एक्सप्लोरर

Gujarat: गुजरात में BJP के लिए चुनैती बनेंगे अरविंद केजरीवाल? AAP ने उठाया बड़ा कदम, बोले- 'मैं कार्यकर्ताओं से...'

Gujarat Politics: अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव में 'आप' का बड़ा तूफान आएगा. गुजरात में लोगों ने बीजेपी और कांग्रेस दोनों को खारिज करने का फैसला किया है.

Gujarat News: गुजरात की विसावदर विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) की जीत के बाद 'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल मंगलवार को राज्य के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे. उनका यह दौरा 'आप' द्वारा गुजरात में अपने संगठनात्मक विस्तार के प्रयासों के बीच हो रहा है.

'आप' द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, केजरीवाल संगठनात्मक बैठकों में भाग लेने और पार्टी के ‘गुजरात जोड़ो’ सदस्यता अभियान के वास्ते समर्थन जुटाने के लिए एक से तीन जुलाई तक अहमदाबाद में रहेंगे. यह अभियान दो जुलाई को अहमदाबाद में शुरू होगा और बाद में पूरे राज्य में विस्तार किया जाएगा.

अहमदाबाद रवाना होने से पहले केजरीवाल ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘विसावदर में जीत के बाद मैं कार्यकर्ताओं से मिलने आज गुजरात जा रहा हूं.’’ यह अभियान गुजरात में जमीनी स्तर पर अपनी गहरी मौजूदगी कायम करने के लिए पार्टी द्वारा नए सिरे से किए गए प्रयास को दर्शाता है.

अरविंद केजरीवाल ने की पार्टी की सराहना

बीजेपी ने राज्य में दो दशकों से अधिक समय से अपना राजनीतिक प्रभुत्व कायम रखा है. केजरीवाल ने गुजरात और पंजाब में हाल में हुए उपचुनावों में अपनी पार्टी के प्रदर्शन की भी सराहना की, जहां पार्टी ने अपनी एक-एक सीट बरकरार रखी.

उन्होंने कहा, ‘‘2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव में 'आप' का बड़ा तूफान आएगा. गुजरात में लोगों ने बीजेपी और कांग्रेस दोनों को खारिज करने का फैसला किया है.’’

गोपाल इटालिया ने किरीट पटेल को हराया

गुजरात में जूनागढ़ जिले की विसावदर सीट पर उपचुनाव में 'आप' के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया ने जीत दर्ज की, जिन्होंने बीजेपी उम्मीदवार किरीट पटेल को 17,554 मतों के अंतर से हराया.

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, इटालिया को 75,942 वोट मिले, जबकि पटेल को 58,388 वोट मिले. 'आप' नेतृत्व ने उपचुनाव के नतीजों को दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी की हालिया हार के बाद केजरीवाल की राष्ट्रीय राजनीति में ‘सशक्त वापसी’ का संकेत बताया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात पुलिस ने साइबर ठग को उसी के जाल में फंसाकर किया गिरफ्तार
गुजरात पुलिस ने साइबर ठग को किया डिजिटल अरेस्ट, फिर किया गिरफ्तार
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget