एक्सप्लोरर

अरविंद केजरीवाल का तंज, 'बीजेपी-कांग्रेस का रिश्ता पति-पत्नी वाला नहीं, दोनों का रिश्ता...'

Arvind Kejriwal News: अहमदाबाद में एक सभा को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस, बीजेपी की जेब में है. दोनों के नेताओं ने कंपनियां खोल रखी हैं.

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुजरात के अहमदाबाद में बुधवार (2 जुलाई) को सदस्यता अभियान की शुरुआत की. इस दौरान एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने बीजेपी पर जोरदार हमले किए. साथ ही साथ कांग्रेस पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि गुजरात में बीजेपी और कांग्रेस के बीच प्रेमी और प्रेमिका का रिश्ता है.

दोनों के नेताओं ने कंपनियां खोल रखी हैं- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा, "बीजेपी का 30 सालों तक गुजरात में राज कैसे चला, क्योंकि कांग्रेस इनकी जेब में थी. बीजेपी को अहंकार हो गया कि गुजरात के लोग कहां जाएंगे, उनके पास तो विकल्प ही नहीं है. गुजरात वालों को वोट तो देना ही पड़ेगा. कमल का बटन दबाना ही पड़ेगा क्योंकि कांग्रेस इनकी जेब में है. दोनों मिलकर करते हैं. 70 फीसदी ठेके इनकी पार्टी को मिलते हैं और 30 फीसदी ठेके उनकी पार्टी को मिलते हैं. दोनों के नेताओं ने अपनी-अपनी कंपनियां खोल रखी हैं."

'दोनों छुप छुपकर मिलते हैं'

आप के राष्ट्रीय संयोजक ने आगे कहा, "कांग्रेस केवल और केवल बीजेपी की नौकरी करती है. केवल आम आदमी पार्टी है जो देश की सेवा करती है. जो गुजरात के लोगों की सेवा करती है. मैंने किसी से पूछा कि ये कांग्रेस और बीजेपी का रिश्ता क्या कहलाता है. क्या ये भाई-बहन का रिश्ता है या ये पति-पत्नी का रिश्ता है. न ये भाई बहन का रिश्ता है और न ये पति-पत्नी का रिश्ता है. ये प्रेमी और प्रेमिका का रिश्ता है जो छुप छुपकर मिलते हैं, चोरी-चोरी मिलते हैं. चोरी-चोरी सबकुछ करते हैं. ये प्रेमी-प्रेमिका का रिश्ता है, इनसे बचकर रहना, बहुत खतरनाक हैं."

2027 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी- केजरीवाल

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जनता अब बदलाव चाहती है. अब जनता के साथ विकल्प है. 30 सालों तक जनता के पास विकल्प नहीं था. अब आम आदमी पार्टी का विकल्प है. ये विसावदर का उपचुनाव सेमीफाइनल था, 2027 की दस्तक थी. 2027 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी. जनता राज करेगी और नेताओं का शासन खत्म होगा.

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM Modi News: प्रधानमंत्री का ‘नेट जीरो’ विजन: ‘ग्रीन गुजरात’ के निर्माण की दिशा में बड़ा कदम, 2030 तक 100 GW रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता का लक्ष्य
प्रधानमंत्री का ‘नेट जीरो’ विजन: ‘ग्रीन गुजरात’ के निर्माण की दिशा में बड़ा कदम, 2030 तक 100 GW रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता का लक्ष्य
Ahmedabad News: अहमदाबाद में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 की मौत, 10 से ज्यादा मजदूर झुलसे
अहमदाबाद में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 की मौत, 10 से ज्यादा मजदूर झुलसे
निवेश के लिए देश का नंबर-1 राज्य बना गुजरात, नीति आयोग की रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान
निवेश के लिए देश का नंबर-1 राज्य बना गुजरात, नीति आयोग की रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान
गुजरात ATS का बड़ा एक्शन, संदिग्ध आतंकियों को दबोचा, बड़ी साजिश की थी तैयारी
गुजरात ATS का बड़ा एक्शन, संदिग्ध आतंकियों को दबोचा, बड़ी साजिश की थी तैयारी

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?
जंतर मंतर पर फिर बवाल, पत्थरबाजी की खबर, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया हमला
जंतर मंतर पर फिर बवाल, पत्थरबाजी की खबर, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया हमला
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Embed widget