एक्सप्लोरर

गुजरात सरकार का बड़ा एलान, इस एग्जाम को पास करने वाले 7500 युवाओं को मिलेगी पक्की नौकरी

Gujarat Govt Jobs: गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि अगले तीन महीनों में माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक सरकारी और अनुदान प्राप्त स्कूलों में 7,500 शिक्षकों की स्थायी भर्ती की जाएगी.’

Gujarat Jobs News: गुजरात में टीएटी (TAT)पास युवाओं में बड़ी खबर है. खबर यह है कि गुजरात सरकार ने शिक्षक योग्यता परीक्षा (TAT) पास कर चुके 7,500 अध्यापकों को पक्की नौकरी देने का फैसला लिया है. इन युवाओं को प्रदेश सरकार ने माध्यमिक, उच्च माध्यमिक एवं सरकारी अनुदान प्राप्त विद्यालयों में स्थायी शिक्षक के रूप में भर्ती करने का निर्णय लिया है. 

गुजरात सरकार के प्रवक्ता और मंत्री ऋषिकेश पटेल ने शिक्षक भर्ती से संबंधित निर्णय की बुधवार को घोषणा की, जिसका लक्ष्य अगले तीन महीने में रिक्तियों को भरना है. 

तीन महीनों में मिलेगी नियुक्ति 

माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक के रूप में नियुक्त होने के लिए टीएटी उत्तीर्ण करना जरूरी है. मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल (Bhupendra Patel) की अगुवाई में राज्य मंत्रिपरिषद ने यह निर्णय लिया. पटेल ने कहा, ‘‘अगले तीन महीनों में माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक सरकारी और अनुदान प्राप्त स्कूलों में 7,500 शिक्षकों की स्थायी भर्ती की जाएगी.’’

माध्यमिक यानी कक्षा 9 और 10 के सरकारी स्कूलों में 500, सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में 3 हजार कुल 3500 TET-1 उत्तीर्ण अभ्यर्थि उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी. TET-2 के कुल 4000 अभ्यर्थियों की हायर सेकेंडरी में भर्ती की जाएगी. इसके अलावा सरकारी स्कूल में कक्षा 11 और 12 के लिए 750 और अनुदान प्राप्त स्कूल में 3250 शिक्षको की भर्ती की जाएगी.

गुजरात विधानसभा में वडगाम से कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवाणी ने दो दिन पहले टीएटी पास युवाओं के समर्थन में हल्ला बोल कार्यक्रम में शामिल हुए थे. मेवाणी भी गांधीनगर के पुराने सचिवालय के सामने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा था कि सरकार ने जून में भर्ती करने का भरोसा दिया था. 15 जून 2024 की तारीख दी थी. 18 जून हो गई है. अब तक सरकार ने कुछ नहीं किया है. टीएटी पास युवाओं को मजबूरन हल्लाबोल के तहत सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ा. 

70 हजार पद खाली

गुजारात कांग्रेस नेता जिग्नेश मेवाणी के मुताबिक गुजरात में आज 70 हजार से अधिक पद प्रारंभिक से लेकर उच्चतर माध्यमिक स्कूलों में खाली हैं. उसके सामने राज्य में 90 हजार उम्मीदवार टेट और टाट पास की हैं.

Gujarat Weather Updates: गुजरात के इन इलाकों में आज और कल भारी बारिश की आशंका, जानिए अहमदाबाद में कैसा रहेगा मौसम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget