एक्सप्लोरर

Gujarat Politics: गुजरात कांग्रेस ने और 6 सदस्यों को किया सस्पेंड, पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप

Gujarat News: कांग्रेस की गुजरात इकाई की अनुशासनात्मक समिति द्वारा प्राप्त शिकायतों के बाद पिछले सप्ताह 38 पार्टी सदस्यों को इसी आधार पर निलंबित कर दिया गया था.

Gujarat Congress: गुजरात में कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में मंगलवार को 6 और सदस्यों को छह साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया. कांग्रेस सूत्रों ने यह जानकारी दी. सूत्रों के मुताबिक निलंबित किए गए सदस्यों में पार्टी की जूनागढ़ इकाई के अध्यक्ष और एक महिला पदाधिकारी भी शामिल हैं. कांग्रेस की गुजरात इकाई की अनुशासनात्मक समिति द्वारा प्राप्त शिकायतों के बाद पिछले सप्ताह 38 पार्टी सदस्यों को इसी आधार पर निलंबित कर दिया गया था. सूत्रों ने कहा कि राज्य में कांग्रेस सेवादल की महिला मुख्य आयोजक प्रगति अहीर और जूनागढ़ शहर इकाई के अध्यक्ष अमित पटेल पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए निलंबित किए गए लोगों में शामिल हैं.

95 कांग्रेस सदस्यों की मिली थी शिकायत

अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करने वाले अन्य लोगों में कांग्रेस सदस्य खुमानसिंह परमार, राजू सोलंकी और रावण परमार शामिल हैं. समिति के संयोजक ने पहले संवाददाताओं को बताया कि उन्हें 95 कांग्रेस सदस्यों के खिलाफ पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए 71 शिकायतें मिली थीं. सूत्रों ने कहा कि उनमें से कुछ को चेतावनी दी गई और कारण बताओ नोटिस जारी किया गया. दिसंबर में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने 182 सदस्यीय विधानसभा में रिकॉर्ड 156 सीट पर जीत हासिल की थी जबकि कांग्रेस को केवल 17 सीट ही मिली थीं.

बता दें कि गुजरात विधानसभा में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस में लगातार मंथन का दौर जारी था. इस दौरान पार्टी की तीन सदस्यीय समिति ने सौराष्ट्र क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवारों से भेंट की थी. कांग्रेस को 2017 के चुनावों में 77 सीटें मिली थीं जिनमें से सौराष्ट्र क्षेत्र से 28 सीटें थीं. कांग्रेस के द्वारा 4 जनवरी को इस समिति का गठन किया गया था और उनसे दो सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट पार्टी को सौंपने के लिए कहा गया था.

ये भी पढ़ेंः

Gujarat News: अलग-अलग घटनाओं में दो नवजात शिशु का अपहरण, 48 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget