एक्सप्लोरर

Gujarat Election 2022: गुजरात का 'किंग' कौन? जानिए क्या कहता है ज्योतिष ज्ञान? 90 फीसदी पूर्वानुमान सही होने का है दावा

Gujarat Election: गुजरात में सी-वोटर के सर्वे के अनुसार बीजेपी को 131-139 सीटें, कांग्रेस को 31-39 सीटें और आप को 7 से 15 सीटें मिलने का अनुमान है.

Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात में दो चरणों में चुनाव संपन्न कराए जायेंगे. पहले चरण के लिए एक दिसंबर और दूसरे चरण के लिए पांच दिसंबर को वोट डाले जायेंगे. चुनाव का रिजल्ट आठ दिसंबर को आएगा. चुनाव के नतीजों को लेकर एक भविष्यवाणी सामने आई है. गुजरात यूनिवर्सिटी में राजनीतिक पूर्वानुमान की पाठशाला चलती है. यहां के एक्सपर्ट्स मतदान के रोज ग्रहों की चाल देखकर चुनावी भविष्यवाणी करते हैं.

ग्रहों की चाल के आधार पर भविष्यवाणी
यहां के ज्योतिष ग्रहों की चाल के आधार पर राजनीतिक दलों को अनुमानित सीटें भी दे रहे हैं. खास बात यह है कि ज्योतिष की मेन फैकल्टी मौलिक भट्ट ने साल 2007 में इस क्षेत्र की व्यवहारिक जानकारी के लिए खुद निर्दलीय चुनाव भी लड़ा था. वे बताते हैं कि ऐसा उन्होंने सीखने की खातिर किया था. गुजरात यूनिवर्सिटी के VC हिमांशु पांड्या ने कहा, "90 फीसदी प्रिडिक्शन हमारे सही जा रहे थे. हम कैंडिडेट्स की कुंडली का भी विश्लेषण करते हैं."

कैसी है पहले चरण की भविष्यवाणी? 
गुजरात यूनिवर्सिटी की ज्योतिष फैकल्टी के शिक्षक मौलिक भट्ट पहले चरण में शामिल सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात के बारे में जानकारी दी है. उन्होंने कहा, एक दिसंबर को सूर्य और केतु साथ में हैं. रूलिंग कैंडिडेट्स और रूलिंग पार्टी को नुकसान होने के चांस हैं. अगर रूलिंग पार्टी ने अपने कैंडिडेट्स बदल लिए तो उसे फायदा होगा, पुराने कैंडिडेट्स को नुकसान होने का अनुमान है. 'कैंडिडेंट्स जितने नए हों उतना फायदा होगा'. सौराष्ट्र इलाके में इसका असर ज्यादा देखने को मिलेगा.

कैसी है दूसरे चरण की भविष्यवाणी? 
उन्होंने कहा, नॉर्थ गुजरात-गांधी नगर के ऊपर के इलाकों में चंद्र और केतु साथ है. इसलिए यहां ग्रहों के हिसाब से कैंडिडेट बदलने की जरूरत नहीं है. हां, पॉलिटिकली बदल सकते हैं पर ये जरूरी नहीं है. महिला और पिछड़े वोटरों का यहां प्रभाव अधिक है. महिला और पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों के जीतने का चांस अधिक होगा.

क्या वोटों का होगा बंटवारा?
ग्रहों का अध्ययन करके ज्योतिष बताते हैं कि इस बार वोटों का बंटवारा तय है. ये खासतौर पर सौराष्ट्र और नॉर्थ गुजरात में होगा. इससे रूलिंग पार्टी को बड़ा फायदा होगा.

क्या है सीटों का अनुमान?
गुजरात यूनिवर्सिटी की इस पाठशाला के दो ज्योतिषियों ने ग्रहों की चाल के आधार पर सीटों का अपना पूर्वानुमान बताया है. ज्योतिषी भाई लाल की भविष्यवाणी के अनुसार, 120 बीजेपी, 40 कांग्रेस, 05 सीटें आप को मिल सकती है. ज्योतिषी नम्रता के अनुसार, 120+ बीजेपी, 40+ कांग्रेस, 10+ आप को और शेष को अन्य सीटें मिल सकती है. फैकल्टी मौलिक भट्ट ने सिर्फ सिखने, ज्योतिष और राजनीतिक पूर्वानुमान का कनेक्शन समझने के लिए खुद चुनाव लड़ा था. उन्होंने साल 2017 का चुनाव निर्दलीय लड़ा था.

ये भी पढ़ें:

Gujarat Election 2022: गुजरात के पूर्व सीएम रुपाणी और नितिन पटेल ने क्यों किया चुनाव नहीं लड़ने का फैसला? बताई ये वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

निवेश के लिए देश का नंबर-1 राज्य बना गुजरात, नीति आयोग की रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान
निवेश के लिए देश का नंबर-1 राज्य बना गुजरात, नीति आयोग की रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान
गुजरात ATS का बड़ा एक्शन, संदिग्ध आतंकियों को दबोचा, बड़ी साजिश की थी तैयारी
गुजरात ATS का बड़ा एक्शन, संदिग्ध आतंकियों को दबोचा, बड़ी साजिश की थी तैयारी
गुजरात: मांजलपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने किया प्रत्याशी का ऐलान, भिखाभाई रबारी को दिया टिकट
गुजरात: मांजलपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने किया प्रत्याशी का ऐलान, भिखाभाई रबारी को दिया टिकट
Manjalpur Bypoll: मांजलपुर उप-चुनाव के लिए BJP ने की उम्मीदवार की घोषणा, 30 जुलाई को वोटिंग
गुजरात: मांजलपुर उप-चुनाव के लिए BJP ने की उम्मीदवार की घोषणा, 30 जुलाई को वोटिंग

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कन्हैया कुमार
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Thief Caught in Train: कुछ नहीं आज दिन खराब था... चलती ट्रेन में चोरी कर रहे चोर को यात्रियों ने विंडो पर ही दिया टांग, वीडियो वायरल
कुछ नहीं आज दिन खराब था... चलती ट्रेन में चोरी कर रहे चोर को यात्रियों ने विंडो पर ही दिया टांग, वीडियो वायरल
Embed widget