एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडाः मुठभेड़ के बाद पुलिस ने पकड़ा 25 हजार का इनामी बदमाश, दूसरा साथी हुआ फरार

ग्रेटर नोएडा पुलिस ने एनकाउंडर के बाद 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है.

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा और नॉलेज पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया. मुठभेड़ के दौरान बदमाश घायल हो गया. फिलहाल, घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बदमाश के पास से एक बाइक अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया है. बदमाश के पास से चोरी की 2 मोटरसाइकिल भी बरामद की गई हैं. जानकारी के मुताबिक बदमाश पर करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं. वहीं, मुठभेड़ के दौरान बदमाश का साथी मौके का फायदा उठाकर फररा हो गया.

जानकारी के मुताबिक नॉलेज पार्क कोतवाली प्रभारी वरुण पंवार शारदा अस्पताल गोल चक्कर के पास चेकिंग कर रहे थे. उसी समय बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया. लेकिन बाइक सवार पुलिस को देख कर अलग दिशा में भागने लगे. पुलिस ने जब उनका पीछा किया तो बदमाश अपने आप को घिरा देख उन्होंने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी. पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की तो एक बदमाश के पैर में गोली लग गई. घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बदमाश का साथी फरार वहीं, एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया. नॉलेज पार्क कोतवाली प्रभारी वरुण पंवार ने बताया कि पकड़े गए घायल बदमाश की पहचान सलमान निवासी बुलंदशहर के रूप में हुई है. उस पर 25 हजार का इनाम घोषित है. इनामी बदमाश पर लगभग लूटपाट चोरी के एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं. घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बदमाश के पास से लूट के दो मोबाइल, अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस और चोरी की बाइक बरामद की गई है. वहीं, फरार बदमाश को पकड़ने के लिए कॉम्बिंग की जा रही है.

शातिर है बदमाश डीसीपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि बदमाश सलमान पर लगभग लूटपाट और चोरी के करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं. यह शातिर किस्म का बदमाश बताया जा रहा है. जो अपने साथियों के साथ लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिया करता था. फरार साथी को पकड़ने के लिए तलाश की जा रही है.

ये भी पढ़ेंः

हाथरसः गैंगरेप पीड़िता की हालत गंभीर, इलाज के लिए दिल्ली लाया गया मेरठः कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए सख्त हुई पुलिस, बिना मास्क घूम रहे कई लोगों का काटा चालान  

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 30 की स्पीड से चलेंगी हवाएं
यूपी के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 30 की स्पीड से चलेंगी हवाएं
हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके
हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके
गाजियाबाद: कांवड़ शिविर की इजाजत आसान, 9 विभाग एक छत के नीचे
गाजियाबाद: कांवड़ शिविर की इजाजत आसान, 9 विभाग एक छत के नीचे
CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
Video: सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Embed widget