एक्सप्लोरर

Farmers Delhi March: किसानों के दिल्ली मार्च से पहले अनिल विज का बड़ा बयान, '...तब जाने दिया जाएगा'

Farmers Protest: पंजाब और हरियाणा सीमा के शंभू बॉर्डर से किसानों का जत्था आज एक बजे दिल्ली के लिए पैदल मार्च शुरू करेगा. इसको लेकर हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया दी है.

Anil Vij On Farmers Protest: पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर से आंदोलनकारी किसानों का एक जत्था आज (शुक्रवार, 6 दिसंबर) दिल्ली के लिए रवाना होगा. प्रशासन उन्हें रोकने के लिए मुस्तैद है. इस बीच हरियाणा सरकार में मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अनिल विज ने कहा कि किसान इजाजत लेकर दिल्ली जाएं, तो जाने दिया जाएगा. किसान को दिल्ली में बैठने के लिए इजाजत लेना चाहिए.

विज ने कहा, ''एक साल से आम आदमी पार्टी की सरकार ने किसान को धरना पर बैठाये रखा है.''

किसानों ने ऐलान किया है कि पंजाब और हरियाणा सीमा के शंभू बॉर्डर से 101 किसानों का एक जत्था शुक्रवार को दोपहर एक बजे दिल्ली के लिए पैदल मार्च शुरू करेगा. ये किसान फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी मांग रहे हैं. इसी के मद्देनजर हरियाणा की सीमा पर भारी संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है.

धारा 163 लागू

अंबाला जिला प्रशासन ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 लागू की है. आदेश के अनुसार, अगले आदेश तक पैदल, वाहन या अन्य साधनों से किसी भी प्रकार का मार्च निकालने पर रोक लगा दी गई है.

इस बीच, अंबाला प्रशासन ने जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों को शुक्रवार को बंद करने का आदेश दिया है. न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर शंभू बॉर्डर बिंदु - राजपुरा (पंजाब)-अंबाला (हरियाणा) पर पहले से ही कई लेयर्स में बैरिकेड्स लगाए गए हैं. शंभू बॉर्डर पर पानी की बौछारें करने की भी व्यवस्था की गई है.

बता दें कि दिल्ली की ओर मार्च करने से रोके जाने के बाद से ये किसान 13 फरवरी से पंजाब और हरियाणा के बीच शंभू और खनौरी बॉर्डर पर डेरा डाले हुए हैं. 

दिल्ली पुलिस अलर्ट

किसानों के दिल्ली कूच करने को लेकर पुलिस हाई अलर्ट मोड पर है. दिल्ली पुलिस ने भी बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. पुलिस के द्वारा लगाई गई बैरिकेडिंग की वजह से वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है.

किसानों की मांगों को भूपेंद्र हुड्डा ने ठहराया सही, कहा- 'सबको बात रखने का पूरा हक'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
DU के प्रोफेसर्स नहीं बन सकते प्रोटेस्ट का हिस्सा, एडवाइजरी पर भड़के दीपेंदर हुड्डा, बोले- 'शर्म आनी चाहिए'
DU के प्रोफेसर्स नहीं बन सकते प्रोटेस्ट का हिस्सा, एडवाइजरी पर भड़के दीपेंदर हुड्डा, बोले- 'शर्म आनी चाहिए'
NEET पेपर लीक पर गुरुग्राम में कांग्रेस का हल्ला बोल, मिनी सचिवालय को घेरने पर पुलिस ने रोका
NEET पेपर लीक पर गुरुग्राम में कांग्रेस का हल्ला बोल, मिनी सचिवालय को घेरने पर पुलिस ने रोका
हरियाणा में कांग्रेस का प्रदर्शन, BJP कार्यालय के घेराव की कोशिश; हिरासत में कई कार्यकर्ता
हरियाणा में कांग्रेस का प्रदर्शन, BJP कार्यालय के घेराव की कोशिश; हिरासत में कई कार्यकर्ता

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
CJP Jantar Mantar Protest Live: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन बंद, इंटरनेट पर भी पाबंदी, CJP-सरकार की बैठक जारी
Live: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन बंद, इंटरनेट पर भी पाबंदी, CJP-सरकार की बैठक जारी
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
'क्या पहले कानून नहीं था...', अखिलेश के चाचा राम गोपाल यादव ने PM मोदी के आश्वासन पर उठाए सवाल
'क्या पहले कानून नहीं था...', अखिलेश के चाचा राम गोपाल यादव ने PM मोदी के आश्वासन पर उठाए सवाल
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
ISRO दे रहा स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप का मौका, जानें कौन सकता है अप्लाई? 
ISRO दे रहा स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप का मौका, जानें कौन सकता है अप्लाई? 
Embed widget