एक्सप्लोरर

Gujarat Politics: सीएम केजरीवाल ने बीजेपी के ‘रेवड़ी’ वाले बयान पर किया पलटवार, सत्ताधारी पार्टी पर लगाए ये गंभीर आरोप

Gujarat News: गुजरात में इस साल के अंत तक विधानसभा का चुनाव होना है. सीएम केजरीवाल ने गुजरात के युवाओं के लिए रोजगार और बेरोजगारों के लिए 3000 रुपये तक भत्ता देने का एलान किया है. 

Gujarat Assembly Elections: आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी के सत्ता में आने पर राज्य में 3,000 रुपये मासिक बेरोजगारी भत्ता और हर युवा को नौकरी देने का वादा किया. नौकरी का वादा करने से पहले केजरीवाल ने बीजेपी शासित राज्य में सत्ता में आने पर प्रति माह 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली का आश्वासन दिया था. गुजरात में विधानसभा चुनाव इस साल के अंत तक होने वाले हैं.

सीएम केजरीवाल ने बीजेपी पर साधा निशाना
वोट पाने के लिए ‘रेवड़ी’ या मुफ्त उपहार बांटने के संबंध में बीजेपी की आलोचना पर प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि सत्ताधारी पार्टी ठेकेदारों, उनके दोस्तों और मंत्रियों को ‘रेवड़ी’ बांटती है, लेकिन वह उन्हें देश के लोगों के बीच बांटना चाहते हैं. केजरीवाल ने कहा, ‘‘यह जनता का पैसा है, जो कुछ भी आपको मुफ्त मिलता है वह नागरिकों के लिए होना चाहिए न कि ठेकेदारों या मंत्रियों के लिए.’’

Gujarat Corona Death: गुजरात में जुलाई में कोरोना संक्रमण से हुई 24 मौतें, इतने फीसदी लोगों ने नहीं ली थी वैक्सीन

गुजरात के लोगों से किये ये वादे
सौराष्ट्र क्षेत्र के गिर सोमनाथ जिले के वेरावल शहर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि अगर आप गुजरात में सत्ता में आती है, तो उनकी पार्टी यह सुनिश्चित करेगी कि अगले पांच वर्षों में प्रत्येक बेरोजगार युवा को नौकरी मिले. उन्होंने कहा, ‘‘जब तक हम हर बेरोजगार युवा को नौकरी नहीं देते, तब तक उन्हें 3,000 रुपये प्रति माह बेरोजगारी भत्ता मिलेगा.’’

अपनी पार्टी के चुनाव पूर्व ‘‘गारंटी’’ के हिस्से के रूप में, केजरीवाल ने 10 लाख सरकारी नौकरियां सृजित करने का वादा किया. आप नेता ने सरकारी भर्ती परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने पर रोक लगाने और दोषियों को दंडित करने के लिए कानून बनाने का भी वादा किया.

प्रश्नपत्र लीक को लेकर कही ये बात
हाल के दिनों में प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने के कई मामले सामने आए हैं. केजरीवाल ने कहा, ‘‘हम यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रश्नपत्र लीक के लिए जिम्मेदार माफिया को कड़ी सजा मिले और गुजरात में पेपर लीक की घटनाएं ना हों.’’ दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सत्ता में आने पर सहकारी क्षेत्र में भर्ती प्रक्रिया में सुधार करेगी और इसे पारदर्शी बनाएगी, ताकि सिफारिशों या रिश्वत के जरिए युवाओं को वहां नहीं रखा जा सके, जैसा कि अभी हो रहा है.

केजरीवाल ने गुजरात के एक मामले का जिक्र किया जहां हाल में एक युवक ने बेरोजगारी के कारण आत्महत्या कर ली और कहा कि राज्य के युवाओं को (सरकार में) बदलाव के लिए और पांच महीने इंतजार करना चाहिए.

'रेवड़ी' वाले बयान पर किया पलटवार 
मुफ्त उपहारों के वादे पर आप नेता ने कहा कि अन्य दलों के उनके प्रतिद्वंद्वी टीवी बहस में उनकी आलोचना करेंगे कि केजरीवाल मुफ्त रेवड़ी बांट रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘‘आप ठेकेदारों, अपने दोस्तों और मंत्रियों को रेवड़ी बांटते हैं और उन्हें स्विस बैंक में ले जाते हैं. केजरीवाल इसे देश के लोगों के बीच वितरित करना चाहता है. दोस्तों, हमें इस प्रणाली को रोकना होगा. यह जनता का पैसा है, जो कुछ भी आपको मिलता है, नागरिकों के लिए मुफ्त होना चाहिए.’’

ये भी पढ़ें:

Lumpy Skin Disease: गुजरात के 17 जिलों में फैली लंपी स्किन डिजीज, पशु मेले पर लगा प्रतिबंध, इतनों की हो चुकी है मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
'UP में चीनी की कमी नहीं, परेशान न हों लोग', बढ़ते दाम के बीच बोले CM योगी
'UP में चीनी की कमी नहीं, परेशान न हों लोग', बढ़ते दाम के बीच बोले CM योगी
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज

वीडियोज

Gaurav Khanna Divorce Row में Orry का बड़ा बयान, Akanksha को बताया ‘Snake in the Grass’
Vande Mataram विवाद पर Kangana का Sharmila Tagore को जवाब, बोलीं- ‘Hindu-Muslim Mindset से बाहर आएं’
Rajpal Yadav का करारा जवाब, बोले- ‘5 करोड़ नहीं, 100 करोड़ में भी कोई मुझे खरीद नहीं सकता’
बेटे के साथ पापा की जिंदगी का खात्मा LIVE !
Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
'UP में चीनी की कमी नहीं, परेशान न हों लोग', बढ़ते दाम के बीच बोले CM योगी
'UP में चीनी की कमी नहीं, परेशान न हों लोग', बढ़ते दाम के बीच बोले CM योगी
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
Embed widget