एक्सप्लोरर

AAP विधायक चैतर वसावा और 10 अन्य के खिलाफ FIR, फैक्ट्री में विस्फोट से जुड़ा है मामला

Gujarat News: प्रदर्शन के मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) विधायक चैतर वसावा ने कहा कि हमारी आवाज को दबाने के लिए झूठी शिकायत दर्ज की है. वसावा देडियापाड़ा से विधायक हैं.

Chaitar Vasava News: गुजरात के भरूच जिले में एक औद्योगिक इकाई में विरोध प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने आम आदमी पार्टी (आप) विधायक चैतर वसावा और 10 अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है. यहां पिछले सप्ताह हुए विस्फोट में चार लोगों की मौत हो गई थी. 

एफआईआर के मुताबिक, विधायक चैतर वसावा ने प्रचार पाने के लिए कथित तौर पर भीड़ को उकसाया और पुलिस को शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने से रोकने की कोशिश की. पुलिस ने कहा कि वसावा और अन्य पर ड्यूटी पर मौजूद पुलिस को बाधित करने, लोगों को भड़काने और विस्फोट के बाद इकाई में विरोध प्रदर्शन करके उनकी जान खतरे में डालने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है.

वसावा पर पुलिस को रोकने का आरोप

जिले के अंकलेश्वर जीआईडीसी (गुजरात औद्योगिक विकास निगम) क्षेत्र में 3 दिसंबर को औद्योगिक इकाई में एक भंडारण टैंक में विस्फोट होने से चार श्रमिकों की मौत हो गई थी. एफआईआर के अनुसार, बाद में सब-इंस्पेक्टर एवी शियालिया के नेतृत्व में अंकलेश्वर जीआईडीसी पुलिस स्टाफ घटना की जांच के लिए और क्षेत्र को सुरक्षित करने में अधिकारियों की मदद करने के लिए मौके पर पहुंचा. उस समय, देदियापाड़ा से विधायक वसावा और उनके 10 समर्थक मौके पर पहुंचे और श्रमिकों की मौत पर अपना विरोध दर्ज कराने के लिए कंपनी परिसर में प्रवेश करने पर जोर दिया. चूंकि परिसर उस समय खतरा मुक्त घोषित नहीं किया गया था, इसलिए पुलिस ने उन्हें गेट पर रोक दिया.

एफआईआर के मुताबिक, वसावा ने कथित तौर पर भीड़ को उकसाया और कहा कि पुलिस को कंपनी को बचाने के लिए तैनात किया गया है, न कि मृतकों के रिश्तेदारों को न्याय दिलाने के लिए. एफआईआर में कहा गया है कि पुलिस द्वारा चेतावनी दिए जाने के बावजूद, वसावा और उनके समर्थकों ने लोगों की जान खतरे में डाल दी. विधायक ने कंपनी को हमेशा के लिए बंद करवाने की भी धमकी दी. 

एफआईआर में  कहा गया है कि मुख्य द्वार पर नाकेबंदी के कारण पुलिस को शवों को पोस्टमार्टम के लिए पास के अस्पताल ले जाने के लिए पीछे की तरफ दूसरे गेट का इस्तेमाल करना पड़ा. इंस्पेक्टर आरएच वाला ने कहा कि सब-इंस्पेक्टर शियालिया की शिकायत के आधार पर अंकलेश्वर जीआईडीसी पुलिस ने मंगलवार को वसावा और उनके 10 समर्थकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की, अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. 

चैतर वसावा ने क्या कहा?

वाला ने कहा कि वसावा पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसमें 221 (लोक सेवक के सार्वजनिक कार्यों के निर्वहन में बाधा डालना) और 224 (लोक सेवक को चोट पहुंचाने की धमकी) शामिल है.

एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद वसावा ने कहा कि गुजरात की भरूच पुलिस द्वारा शराब के ठेको से हप्ता वसूलने के लगभग 35 वीडियो मेंने जारी किए गए हैं, जिससे भरूच पुलिस की नींद उड़ गई है. इसलिए शराब माफियाओं को बचाने और हमारी आवाज को दबाने के लिए झूठी शिकायत दर्ज की है.   

