एक्सप्लोरर

Gujarat Election: 'गुजरात विधानसभा चुनाव में असली मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के बीच', वड़ोदरा में बोले सीएम गहलोत

Gujarat Election: गुजरात में राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर दौरा कर रहे हैं. इस दौरान सीएम गहलोत ने कहा, गुजरात में असली मुकाबला कांग्रेस और सत्तारूढ़ बीजेपी के बीच होगा.

Gujarat Assembly Election: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुजरात के चुनावी परिदृश्य में आम आदमी पार्टी (आप) के प्रवेश को बुधवार को तवज्जो नहीं देने की कोशिश की और दावा किया कि असली मुकाबला कांग्रेस और सत्तारूढ़ बीजेपी के बीच होगा. साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जीत मिलने का विश्वास जताते हुए उन्होंने बीजेपी पर प्रहार किया और कहा कि लोग बहु प्रचारित विकास के ‘गुजरात मॉडल’ का खोखलापन अब समझ गये हैं. उन्होंने कहा, ‘‘यह मॉडल अब बेनकाब हो गया है और लोग अब कांग्रेस को एक मौका देना चाहते हैं. ’’

वडोदरा में क्या बोले सीएम गहलोत?
यहां संवाददाताओं से बात करते हुए गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ पर्यवेक्षक ने कहा, ‘‘हम गुजरात में आप के प्रवेश से चिंतित नहीं हैं. उसके आने पर भी असली मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के बीच ही होगा. कांग्रेस गुजरात में बहुत मजबूत हैं और हम इस बार कड़ी टक्कर देंगे. कांग्रेस यदि अगली सरकार बनाती है तो इससे मुझे आश्चर्य नहीं होगा.’’ उल्लेखनीय है कि आप के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुजरात की बार-बार यात्रा कर रहे हैं और चुनाव पूर्व घोषणाएं कर रहे हैं.

Kheda Crime News: खेड़ा में सनसनीखेज वारदात, बीच बाजार में अधेड़ ने पहले किशोरी का गला रेता, फिर सीने पर किया वार

'चुनाव में देंगे कड़ी टक्कर'
गहलोत बुधवार से गुजरात की दो दिवसीय यात्रा पर हैं जिस दौरान वह आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के साथ बैठक करेंगे. गहलोत ने यहां पार्टी के उत्तर गुजरात क्षेत्र के नेताओं के साथ बैठक करने से पहले संवाददाताओं से कहा, ‘‘पिछली बार(2017 में) हम गुजरात में महज कुछ सीटों से बहुमत का आंकड़ा नहीं प्राप्त कर सके थे. इस बार हम कड़ी टक्कर देंगे और एक प्रभावशाली चुनाव प्रचार शुरू करेंगे. ’’

शराबबंदी को लेकर क्या बोले गहलोत?
गुजरात में मादक पदार्थ जब्त किये जाने की हालिया घटनाओं पर गहलोत ने कहा कि महात्मा गांधी की जन्मस्थली होने के बावजूद गुजरात में शराब (जिसे निर्मित करना और बिक्री करना निषिद्ध है) और मादक पदार्थ बीजेपी शासित राज्य में खुलेआम उपलब्ध है.

ये भी पढ़ें:

Gujarat Assembly Elections 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए AAP ने जारी उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, इन्हें मिला मौका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget