एक्सप्लोरर

Ahmedabad News: ‘अग्निपथ’ योजना को लेकर नहीं कम हो रहा आक्रोश, विरोध कर रहे 14 लोगों को हिरासत में लिया गया

Agneepath Scheme Protest: देश में जगह-जगह अग्निपथ योजना को लेकर विरोध जारी है. इस बीच अहमदाबाद में इस योजना का विरोध कर रहे 14 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है.

Agneepath Scheme: गुजरात के अहमदाबाद शहर में रविवार को सशस्त्र बलों में युवाओं की भर्ती के लिए घोषित केंद्र की ‘अग्निपथ’ योजना के विरोध में बिना अनुमति के एकत्रित हुए 14 लोगों को हिरासत में ले लिया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. कुछ प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि वे ‘‘गांधीवादी’’ तरीके से इस योजना का विरोध करने के लिए एकत्रित हुए थे. चार साल के कार्यकाल के लिए रक्षा बलों में युवाओं की भर्ती के वास्ते केंद्र द्वारा घोषित योजना ‘अग्निपथ’ के विरोध में शहर के मेघानीनगर इलाके में एक स्थान पर लगभग 100 लोग इकट्ठे हुए, जिनमें ज्यादातर स्थानीय निवासी शामिल थे.

14 लोगों किरसत में लिया गया

मेघानीनगर पुलिस थाने के निरीक्षक जे पी चौहान ने कहा, ‘‘हमने उनमें से 14 को हिरासत में ले लिया, क्योंकि वे बिना अनुमति के एकत्रित हुए थे.’’ हालांकि प्रदर्शनकारियों में से एक ने कहा, ‘‘हम गांधीवादी तरीके से विरोध कर रहे थे लेकिन हमें कुछ मिनटों के लिए भी बैठने की अनुमति नहीं दी गई. पुलिस वहां पहुंची और हमें हिरासत में ले लिया.

हम तब तक विरोध करने की अनुमति चाहते हैं, जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होती हैं और योजना वापस नहीं ली जाती है.’’ देश के कई हिस्सों में ‘अग्निपथ’ सैन्य भर्ती योजना के खिलाफ बढ़ते विरोध के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को तीनों सेनाओं के प्रमुखों से मुलाकात की. ऐसी सूचना है कि विचार-विमर्श प्रदर्शनकारियों को शांत करने पर केंद्रित था.

Gujarat के पावागढ़ महाकाली मंदिर पर सदियों बाद PM Modi ने फहराई पताका, कहा- ये शिखर ध्वज आस्था का प्रतीक

रक्षा मंत्री ने किया था ये एलान

देश के विभिन्न हिस्सों में विरोध तेज होने के बीच रक्षा मंत्री ने शनिवार को मंत्रालय के अधीन विभिन्न इकाइयों में ‘अग्निपथ’ योजना के तहत भर्ती के लिए 10 फीसदी नौकरियों को आरक्षित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी. गुजरात में अब तक इस योजना के खिलाफ किसी हिंसक विरोध की सूचना नहीं मिली है.

ये भी पढ़ें-

PM Modi Gujarat Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी मां के जन्मदिन पर की उनसे मुलाकात, दिया ये खास तोहफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
'सिफारिश से नहीं मिलने वाली टिकट...', सपा सांसद आनंद भदौरिया ने किसके लिए किया इशारा?
'सिफारिश से नहीं मिलने वाली टिकट...', सपा सांसद आनंद भदौरिया ने किसके लिए किया इशारा?
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
IND vs ENG 1st ODI Date, Time: T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है भारत बनाम इंग्लैंड पहला वनडे
T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है IND vs ENG पहला वनडे

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
'सिफारिश से नहीं मिलने वाली टिकट...', सपा सांसद आनंद भदौरिया ने किसके लिए किया इशारा?
'सिफारिश से नहीं मिलने वाली टिकट...', सपा सांसद आनंद भदौरिया ने किसके लिए किया इशारा?
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
IND vs ENG 1st ODI Date, Time: T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है भारत बनाम इंग्लैंड पहला वनडे
T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है IND vs ENG पहला वनडे
10 साल पुरानी कंधे की चोट से जूझ रहे थे पवन कल्याण, 3.5 घंटे चली सर्जरी
10 साल पुरानी कंधे की चोट से जूझ रहे थे पवन कल्याण, 3.5 घंटे चली सर्जरी
भारतीय मूल की गूगल कर्मचारी शीतल की अमेरिका में गोली मारकर हत्या, बेटा भी हुआ घायल, क्या है पूरा मामला
भारतीय मूल की गूगल कर्मचारी शीतल की US में गोली मारकर हत्या, बेटा भी घायल, क्या है पूरा मामला
मछली पालन के लिए किसान खरीदें एरेटर मशीन, 70% तक सब्सिडी दे रही सरकार
मछली पालन के लिए किसान खरीदें एरेटर मशीन, 70% तक सब्सिडी दे रही सरकार
Potato Boiling Guide: एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
Embed widget