एक्सप्लोरर

Gujarat News: गुजरात में दर्दनाक हादसा, नमक बनाने वाली फैक्ट्री की दीवार गिरने से 12 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

गुजरात के मोरबी की हलवद जीआईडीसी में एक नमक बनाने वाली फैक्ट्री की दीवार गिरने से मलबे में दबकर12 लोगों की मौत हो गई है फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

गुजरात: गुजरात से बड़ी खबर आ रही है, दरअसल यहां एक नमक बनाने वाली फैक्ट्री की दीवार गिरने से 12 लोगों की मलबे में दबकर मौत हो गयी, ये दर्दनाक घटना मोरबी की हलवद जीआईडीसी की है. वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और राहत बचाव कार्य शुरू किया और जेसीबी की मदद से मृतकों को घायलों को निकाला जा रहा है. बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर अभी भी काफी संख्या में मजदूर दबे हुए हैं. फिलहाल रेस्क्यू का काम जारी है. मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है. 

मृतकों के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार मुआवजे की घोषणा

वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है.मामले में गुजरात के श्रम व रोजगार मंत्री और स्थानीय विधायक बृजेश मेरजा ने दुख जाहिर करते हुए कहा कि सरकार घायलों और मृतकों के साथ है. वहीं पीएमएनआरएफ की तरफ से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख आर्थिक सहायता राशि और घायलों को 50 लाख रुपये की सहायता राशि देने की भी घोषणा की गई है.

सीएम भूपेंद्र पटेल ने मृतकों के परिजनों को 4 लाख मुआवजे की घोषणा की

वहीं गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने नमक कारखाने में दीवार गिरने की घटना में मारे गए प्रत्येक मजदूर के परिजनों को सीएम राहत कोष से 4 लाख रुपये देने की घोषणा की है. सीएम ने मोरबी जिला कलेक्टर और सिस्टम ऑपरेटरों को तत्काल बचाव और राहत कार्यों के निर्देश भी दिए हैं.

 

गृह मंत्री अमित शाह ने भी घटना को लेकर दुख जाहिर किया

वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी घटना को लेकर दुख जाहिर किया है. अमित शाह ने ट्वीट कर कहा, “गुजरात के मोरबी में एक हादसे में 12 लोगों की मृत्यु अत्यंत दुःखद है. मैंने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल जी से बात की है, प्रशासन राहत पहुंचाने में तत्परता से लगा है. घायलों को शीघ्र अस्पताल पहुंचाकर उन्हें उपचार दिया जा रहा है. शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं.”

दीवार गिरने की घटना दोपहर 12 बजे की बताई जा रही है

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दर्दनाक हादसा दोपहर 12 बजे का है. उस दौरान मजदूर दीवार के पास बैठकर नमक की पैकिंग में व्यस्त थे. तभी दीवार गिर गई और मलबे में 30 के करीब मजूदर दब गए. बताया जा रहा है कि घटना से आधा घंटा पहले करीब 70 मजदूर वहां काम कर रहे थे जिनमें से 40 मजदूर खाना खान के लिए चले गए थे. हादसे के शिकार हुए मजदूर राधनपुर तहसील के गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें

Hardik Patel Resign: गुजरात में विधानसभा चुनाव के कुछ महीने पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, हार्दिक पटेल ने दिया इस्तीफा

Gujarat Politics: गुजरात कांग्रेस प्रवक्ता ने हार्दिक पटेल पर कसा तंज, बोले- 'वो पार्टी से नहीं मीडिया से करना चाहते हैं चर्चा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget