एक्सप्लोरर

हरियाणा में AAP-कांग्रेस गठबंधन पर संजय सिंह ने दिया बड़ा अपडेट, 'सभी सीटों पर...'

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन का ऐलान नहीं हो पाया है. वहीं, अब संजय सिंह ने इसको लेकर बड़ा बयान दिया है.

Haryana News: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस के बीच गठबंधन की चर्चा को लेकर सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने सोमवार (9 सितंबर)  कहा कि अब हमारे पास समय कम बचा है. आप नेता संजय सिंह ने कहा कि नामांकन की तारीख 12 सितंबर है. हमारे पास भी समय नहीं है. सभी सीटों पर AAP की पूरी तैयारी है, आलाकमान के फैसले का इंतज़ार कर रहे हैं. हम जल्द ही उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करेंगे.

आप के हरियाणा प्रदेश सुशील गुप्ता ने कहा है कि वह शाम तक कांग्रेस की ओऱ से गठबंधन के ऐलान का इंतजार करेंगे वर्ना अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर देंगे. इस पर आप सांसद संजय सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा, ''इस पर संदीप पाठक जी और सुशील गुप्ता का भी बयान आया है कि प्रत्याशी के नाम का ऐलान करने और चुनाव लड़ने की हमारी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है.''

संजय सिंह ने कहा, ''जैसे ही उनको पार्टी संगठन से या राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल से इजाजत मिलेगी वह ऐलान करके चुनाव में जाएंगे. आम आदमी पार्टी एक राष्ट्रीय राजनीतिक दल है. हरियाणा में हमारा मजबूत संगठन है. उसको लेकर संदीप पाठक और सुशील गुप्ता ने बयान दिया है.''

सीएम केजरीवाल का निर्देश पर आगे बढ़ेंगे- संजय सिंह
आप नेता संजय सिंह ने कहा, ''जैसे ही केजरीवाल साहब और पार्टी का निर्देश मिलेगा, उस अनुसार काम करंगे. 12 सितंबर तक ही नामांकन होना है. सुशील गुप्ता ने कहा कि शाम तक इंतजार कर लिस्ट जारी कर देंगे तो उनकी बात सही और जायज भी है कि हमारे पास समय नहीं है.'' संजय सिंह ने आगे फिर अपनी बात को दोहराते हुए कहा, ''जो संगठन का काम जमीन पर कर रहे हैं वे राष्ट्रीय अध्यक्ष और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से चर्चा और बातचीत करके निर्णय लेंगे. उसमें हमलोग सहमति के साथ आगे बढ़ेंगे. अब तो समय में ही कम बचा हुआ है.''

ये भी पढ़ें- हरियाणा में AAP नेता की पत्नी ने बेटे के साथ थामा BJP का दामन तो बोले- 'हमारा कोई संबंध नहीं'

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मानसून की बारिश में डूबा अंबाला, सड़क से स्कूल तक हर तरफ जलभराव; जनजीवन बेहाल
मानसून की बारिश में डूबा अंबाला, सड़क से स्कूल तक हर तरफ जलभराव; जनजीवन बेहाल
Gurugram Encounter: गुरुग्राम में गैंगस्टर दीपक नांदल गैंग के चार शूटर्स पुलिस मुठभेड़ में ढेर, तीन पुलिसकर्मी भी हुए घायल
गुरुग्राम में गैंगस्टर दीपक नांदल गैंग के चार शूटर्स पुलिस मुठभेड़ में ढेर, तीन पुलिसकर्मी भी हुए घायल
Sonipat News: रोहट गांव में PHC की इमारत भरभराकर जमींदोज, पूरे इलाके में मचा हड़कंप
सोनीपत: रोहट गांव में PHC की इमारत भरभराकर जमींदोज, पूरे इलाके में मचा हड़कंप
Yamunanagar News: हथनीकुंड बैराज पर हाई अलर्ट, 146 करोड़ की 'डायाफ्राम वॉल' बनेगी यमुना के जल तांडव की ढाल
हथनीकुंड बैराज पर हाई अलर्ट, 146 करोड़ की 'डायाफ्राम वॉल' बनेगी यमुना के जल तांडव की ढाल

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
Embed widget