एक्सप्लोरर

Kheda Murder News: बेटी की आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित करने का विरोध करने पर बीएसएफ जवान की हत्या, सभी आरोपी गिरफ्तार

Kheda: खेड़ा में एक BSF जवान को उस वक्त अपनी जान गंवानी पड़ी जब वो अपनी बेटी के आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जाने का विरोध करने आरोपी के घर पहुंचा. सभी आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं.

Kheda Murder News: बेटी के आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जाने का विरोध करने पर गुजरात के खेड़ा जिले में एक परिवार के सात सदस्यों ने एक बीएसएफ जवान की कथित तौर पर हत्या कर दी. पुलिस के अनुसार, सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने मंगलवार को बताया कि बीएसएफ जवान अपनी नाबालिग बेटी की आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने का विरोध करने के लिए आरोपियों के घर गया था.

सभी आरोपी गिरफ्तार
उन्होंने बताया कि यह घटना शनिवार रात करीब 10 बजे हुई और सात आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया. बीएसएफ जवान, उसकी पत्नी और बेटा जिले के नडियाद तालुक के चकलासी गांव में दिनेश जादव के घर गए थे. वे आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित किए जाने को लेकर विरोध जताने के लिए उनके घर गए थे. पीड़ित परिवार ने दावा किया कि जादव के बेटे ने उनकी बेटी की आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित की.

पुलिस ने दी ये जानकारी
नडियाद के पुलिस उपाधीक्षक वी आर बाजपेयी ने पत्रकारों से कहा, ‘‘इस मुद्दे पर तीखी बहस होने के बाद जादव और उनके परिवार के छह अन्य सदस्यों ने जवान और उनके परिवार पर डंडों और धारदार हथियारों से हमला किया.’’ उन्होंने बताया कि जवान को सिर और अन्य अंगों पर चोटें आयीं और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. उसके बेटे को भी सिर पर गहरी चोटें आयी और उसकी पत्नी भी जख्मी हो गयी.

अधिकारी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या), 307 (हत्या का प्रयास), 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 504 (जानबूझकर अपमान करना) और 143 (गैरकानूनी रूप से एकत्रित) होने के तहत रविवार रात को एक प्राथमिकी दर्ज की गयी. उन्होंने बताया कि सभी सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्हें सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. उन्होंने बताया कि घटना की जांच की जा रही है. फॉरेंसिक टीम सबूत एकत्रित कर रही है. पुलिस अधीक्षक राजेश गढ़िया ने बताया कि यह घटना तब हुई, जब बीएसएफ जवान मेहसाणा में अंबासन से राजस्थान के बाड़मेर में अपने तबादले से पहले छुट्टी पर परिवार से मिलने आया था.

ये भी पढ़ें:

Vadodara Viral Video: वडोदरा के MSU कैंपस में नमाज अदा करने का वीडियो वायरल, VHP ने साजिश का लगाया आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget