एक्सप्लोरर

भरूच सीट पर मुमताज पटेल ने छोड़ा दावा? सोशल मीडिया पोस्ट में किया बड़ा इशारा

Lok Sabha Elections 2024: गुजरात में लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेर और आप के बीच गठबंधन होना तय हो गया है. भरूच सीट आम आदमी पार्टी को मिलना तय है. औपचारिक एलान बाकी है.

Gujarat News: गुजरात की भरूच (Bharuch) सीट पर कांग्रेस के दिवंगत नेता अहमद पटेल (Ahmed Patel) के परिवार से ही दो सदस्य दावेदारी कर रहे हैं. पहले उनकी बेटी मुमताज पटेल (Mumtaz Patel) ने दावा किया और फिर भाई फैसल पटेल (Faisal Patel) ने दावा किया. फैसल पटेल को जहां पार्टी की ओऱ से प्रेस कॉन्फ्रेंस का इंतजार करने कहा गया है तो दूसरी तरफ मुमताज पटेल के ट्वीट से ऐसा लग रहा है कि वह कांग्रेस के फैसले के साथ जाने को तैयार हो गई हैं. मुमताज ने शुक्रवार को 'एक्स' पर लिखा है कि वह आखिरी सांस तक कांग्रेस के साथ खड़ी रहेंगी.

मुमताज ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ''मैं अपने पिता की तरह सच्ची कांग्रेसी हूं, जो कि कांग्रेस के प्रति अटूट निष्ठा और समर्पण की विरासत को प्रेरित करता है. एक संकल्प जो कि मेरी आखिरी सांस तक कायम रहेगा.'' बता दें कि मुमताज ने 'एक्स' पर लगातार 'भरूच की बेटी' हैशटैग के साथ पोस्ट शेयर कर रही हैं. एक पोस्ट में उन्होंने लिखा था कि मेरे पिता ने मुझे सिखाया कि हारो या जीतो लेकिन अंत तक लड़ो, हार मत मानो.

भाई फैसल ने अपने दावेदारी में कही यह बात
कांग्रेस और आप गुजरात में साथ मिलकर चुनाव लड़ने वाली है. गठबंधन से पहले ही आप ने भरूच से अपने प्रत्याशी का एलान कर दिया था. इस बीच फैसल पटेल ने दावा करते हुए कहा कि उनकी बहन मुमताज भी उनका समर्थन कर रही हैं. फैसल ने साथ ही कहा कि आप का उम्मीदवार यहां से नहीं जीत सकता क्योंकि यहां मैंने काफी काम किया और यहां मेरे जीतने की संभावना ज्यादा है. हालांकि शाम होते-होते कांग्रेस नेतृत्व का उन्हें कॉल गया और उनसे कहा गया कि वह पार्टी का साथ दें उनके हितों का ध्यान रखा जाएगा. उन्हें ज्वाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस का इंतजार करने के लिए भी कहा गया है. 

ये भी पढे़ं- Lok Sabha Election: गुजरात में आम आदमी पार्टी का इन दो सीटों पर लड़ना तय, कांग्रेस से बन गई बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ahmedabad News: अहमदाबाद में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 की मौत, 10 से ज्यादा मजदूर झुलसे
अहमदाबाद में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 की मौत, 10 से ज्यादा मजदूर झुलसे
निवेश के लिए देश का नंबर-1 राज्य बना गुजरात, नीति आयोग की रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान
निवेश के लिए देश का नंबर-1 राज्य बना गुजरात, नीति आयोग की रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान
गुजरात ATS का बड़ा एक्शन, संदिग्ध आतंकियों को दबोचा, बड़ी साजिश की थी तैयारी
गुजरात ATS का बड़ा एक्शन, संदिग्ध आतंकियों को दबोचा, बड़ी साजिश की थी तैयारी
गुजरात: मांजलपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने किया प्रत्याशी का ऐलान, भिखाभाई रबारी को दिया टिकट
गुजरात: मांजलपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने किया प्रत्याशी का ऐलान, भिखाभाई रबारी को दिया टिकट

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर रच डाला इतिहास, इससे पहले कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर रच डाला इतिहास, इससे पहले कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget