एक्सप्लोरर

Ahmedabad News: अहमदाबाद में सड़क पर बैठी गायों के सामने हॉर्न बजाना शख्स को पड़ा भारी, लोगों ने कर दी पिटाई

Ahmedabad Cow: अहमदाबाद में एक शख्स को गाय के सामने हॉर्न बजाना भारी पड़ गया. गाय के मालिक ने इससे नाराज होकर शख्स की पिटाई कर दी है. इस मामले में केस दर्ज किया गया है.

Ahmedabad Stray Animals: अहमदाबाद में एक अजीब मामला सामने आया है. सड़क पर बैठी गायों के सामने हॉर्न बजाना एक शख्स को भारी पड़ गया. इस बात को लेकर सोमवार देर रात एक व्यक्ति पर हमला हुआ है. 20 वर्षीय किसान मयूरसिंह जाधव ने एक अन्य ग्रामीण महेंद्र भारवाड़ और सात अन्य पर हमला करने का आरोप लगाया है. विरमगाम ग्रामीण पुलिस में अपनी शिकायत में जाधव ने कहा कि वह और उनकी मां रंजनबेन अपनी कार से मंदिर से लौट रहे थे, तभी उन्हें सड़क पर गायों का झुंड नजर आया. उन्होंने पुलिस को बताया, "चूंकि कार को चलाने के लिए कोई जगह नहीं थी, मैंने सड़क साफ करने के लिए हॉर्न बजाया. इस बात पर गायों के मालिक भरवाड़ नाराज हो गए और इसपर आपत्ति जताई."

एफआईआर में क्या कहा गया?
जाधव ने एफआईआर में कहा कि, "मैंने उसे अपनी गायों की उचित देखभाल करने और यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि वे सार्वजनिक सड़कों को अवरुद्ध न करें. भारवाड़ ने मुझे गालियां देना शुरू कर दिया और अपने समुदाय के अन्य लोगों को उसका समर्थन करने के लिए बुलाया. उन्होंने कार की खिड़कियां तोड़ दीं और फिर मुझे बार-बार लाठी से मारा." शिकायत में यह भी कहा गया है कि लोगों ने जाधव की मां पर भी हमला किया. जाधव ने पुलिस को बताया, "अगर मैंने कभी भरवाड़ की गायों के खिलाफ बात की तो उन लोगों ने मुझे जान से मारने की धमकी दी है."

PM Modi Gujarat Visit: इस दिन गुजरात दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, मोढेरा में एक रैली को करेंगे संबोधित

इन धाराओं में केस दर्ज 
आईपीसी की धारा 147 (दंगा करने की सजा), 149 (गैरकानूनी सभा), 323 (चोट पहुंचाना), 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना) और 427 (शरारत से नुकसान की राशि) के तहत शिकायत दर्ज की गई है. वीरमगाम पीएसआई आर यू झाला ने घटना की पुष्टि की और कहा कि अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है.

ये भी पढ़ें:

Surat Garba Attack: सूरत में गरबा स्थल पर अल्पसंख्यक समुदाय के गार्डों पर हमला, आयोजक ने लगाए ये गंभीर आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget