एक्सप्लोरर

Gujarat Politics: सीएम केजरीवाल का दावा: गुजरात में ‘आप’ का चुनाव अभियान बीजेपी के खिलाफ जन आंदोलन में हुआ तब्दील

Arvind Kejriwal News: सीएम केजरीवाल ने दावा किया है कि गुजरात में चुनाव के मद्देनजर उनकी पार्टी द्वारा शुरू किया गया अभियान वहां सत्तारूढ़ बीजेपी के खिलाफ एक ‘‘जन आंदोलन’’ में तब्दील हो गया है.

Aam Aadmi Party: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को दावा किया कि गुजरात में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उनकी पार्टी द्वारा शुरू किया गया अभियान वहां सत्तारूढ़ बीजेपी के खिलाफ एक ‘‘जन आंदोलन’’ में तब्दील हो गया है. केजरीवाल ने यह बात ‘आप’ नेताओं द्वारा ट्विटर पर एक दावा किये जाने के बाद कही. आप नेताओं ने दावा किया कि भुज में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम से लोगों को ला रहे सरकारी बसों के चालक और परिचालक आपस में इसको लेकर योजना साझा कर रहे थे कि लोगों को कैसे केजरीवाल नीत पार्टी के पक्ष में मतदान करने के लिए मनाया जाए.

गुजरात में इस साल के अंत में होंगे चुनाव
मोदी ने अपने गुजरात दौरे के दूसरे दिन कच्छ जिले के भुज शहर में एक रोड शो किया. गुजरात में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं. मोदी ने भुज में विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद एक जनसभा को संबोधित भी किया. ‘आप’ की गुजरात इकाई के पूर्व प्रभारी गुलाब सिंह यादव ने ट्वीट किया था, ‘‘आज गुजरात में प्रधानमंत्री की सभा मे 2400 सरकारी बस गई है. सारे कंडक्टर व ड्राइवर के ग्रुप में मेसेज चल रहा है कि, वापसी आते वक्त सारे कंडक्टर सवारीओ को बोलेंगे की 'यह सरकार सिर्फ भाषण कर रही है, एक मौका केजरीवाल को देना चाहिए.’’

Gujarat: भावनगर में समुद्र में नहाते समय तीन लोग डूबे, 2 की मौत, एक लापता

गोपाल इटालिया ने भी किया दावा
यादव दिल्ली विधानसभा में मटियाला से विधायक हैं. आप की गुजरात इकाई के अध्यक्ष गोपाल इटालिया ने भी इसी तरह का दावा किया और कहा, ‘‘गुजरात मे आज प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम के लिए जीएसआरटीसी की 2400 बस की ड्यूटी लगाई है. सरकारी कंडक्टर्स के ग्रुप में अभी मेसेज चल रहा है, कि वापस आते समय सभी बस में पैसेंजर्स को समजाएँगे की इस बार एक मौका आम आदमी पार्टी को देना ही चाहिए. गुजरात अब बदलाव मांग रहा है.’’ यादव के ट्वीट पर जवाब देते हुए केजरीवाल ने ट्वीट दिया, ‘‘ इसी वजह से ये लोग इतना घबराये हुए हैं.

इसी वजह से दिल्ली में इतने झूठे केस (मामले) हो रहे हैं. गुजरात में आगामी चुनाव एक जनआंदोलन बन चुका है.’’ गौरतलब है कि केजरीवाल ने गुजरात के हालिया दौरे में वादा किया था कि अगर ‘आप’ की सरकार बनती है तो गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम (जीएसआरटीसी) के कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि की जाएगी.

ये भी पढ़ें:

PM Modi Gujarat Visit: भुज में बोले पीएम मोदी बोले- 'गुजरात को बदनाम करने और निवेश रोकने के लिए रची गई साजिशें'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात में भारी बारिश का कहर, अब तक 31 लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी
गुजरात में भारी बारिश का कहर, अब तक 31 लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी
गुजरात में आफत की बारिश! सेना- NDRF ने संभाला मोर्चा, तस्वीरों में देखें कुदरत का कहर
गुजरात में आफत की बारिश! सेना- NDRF ने संभाला मोर्चा, तस्वीरों में देखें कुदरत का कहर
Valsad News: वलसाड में रिकॉर्ड बारिश से बाढ़ जैसे हालात, पार्किंग में खड़ी गाड़ियां खिलौनों की तरह डूबीं
लसाड में रिकॉर्ड बारिश से बाढ़ जैसे हालात, पार्किंग में खड़ी गाड़ियां खिलौनों की तरह डूबीं
PM Modi News: प्रधानमंत्री का ‘नेट जीरो’ विजन: ‘ग्रीन गुजरात’ के निर्माण की दिशा में बड़ा कदम, 2030 तक 100 GW रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता का लक्ष्य
प्रधानमंत्री का ‘नेट जीरो’ विजन: ‘ग्रीन गुजरात’ के निर्माण की दिशा में बड़ा कदम, 2030 तक 100 GW रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता का लक्ष्य

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Embed widget