एक्सप्लोरर

Gujarat: भावनगर में समुद्र में नहाते समय तीन लोग डूबे, 2 की मौत, एक लापता

Bhavnagar News: गुजरात के भावनगर में समुद्र में नहाने के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया. यहां 16-17 साल के तीन किशोर समुद्र में नहाने के दौरान बह गए.

Gujarat News: गुजरात (Gujarat) के भावनगर (Bhavnagar) जिले में एक मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद अरब सागर में नहाने के दौरान तीन लोगों की डूबने से मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति लापता हो गया. बचाव दल के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि घटना शनिवार शाम उस समय हुई, जब भावनगर के कोलियाक गांव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पास के एक टापू पर स्थित निष्कलंक महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए जमा हुए थे.

भावनगर दमकल विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘पहले, आणंद जिला निवासी तखुबा सरवैया मंदिर के पास समुद्र में नहाने के दौरान पानी में बह गया.’’ उन्होंने बताया कि बचाव दल काफी मशक्कत के बाद सरवैया तक पहुंचने में कामयाब रहा. सरवैया को पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

16-17 की उम्र के थे सभी किशोर

अधिकारी के मुताबिक, कुछ देर बाद 16-17 साल के तीन किशोर भी समुद्र में नहाने के दौरान बह गए और डूबने लगे. उन्होंने बताया कि गोताखोरों की एक टीम ने बचाव अभियान चलाया और तीनों किशोरों में से दो के शव बाहर निकाले, जिनकी पहचान ध्रुव राजसिंह जडेजा (16) और हर्ष चिमारिया (16) के रूप में हुई है. अधिकारी के अनुसार, तीसरा किशोर हार्दिक परमार (17) अब भी लापता है और उसकी तलाश की जा रही है.

Gujarat Government Job: गुजरात में असिस्टेंट इंजीनियर के पदों पर निकली भर्ती, इस डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई, जानिए डिटेल्स

अहमदाबाद से एक आरोपी गिरफ्तार

अहमदाबाद पुलिस (Ahmedabad Police) की अपराध शाखा (डीसीबी) ने अहमदाबाद और सुरेंद्रनगर में चोरी के करीब 40 मामलों में वांछित 24 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक गुरुवार रात आरोपी रोमीज खान उर्फ ​​रॉकी राजभा मालेक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जो मूल रूप से सुरेंद्रनगर के पाटड़ी का रहने वाला है. रोमिज सुरेंद्रनगर और अहमदाबाद के अलग-अलग थानों में दर्ज चोरी की 39 प्राथमिकी में वांछित है. वह राजमार्गों पर भारी परिवहन वाहनों से चोरी में शामिल 'गेडिया और डफर गिरोह' का सक्रिय सदस्य है. अहमदाबाद डीसीबी के एक अधिकारी ने कहा, "विशिष्ट इनपुट के आधार पर, हमने अहमदाबाद में एसपी रिंग रोड पर नाना चिलोदा गांव से रोमिज़ खान को हिरासत में लिया."

PM Modi Gujarat Visit: पीएम मोदी के गुजरात दौरे का दूसरा दिन आज, 'स्मृति वन भूकंप संग्रहालय' के उद्घाटन के बाद करेंगे रोड शो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात पुलिस ने साइबर ठग को उसी के जाल में फंसाकर किया गिरफ्तार
गुजरात पुलिस ने साइबर ठग को किया डिजिटल अरेस्ट, फिर किया गिरफ्तार
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget