एक्सप्लोरर

'सफेद पाउडर' और 'मैसेज', दिल्ली CRPF ब्लास्ट मामले में हर पहलू से जांच में जुटीं एजेंसियां

Bomb Blast In Delhi: दिल्ली में सीआरपीएफ के स्कूल की दीवार के पास हुए ब्लास्ट मामले में नई जानकारी सामने आई है. वहीं, जांच एजेंसी इस हमले के पीछे का मकसद तलाश रही है.

Delhi News: उत्तर-पश्चिम दिल्ली के रोहिणी इलाके के सीआरपीएफ स्कूल के पास ब्लास्ट के मामले में जांच शुरू हो गई है. मामले की जांच की जिम्मेदारी एनआईए को सौंप दी गई है. सूत्रों के मुताबिक जिसने बम प्लांट किया वह केवल एक मेसेज और सिग्नल देना चाहता था इसलिए सीआरपीएफ स्कूल की दीवार को निशाना बनाया गया.

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक पुलिस से जुड़े सूत्रों ने बताया कि ''जिस तरह से दीवार पर ब्लास्ट किया गया है और सुबह में हमला हुआ है, इससे पता चलता है कि इसका मकसद केवल संदेश देना था, कोई बड़ा नुकसान करना नहीं था.'' पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ''ब्लास्ट के बाद दुर्गंध आ रही थी. स्थानीय लोग और पुलिस अधिकारियों को भी महसूस हुई. हमारी टीम पूरे मामले की जांच कर रही है.''

मौके पर मिला सफेद पाउडर
उधर, जांच एजेंसियों को मौके से जो सफेद पाउडर मिला है. ऐसा माना जा रहा है कि कच्चा बम ऐमोनियम पोस्फेट और कुछ केमिकल्स मिलाकर बनाया गया होगा. एफएसएल, सीआरपीएफ और एनएसजी ने ब्लास्ट के बाद मौके से कण जुटाए हैं. जांच के बाद ही पता चलेगा कि बम बनाने के लिए किस केमिकल का इस्तेमाल किया गया है. मौके से कुछ वायर मिले हैं पर वो पहले से स्पॉट पर थे या नहीं, इसकी जांच की जा रही है. जांच रिपोर्ट केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजी जाएगी. इसके बाद पता चलेगा कि ब्लास्ट के पीछे क्या मकसद था.

दिवाली से पहले हुए धमाके से डरे दिल्लीवासी
सुबह के वक्त जब यह ब्लास्ट हुआ तो मौके पर अफरा-तफरी मच गई. मौके पर धुआं ही धुआं उठ रहा था. दिवाली से पहले हुई इस घटना से दिल्लीवासियों की चिंता बढ़ गई है. यह घटना सुबह 7.50 बजे के आसपास हुई है. इसके बाद मौके पर दमकल की गाड़ियों को भेजा गया. हालांकि स्कूल को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. 

दिल्ली में हाई अलर्ट जारी
दिल्ली पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में सीआरपीएफ स्कूल की दीवार को क्षति पहुंची है. वहीं, आसपास की दुकान की खिड़कियों के शीशे और कार के शीशे टूट गए हैं. घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है. दिवाली को देखते हुए दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है और बाजारों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. एएनआई विभिन्न एंगल से मामले की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें- दिल्ली: झगड़े के बाद गर्लफ्रेंड ने काटी नस, प्रेमी को भेजा वीडियो, खून देखकर लड़के को आया हार्ट अटैक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा का केस ट्रांसफर करने की मांग, पूर्व IPS किरण बेदी बोलीं- 'मुझे ऐसा लगता है कि...'
ट्विशा शर्मा का केस ट्रांसफर करने की मांग, पूर्व IPS किरण बेदी बोलीं- 'मुझे ऐसा लगता है कि...'
दिल्ली: फिर महंगाई की मार, पेट्रोल-डीजल बढ़े दाम पर लोग बोले- 'सबसे ज्यादा परेशानी गरीब और...'
दिल्ली: फिर महंगाई की मार, पेट्रोल-डीजल बढ़े दाम पर लोग बोले- 'सबसे ज्यादा परेशानी गरीब और...'
दिल्ली-NCR में फिलहाल टैक्सी-ऑटो की नहीं होगी हड़ताल, ट्रांसपोर्ट यूनियन बोली- '10 दिन के अंदर...'
दिल्ली-NCR में फिलहाल टैक्सी-ऑटो की नहीं होगी हड़ताल, ट्रांसपोर्ट यूनियन बोली- '10 दिन के अंदर...'
Delhi: पंखा रोड-डाबरी के बीच बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, सफर होगा सुपरफास्ट
दिल्ली: पंखा रोड-डाबरी के बीच बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, सफर होगा सुपरफास्ट

