एक्सप्लोरर

गुजरात में देश के कोरोना के 10% एक्टिव केस, स्वास्थ्य मंत्री बोले, 'घबराने की जरूरत नहीं'

Gujarat Covid Cases: गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने कहा कि यह मामूली वायरस है. लक्षण दिखने पर चिकित्सकीय सलाह लें. सरकार के पास पर्याप्त संसाधन हैं.

Gujarat News: गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने शनिवार (6 जून) को राज्य के लोगों को आश्वस्त किया कि उन्हें कोरोना वायरस से बिल्कुल भी घबराने की आवश्यकता नहीं है. उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी इस बात को स्वीकार किया है कि यह पूरी तरह से मामूली किस्म का वायरस है, जिसके गंभीर परिणाम देखने को नहीं मिलेंगे.

उन्होंने कहा कि अगर आपको इस वायरस के संबंध में किसी भी प्रकार का लक्षण अपने शरीर में महसूस हो, तो आप बिना देर किए चिकित्सकीय सलाह लीजिए और जो भी आपको दवाई दी जाए, उसका सेवन कीजिए. लेकिन, आप इस बात को लेकर बिल्कुल निश्चिंत रहिए कि इस वायरस से आगे चलकर राज्य में किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति पैदा होगी.

देशभर में कोरोना के 5755 सक्रिय केस सामने आए हैं
उन्होंने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि आप लोग किसी भी बात की चिंता मत कीजिए. अगर इस वायरस से आगे चलकर किसी भी प्रकार की चुनौतीपूर्ण स्थिति पैदा होती है, तो मैं एक बात आप सभी से स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि सरकार के पास इससे निपटने के लिए पूरे संसाधन हैं, लिहाजा आपको घबराने की जरूरत नहीं है. वहीं, देशभर में कोरोना के 5755 सक्रिय केस सामने आए हैं. साथ ही, बीते 24 घंटे में 4 लोगों की मौत भी हुई है.

गुजरात में वैसे तो कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं. लेकिन, राहत की बात यह है कि 461 सक्रिय मामलों में से केवल 20 मरीज वर्तमान में अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं, जबकि 441 घर पर ठीक हो रहे हैं. अहमदाबाद में सबसे ज्यादा 241 सक्रिय मामले सामने आए हैं. यह राज्य के कुल मामलों का आधे से भी अधिक है.

देशभर के सक्रिय मामलों में से 10 प्रतिशत सिर्फ गुजरात में हैं. राज्य स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों से पता चलता है कि हल्के लक्षणों वाले ज्यादातर कोविड-19 मरीजों का इलाज घर पर ही किया जा रहा है. अस्पताल में भर्ती होने की व्यवस्था मुख्य रूप से गंभीर लक्षणों वाले मरीजों के लिए आरक्षित है.

उच्च अलर्ट पर रहने केदिए गए हैं  निर्देश
स्वास्थ्य अधिकारियों को विशेष रूप से अहमदाबाद जैसे शहरी केंद्रों में, जहां अधिकांश मामले केंद्रित हैं, उच्च अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं. राज्य ने परीक्षण बढ़ा दिया है और स्थानीय स्वास्थ्य निगरानी टीमों के माध्यम से क्लस्टरों की निगरानी कर रहा है. जिन जिलों में मामले बढ़ रहे हैं, वहां अस्पतालों को अलग से वार्ड तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं.

सिविल अस्पतालों और जिला स्वास्थ्य केंद्रों को आपातकालीन जरूरतों के लिए ऑक्सीजन बेड और आईसीयू तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं. इसके अलावा, शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में जागरूकता अभियान फिर से शुरू किए गए हैं. नागरिकों से भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनने और अनावश्यक भीड़-भाड़ से बचने के लिए आग्रह किया गया है.

ये भी पढ़ें: Gujarat Corona Case: गुजरात में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले, मिले 119 नए मरीज, जानें- क्यों घबराने की नहीं है जरूरत?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget