एक्सप्लोरर

Gujarat News: गुजरात कांग्रेस विधायक ने पीएम मोदी से किया अनुरोध, 'सड़क मार्ग से यात्रा करते हुए जाएं सोमनाथ'

Somnath News: कांग्रेस विधायक विमल चुडासमा ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर भावनगर से सोमनाथ की यात्रा करने का अनुरोध किया है. उन्होंने कहा, राजमार्ग अधूरा है और निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है.

Congress MLA Vimal Chudasama: कांग्रेस विधायक विमल चुडासमा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गड्ढों वाले राजमार्ग की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए भावनगर से सोमनाथ की यात्रा करने का अनुरोध किया है. सोमनाथ निर्वाचन क्षेत्र के विधायक चुडासमा ने पत्र में कहा है, केंद्र सरकार द्वारा सात साल पहले तटीय राजमार्ग को मंजूरी दी गई थी, राजमार्ग अधूरा है और निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है, लेकिन बाकी सड़कों पर, कई जगहों पर बहुत सारे गड्ढे हैं, जिसके चलते कई दुर्घटनाएं हुई हैं. हालांकि मैंने केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री को पत्र लिखा था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है.

कांग्रेस विधायक ने पीएम मोदी से किया ये अनुरोध
उन्होंने कहा कि उनका मानना है कि अगर प्रधानमंत्री इस राजमार्ग पर सड़क मार्ग से यात्रा करते हैं, तो वह लोगों की दुर्दशा का अनुभव कर पाएंगे और तभी समस्याओं का समाधान किया जा सकता है. प्रधानमंत्री 27 अगस्त से गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं. चुडास्मा चाहते हैं कि प्रधानमंत्री इस यात्रा के दौरान सड़क मार्ग से सोमनाथ जाएं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट के चेयरमैन हैं, और पवित्र महीने श्रावण के दौरान लाखों श्रद्धालु इस राजमार्ग पर यात्रा करते हैं. चुडासमा ने कहा, उन्हें भक्तों की समस्या को समझना चाहिए.

Valsad News: वलसाड में बीजेपी विधायक भरत पटेल ने गणेश उत्सव जुलूस के दौरान पुलिस को दी धमकी, Video Viral

बीजेपी जिला समिति के अध्यक्ष ने कही ये बात
बीजेपी जिला समिति के अध्यक्ष मानसिंह परमार कहा कि उन्हें कांग्रेस विधायक के पीएम को लिखे पत्र के बारे में कोई जानकारी नहीं है. साथ ही कहा कि वह इस मुद्दे को देखेंगे. बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता यमल व्यास ने पत्र को प्रचार और राजनीतिक लाभ हासिल करने के लिए एक राजनीतिक स्टंट करार दिया. उन्होंने विधायक की मंशा पर सवाल उठाया. व्यास ने कहा कि अगर वह समस्या को हल करने में गंभीरता से रुचि रखते हैं, तो वह प्रधानमंत्री को पत्र लिखने के बजाय भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ मामले को उठाते.

ये भी पढ़ें:

Gujarat News: गुजरात में 40 पाकिस्तानी हिंदुओं को मिली भारतीय नागरिकता, गृह मंत्री हर्ष संघवी ने सौंपा प्रमाण पत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget