एक्सप्लोरर

Gujarat Election 2022: BJP का टिकट मिलते ही रिवाबा जडेजा ने AAP पर साधा निशाना, बताया क्यों आई हैं राजनीति में

Gujarat Election: गुजरात चुनाव के लिए बीजेपी ने जामनगर उत्तर से रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा को टिकट दिया है. रिवाबा जडेजा ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है.

Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात में चुनावी रण शुरू हो चुका है. बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. बीजेपी की पहली लिस्ट में एक नाम काफी चर्चा में हैं. गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने पहली लिस्ट में जामनगर उत्तर से रिवाबा जडेजा को टिकट दिया है. रिवाबा टीम इंडिया के मशहूर क्रिकेटर रविन्द्र जड़ेगा की पत्नी हैं. साल 2019 में रिवाबा बीजेपी में शामिल हुईं थी. रिवाबा गुजरात में पहली बार चुनाव लड़ेंगी. रिवाबा जडेजा गुजरात में सामाजिक कार्यों से जुड़ी रहीं हैं. 

राजनीति में क्यों आई?
रिवाबा से सवाल पुछा गया कि आपने चुनावी राजनीति में आने का फैसला क्यों किया? उन्होंने इसका जवाब देते हुए कहा, जब 2019 में मैंने पार्टी ज्वाइन की थी तो समाज सेवा के भाव से इस रास्ते को चुना था. सेवा भाव से अगर कहीं कोई जरूरतमंद परिवार है या जहां मैं अच्छा काम कर सकती हूं या अगर मुझे मौका मिलता है तो मेरे दिमाग में ये था लोगों के बीच में रहकर उनके सवालों के जवाब दे सकूं या उनके लिए लड़ सकूं तो मेरे लिए सौभाग्य की बात होगी. 

जामनगर के लोगों के लिए क्या है प्लान?
जामनगर के लोगों के लिए क्या प्लान है सवाल का जवाब देते हुए रिवाबा ने कहा, जामनगर एक महानगर के तौर पर भी डेवलप हो रहा है. ऐसे इलाकों में विकास को कैसे बढ़ाया जाए इसपर हमारा फोकास रहेगा. बड़े चेहरे का लोगों से नहीं मिलने पर उन्होंने जवाब दिया की, मैं गांव के लोगों पर भी फोकस रखती हूं. मैं ऐसी नहीं हूं की बस आऊं और फिर चली जाऊं. लोगों के बीच ऐसी सोच न बने की कोई अगर सेलिब्रिटी है तो ये हमारे सवालों को कैसे समझेंगे. इनसे बचने के लिए ही मैंने ये यात्रा शुरू की है. 

क्या रिवाबा को पति की लोकप्रियता का मिलेगा फायदा?
इस सवाल का जवाब देते हुए रिवाबा ने कहा, मैं बहुत लकी हूं की मेरी शादी उनसे (रविंद्र जडेजा) हुई है. मुझे पति ने और पूरे परिवार ने सपोर्ट किया है. बेशक मुझे अपने पति और परिवार का सपोर्ट मिला है. उनकी वजह से से ही मुझे ये मुकाम मिला है. 

आप पर साधा निशाना
रिवाबा ने आम आदमी पार्टी पर भी जमकर निशाना साधा है. रिवाबा ने कहा, गुजरात ने आज तक किसी थर्ड पार्टी को स्वीकार नहीं किया है. अगर आप उन्हें करीब से देखें तो वो बस सोशल मीडिया पर दिखाई दे रहे हैं. वो बस दिखावा कर रही है. ग्राउंड लेवल पर उनका वर्क जीरो है. गुजरात की जनता उसे स्वीकार नहीं करेगी. वो गुजरात में अभी बस इंटर कर रही है. गुजरात की जनता ने दिल से सिर्फ बीजेपी को स्वीकार किया है. टिकट मिलने पर रिवाबा ने पीएम मोदी, अमित शाह और गुजरात के सीएम भूपेन्द्र पटेल का भी शुक्रिया अदा किया. 

ये भी पढ़ें:

Gujarat Election 2022: गुजरात में बीजेपी की पहली सूची में कितने ओबीसी और पटेलों को मिली जगह, और किसका कटा टिकट, जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गरबा कार्यक्रम से 'गैर-हिंदुओं' को जाने के लिए कहा, अब आई सिंगर की सफाई
गरबा कार्यक्रम से 'गैर-हिंदुओं' को जाने के लिए कहा, अब आई सिंगर की सफाई
गुजरात: नवरात्रि कार्यक्रम में 'असलम बैंड' पर बवाल, हिंदू संगठन का विरोध
गुजरात: नवरात्रि कार्यक्रम में 'असलम बैंड' पर बवाल, हिंदू संगठन का विरोध
SIR विवाद के बीच, इस राज्य में BJP के लिए खुशखबरी, बड़ी जीत हासिल
SIR विवाद के बीच, इस राज्य में BJP के लिए खुशखबरी, बड़ी जीत हासिल
गुजरात में कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवाणी की बढ़ीं मुश्किलें, गांधीनगर में FIR दर्ज
गुजरात में कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवाणी की बढ़ीं मुश्किलें, गांधीनगर में FIR दर्ज

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
WI से करो या मरो का 5वां टी20, 'निर्णायक' मुकाबलों में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
WI से करो या मरो का 5वां टी20, 'निर्णायक' मुकाबलों में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
Embed widget