एक्सप्लोरर

BJP Manifesto: गुजरात चुनाव में बीजेपी का दांव, घोषणापत्र में यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर किया ये बड़ा वादा

Gujarat Election 2022: गुजरात चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है. बीजेपी ने अपने घोषणापत्र में समान नागरिक संहिता लागू करने का वादा किया है.

Gujarat Assembly Election 2022: अगले महीने होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने शनिवार को अपना घोषणापत्र जारी किया, जिसमें उसने पार्टी की सत्ता बरकरार रहने पर राज्य में समान नागरिक संहिता (यूनिफॉर्म सिविल कोड) को लागू करने का वादा किया. बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा द्वारा यहां जारी किए गए घोषणापत्र में पार्टी ने लड़कियों के लिए ‘केजी से पीजी’ (नर्सरी से स्नातकोत्तर) तक मुफ्त शिक्षा का भी वादा किया. पार्टी ने यह भी आश्वासन दिया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत चिकित्सा बीमा कवर की राशि को पांच लाख रुपये से दोगुना करके 10 लाख रुपये किया जाएगा.

2036 में गुजरात में ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए 'गुजरात ओलंपिक मिशन' शुरू करने का वादा करते हुए, बीजेपी ने शनिवार को आगामी गुजरात चुनावों के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया है. जिसमें इलेक्ट्रिक स्कूटर, छात्राओं को साइकिल सहित 20 लाख नौकरियां और मुफ्त उपहार देने का वादा किया गया है.

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा द्वारा गांधीनगर में घोषणापत्र का अनावरण करते हुए किए गए कई वादों में से एक "एंटी-रेडिकलाइजेशन सेल" का निर्माण और "आतंकवादी संगठनों और भारत विरोधी ताकतों के संभावित खतरों और स्लीपर सेल" को खत्म करना था. 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा के लिए दो चरणों में एक और पांच दिसंबर को मतदान होगा.

पार्टी ने "वक्फ बोर्ड की संपत्ति और वित्त की जांच करने और उनके पाठ्यक्रम के बारे में मदरसों का सर्वेक्षण करने" के लिए एक टास्क फोर्स गठित करने का भी वादा किया. घोषणापत्र में गुजरात फ्रीडम ऑफ रिलिजन (अमेंडमेंट) एक्ट, 2021 के तहत जबरन धर्मांतरण के लिए आर्थिक दंड के साथ कठोर कारावास का भी वादा किया गया है. पार्टी ने सार्वजनिक और निजी संपत्ति अधिनियम के नुकसान की गुजरात वसूली अधिनियम को लागू करने का भी वादा किया. यह कानून दंगों, हिंसक विरोध प्रदर्शनों और अशांति आदि के दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को किए गए नुकसान की भरपाई के लिए है.

ये भी पढ़ें:

गुजरात चुनाव में समझिए जसदान सीट का गणित, BJP का दलबदलू नेता पर भरोसा तो कांग्रेस को कोली समुदाय का सहारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
TMC से बगावत के बाद यूसुफ पठान को गुजरात में राहत, 20 करोड़ की जमीन का मामला सुलझा
TMC से बगावत के बाद यूसुफ पठान को गुजरात में राहत, 20 करोड़ की जमीन का मामला सुलझा
अहमदाबाद: श्राप की 200 साल पुरानी कहानी, साड़ी पहनकर गरबा करते हैं पुरुष
अहमदाबाद: श्राप की 200 साल पुरानी कहानी, साड़ी पहनकर गरबा करते हैं पुरुष
गुजरात: करजण नदी पर पुल जर्जर! CM भूपेंद्र पटेल बोले- ठेकेदार पर हो एक्शन
गुजरात: करजण नदी पर पुल जर्जर! CM भूपेंद्र पटेल बोले- ठेकेदार पर हो एक्शन

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
लकी ड्रॉ खेलिए, मिलेगा ट्रैक्टर और चारा काटने की मशीन; किसानों के लिए मौका
लकी ड्रॉ खेलिए, मिलेगा ट्रैक्टर और चारा काटने की मशीन; किसानों के लिए मौका
Embed widget