एक्सप्लोरर

Gujarat Paper Leak: उम्मीदवारों को दोबारा करना होगा परीक्षा के लिए अप्लाई! जानिए क्या कहता है नियम?

कोरोना महामारी के बाद अब तक की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा का आयोजन आज होना था, लेकिन पेपर लीक होने से 9 लाख से ज्यादा परीक्षार्थियों की मेहनत पर पानी फिर गया. 

Paper Leak: गुजरात पंचायत सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (GPSSB) की आज आयोजित होने वाली जूनियर क्लर्क भर्ती परीक्षा पेपर लीक (Paper Leak) होने की सूचना के बाद रद्द कर दी गई. 1181 पदों पर 9 लाख से ज्यादा छात्रों ने अप्लाई किया था, लेकिन परीक्षा रद्द होते ही सबकी मेहनत पर पानी फिर गया. अब इस बात को लेकर गुजरात में हंगमा मचा है कि पेपर कब होगा?

ताजा अपडेट यह है कि पेपर लीक होने के बाद जीपीएसएसबी (GPSSB) ने जूनियन क्लर्क परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया है. अब संभावना इस बात की जताई जा रही है कि परीक्षा नये सिरे से आयोजित की जाएगी. गुजरात सरकार इस मामले में एक दो दिन में नई गाइडलाइन जारी कर सकती है. सूचना यह है कि जीपीएसएसबी नये सिरे से और पहले से ज्यादा पारदर्शी तरीके से परीक्षा आयोजित करने की रणनीति पर काम कर रही है. अगर ऐसा हुआ तो परीक्षार्थियों को दोबारा परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन करना पड़ सकता है. बताया जा रहा है कि छात्रों को आवेदन तो पहले के पैटर्न पर करना होगा. 

9 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों की मेहनत पर फिरा पानी 

दरअसल, गुजरात (Gujrat) पंचायत जूनियर क्लर्क के 3350 पदों पर भर्ती के लिए 29 जनवरी 2023 यानी आज परीक्षा सुबह 11 बजे से आयोजित होने वाली थी, लेकिन पेपर लीक होने की खबर मिलते ही एग्जाम को रद्द कर दिया गया. जानकारी के मुताबिक पुलिस ने देर रात पेपर के साथ एक शख्स को गिरफ्तार किया था. जिसके बाद परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया गया. अभी यह साफ नहीं है कि परीक्षा दोबारा कब आयोजित की जाएगी. फिलहाल, 9 लाख 53 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों की मेहनत पर पानी फिर गया है.खास बात यह है कि कोरोना के दो साल बाद और गुजरात विधानसभा के चुनाव के बाद राज्य में अब तक की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा का आयोजन आज होना था. यह परीक्षा 2 हजार 995 परीक्षा केंद्रों के 31 हजार 794 कक्षाओं में परीक्षा का आयोजन किया गया था. परीक्षा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के लिए 7.5 हजार पुलिस कर्मियों की उपस्थिति की व्यवस्था की गई थी. फिलहाल, जीपीएसएसबी क्लर्क ग्रेड प्रतियोगी परीक्षा का पर्चा लीक होने से परीक्षार्थियों में घोर निराशा का माहौल है. इस मामले में छात्र नेता युवराज सिंह ने बड़ा दावा किया है कि उन्होंने पेपर लीक को लेकर संबंधित एजेंट के मामले को लेकर सिस्टम को आगाह किया था, लेकिन जानकारी देने के बावजूद कोई कार्रवाई न होने का नतीजा यह हुआ कि आखिरकार 9 लाख से ज्यादा परीक्षार्थियों की मेहनत बेकार चली गई.

2 साल पहले सीनियर लिपिक का भी पेपर हुआ रद्द

बता दें कि इससे पहले 12 दिसंबर, 2021 को भी सीनियर लिपिक पद के संपन्न परीक्षा के मामले में लीक की सूचना सामने आने के बाद 22 दिसंबर 2021 को पेपर रद्द कर दिया गया था. उसके बाद मार्च 2022 में परीक्षा आयोजित हुई थी. हालांकि, उस परीक्षा में सभी परीक्षार्थियों को बिना आवेदन के परीक्षा शामिल होने का असवर मिला था. 

यह भी पढ़ लें: Paper Leak: गुजरात में एक बार फिर पेपर लीक, जूनियर क्लर्क भर्ती परीक्षा रद्द, आज लाखों कैंडिडेट देने वाले थे एग्जाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget