा, स्कूल में पढ़ने वाली लड़की से थी दोस्ती, 12वीं के स्टूडेंट ने मार डाला
करनाल में 10वीं के छात्र की हत्या का खुलासा, स्कूल में पढ़ने वाली लड़की से थी दोस्ती, 12वीं के स्टूडेंट ने मार डाला
Gurugram News: गुरुग्राम में घुसपैठियों पर बड़ा एक्शन, 13 बांग्लादेशी नागरिक किए गए डिपोर्ट
गुरुग्राम में घुसपैठियों पर बड़ा एक्शन, 13 बांग्लादेशी नागरिक किए गए डिपोर्ट
पानीपत: बिना लाइन बंद किए टावर पर चढ़ाया, करंट लगने से युवक की मौत, 10 दिन बाद जाना था विदेश
पानीपत: बिना लाइन बंद किए टावर पर चढ़ाया, करंट लगने से युवक की मौत, 10 दिन बाद जाना था विदेश

वीडियोज

Sansani: बैड बीवी की आशिकी | Crime News
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सफलता नहीं मिली, मुझे अभी बहुत आगे जाना है
Christopher Nolan की The Odyssey क्या है? जानिए क्यों पूरी दुनिया इस फिल्म का इंतजार कर रही है
Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ED Raid: बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
'ये मोदी पहले सोचता भी है और...', हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद US-ईरान जंग पर क्या बोले प्रधानमंत्री?
'ये मोदी पहले सोचता भी है और...', हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद US-ईरान जंग पर क्या बोले PM?
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Explained: UP सरकार के निशाने पर जौहर और ग्लोकल समेत 25 हजार यूनवर्सिटी-मदरसे! 'कानूनी शासन' या 'राजनीतिक गणित'?
UP सरकार के निशाने पर जौहर-ग्लोकल समेत 25,000 यूनवर्सिटी-मदरसे! कानूनी शासन या राजनीतिक गणित?
Embed widget