वीडियोज

शादी को लेकर Sara Ali Khan का बड़ा बयान, बोलीं- जल्दबाजी में नहीं करूंगी शादी
Man Atisundar: Radhya की महीनों की मेहनत रंग लाई, खुली Niharika की पोल
Bollywood News: सोशल मीडिया पर तन्हाई वाले पोस्ट से मचा हड़कंप, भाईजान को खुद आकर बयां करना पड़ा सच
Salman Khan ने बताया क्यों नहीं पढ़ते scripts, वायरल वीडियो के बाद मचा बवाल
Salman Khan के lonely post ने बढ़ाई fans की टेंशन, भाईजान बोले “मैं अकेला नहीं, बस me time enjoy करता हूं”

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभी और झुलसाएगी गर्मी! हफ्ते के आखिर तक इन जगहों पर होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग का जानें पूर्वानुमान
अभी और झुलसाएगी गर्मी! हफ्ते के आखिर तक इन जगहों पर होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग का जानें पूर्वानुमान
राजपूतों का नेता बनना चाहते हैं आनंद मोहन? बिहार में क्षत्रिय का दबदबा कितना? समझिए यहां
राजपूतों का नेता बनना चाहते हैं आनंद मोहन? बिहार में क्षत्रिय का दबदबा कितना? समझिए यहां
Explained: रोजाना 80 लाख बिक्री और 1.6 करोड़ कमाई! मुंबई की पहचान 'वड़ा पाव' का महंगा होना नॉर्मल क्यों नहीं? कितना बड़ा असर
रोज 80 लाख बिक्री और 1.6 करोड़ कमाई! मुंबई की पहचान 'वड़ा पाव' का महंगा होना नॉर्मल क्यों नहीं?
कौन थीं पंजाबी सिंगर इंदर कौर? गन प्वॉइंट पर हुई किडनैपिंग, फिर नहर में मिला शव
कौन थीं पंजाबी सिंगर इंदर कौर? गन प्वॉइंट पर हुई किडनैपिंग, फिर नहर में मिला शव
अफगानिस्तान वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान, रोहित-विराट शामिल; श्रेयस अय्यर को मिली बड़ी जिम्मेदारी
अफगानिस्तान वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान, श्रेयस अय्यर को मिली बड़ी जिम्मेदारी
रहमान गली बनी राम गली, क्यों लाहौर की गलियों के नाम बदल रहा पाकिस्तान?
रहमान गली बनी राम गली, क्यों लाहौर की गलियों के नाम बदल रहा पाकिस्तान?
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में निकली 7 हजार से ज्यादा वैकेंसी, जानें कौन कर सकता अप्लाई?
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में निकली 7 हजार से ज्यादा वैकेंसी, जानें कौन कर सकता अप्लाई?
'जाओ, कोर्ट जाओ...', नॉर्वे में PM मोदी के जवाब न देने वाले सवाल पर गुस्से में विदेश मंत्रालय, VIDEO
'जाओ, कोर्ट जाओ...', नॉर्वे में PM मोदी के जवाब न देने वाले सवाल पर गुस्से में विदेश मंत्रालय, VIDEO
Embed widget