(इनपुट भाषा से भी)

Ahmedabad News: अहमदाबाद में पुलिस कस्टडी में तांत्रिक की मौत, 12 लोगों की हत्या का था आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis News Live: LPG संकट पर पंजाब विधानसभा के बाहर प्रदर्शन, दिल्ली में बदली पॉलिसी, बीकानेर में 102 सिलेंडर जब्त
Live: LPG संकट पर पंजाब विधानसभा के बाहर प्रदर्शन, दिल्ली में बदली पॉलिसी, बीकानेर में 102 सिलेंडर जब्त
LPG Crisis News: सिलेंडर छोड़िए, चूल्हे-भट्टियों की डिमांड भी नहीं हो रही पूरी! चाय-पूड़ी की दुकानें बंद करने को मजबूर लोग
LPG Crisis News: सिलेंडर छोड़िए, चूल्हे-भट्टियों की डिमांड भी नहीं हो रही पूरी! चाय-पूड़ी की दुकानें बंद करने को मजबूर लोग
Gujarat Bye Election 2026: गुजरात की उमरेठ सीट पर उपचुनाव की तारीख का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और मतगणना
गुजरात की उमरेठ सीट पर उपचुनाव की तारीख का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और मतगणना
Ahmedabad News: न्यू ईयर पार्टी के बहाने माउंट आबू बुलाकर किया रेप, वीडियो वायरल पर खुला राज, FIR दर्ज
न्यू ईयर पार्टी के बहाने माउंट आबू बुलाकर किया रेप, वीडियो वायरल पर खुला राज, FIR दर्ज

वीडियोज

Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking
Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट की जंग के बीच सोशल मीडिया पर शेयर किया फर्जी वीडियो, UAE ने गिरफ्तार कर लिए 19 भारतीय
मिडिल ईस्ट की जंग के बीच सोशल मीडिया पर शेयर किया फर्जी वीडियो, UAE ने गिरफ्तार कर लिए 19 भारतीय
UP में इस मुद्दे पर साथ आए अखिलेश यादव, मायावती और राहुल गांधी, केंद्र से की बड़ी मांग
UP में इस मुद्दे पर साथ आए अखिलेश यादव, मायावती और राहुल गांधी, केंद्र से की बड़ी मांग
'हॉर्मुज स्ट्रेट में...', ट्रंप का साथ देने पर जापान की प्रधानमंत्री की No, जहाजों को एस्कॉर्ट करने पर खोले पत्ते
'हॉर्मुज स्ट्रेट में...', ट्रंप का साथ देने पर जापान की प्रधानमंत्री की No, जहाजों को एस्कॉर्ट करने पर खोले पत्ते
जसप्रीत बुमराह का ‘हैप्पी एनिवर्सरी’ पोस्ट हुआ वायरल, पत्नी संजना के जवाब ने लूटी महफिल
जसप्रीत बुमराह का ‘हैप्पी एनिवर्सरी’ पोस्ट हुआ वायरल, पत्नी संजना के जवाब ने लूटी महफिल
4 Oscar जीतकर इस हॉरर फिल्म ने मचा दिया तहलका, घर बैठे OTT पर देखें
4 Oscar जीतकर इस हॉरर फिल्म ने मचा दिया तहलका, घर बैठे OTT पर देखें
'अगर खर्ग पर हमला हुआ तो...', IRGC नेवी चीफ ने दी अमेरिका को खुलेआम धमकी, अब क्या करेंगे ट्रंप
'अगर खर्ग पर हमला हुआ तो...', IRGC नेवी चीफ ने दी अमेरिका को खुलेआम धमकी, अब क्या करेंगे ट्रंप
Diabetes Symptoms: क्या आप सही तरह से सो रहे हैं, आपका स्लीप पैटर्न तय कर रहा है आपकी शुगर! जानिए कैसे?
क्या आप सही तरह से सो रहे हैं, आपका स्लीप पैटर्न तय कर रहा है आपकी शुगर! जानिए कैसे?
RBSE Result 2026 Date: राजस्थान बोर्ड इस हफ्ते में जारी कर सकता है 10वीं-12वीं के नतीजे, जानें कहां कर सकेंगे चेक
राजस्थान बोर्ड इस हफ्ते में जारी कर सकता है 10वीं-12वीं के नतीजे, जानें कहां कर सकेंगे चेक
Embed widget