एक्सप्लोरर

Gujarat News: अरवल्ली जिले में भीषण सड़क हादसा, कार के रौंदने से 6 लोगों की मौत, 7 घायल

Aravalli Road Accident: गुजरात के अरवल्ली जिले में भीषड़ सड़क हादसा हो गया है. इसमें 6 लोगों की मौत हो गई है और 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

Gujarat News: गुजरात के अरवल्ली जिले में अंबाजी की ओर जा रहे लोगों को एक कार ने रौंद दिया है. इस घटना में कुल 6 की मौत हो गई है और 7 लोग घायल हो गए हैं. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल ले जाया गया है. वहीं पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है. जानकारी के मुताबिक अरवल्ली जिले में शुक्रवार सुबह अंबाजी की तरफ जा रहे छह तीर्थयात्रियों को एक कार ने कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी.

कार चालक भी हुआ घायल

एक अधिकारी ने बताया कि हादसे में सात अन्य तीर्थयात्री और उन्हें कुचलने वाली इनोवा कार का चालक घायल हो गया. सभी घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अधिकारी के मुताबिक, हादसा सुबह लगभग छह बजे अरवल्ली को बनासकांठा जिले से जोड़ने वाली सड़क पर हुआ, जहां प्रसिद्ध अंबाजी मंदिर स्थित है.

सीएम ने मृतकों के लिए मुआवजे की ली घोषणा

सूत्रों ने बताया कि तीर्थयात्री पंचमहल जिले की कलोल तहसील से ताल्लुक रखते थे. एक आधिकारिक बयान के अनुसार, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने तीर्थयात्रियों की मौत पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के लिए चार-चार लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है. बयान में बताया गया है कि पटेल ने घायलों में से प्रत्येक के लिए 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि की भी घोषणा की है. इसमें कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने अरवल्ली जिला कलेक्टर को घायलों का समुचित इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget