एक्सप्लोरर

Watch: 'मैं किसी से नहीं डरता, जाओ कलेक्टर को बुलाओ...', सरकारी स्कूल में शिक्षक ने मारे पैग

Video Viral: बिलासपुर जिले के एक स्कूल में बैठकर टीचर द्वारा शराब पीने का वीडियो सामने आया है. शराब पीने को लेकर पूछे जाने पर टीचर ने कहा कि कोई मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता है.

Bilaspur News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक शराबी शिक्षक का वीडियो सामने आया है, जो स्कूल के अंदर महिला टीचर के सामने पैक बना रहा था और शराब पी रहा था. इस दौरान वीडियो में वह यह कहते हुए दिख रहा है ''जिसको बताना है बता दो, बीईओ, डीईओ, कलेक्टर, कोई मेरा कुछ नहीं कर सकता...'. यह वीडियो मस्तूरी ब्लॉक अंतर्गत मचहा प्राइमरी स्कूल का है. 

वीडियो वायरल होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने उक्त मामले को गंभीरता से लिया और शराबी टीचर के खिलाफ बीईओ को जांच के निर्देश दिए. जिसमें उक्त घटना सही पाई है. अब शराबी शिक्षक को जिला शिक्षा अधिकारी ने निलंबित कर दिया है. 

बताया गया कि प्राइमरी स्कूल में पदस्थ सहायक शिक्षक संतोष कुमार केवट बुधवार को शराब के नशे में स्कूल पहुंचा था. इस दौरान उसकी शर्ट की जेब में शराब की शीशी रखी थी. वह बच्चों के सामने अजीब हरकतें कर रहा था, जिसे देखकर एक युवक टीचर का वीडियो बनाने लगा. नशे में धुत टीचर संतोष कुमार प्रार्थना के लिए लाइन लगाकर खड़े बच्चों के पास पहुंचा. पहले वह बच्चों से बोला ''अब हो गया, जाओ घर, आज छुट्टी है.'' इसके बाद वह क्लास रूम की तरफ लेकर चला गया. देखते ही देखते वह चखना लेकर स्कूल के स्टाफ रूम में चला गया. फिर शराब की शीशी निकालकर महिला हेडमास्टर तुलसी चौहान के सामने ही बेझिझक पीने लगा. 

इस दौरान एक युवक ने सहायक शिक्षक संतोष कुमार केवट से जब वीडियो बनाने वाले युवक ने पूछा कि जेब में क्या है तो उसने कहा कि जो भी आपको क्या काम है बताओ. शराब की शीशी के बारे में पूछने पर उसने कहा कि हमारी मर्जी, हम कुछ भी करें. उसने कहा कि मेरी मर्जी है, आपको क्या करना है, मैं रोज पीता हूं, कोई प्रॉब्लम. उसने कहा कि मेरे पास सब कुछ है. शिक्षक ने कमरे में महिला हेडमास्टर के सामने बेझिझक टेबल पर चखना और शराब रखते हुए उसने कहा ''किसको दिखाओगे, बीईओ, डीईओ, कलेक्टर के पास जाओ. '' संतोष कुमार बेधड़क शराब के पैग लगाता रहा. स्कूल में शराब पीने को लेकर उसने कहा कि जिंदगी में बहुत टेंशन है, क्या करेंगे. उसने कहा कि और दो चार लोगों को बुलाना हो बुला लो, सरपंच को भी बुला लो. 

इधर जांच के बाद शिक्षा के मंदिर में शराब पीने वाले शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है. शिक्षक संतोष कुमार के करतूत पर डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन ऑफिसर टीआर साहू ने बीईओ को एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं. बिलासपुर डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन ऑफिसर टीआर साहू ने बताया कि मस्तूरी ब्लॉक में मचहा प्राइमरी स्कूल है, जहां एक सहायक शिक्षक है, जो स्कूल के अंदर में शराब पी रहा था.  उन्हे तत्काल सस्पेंड कर दिया गया है.  बीईओ को मौके पर जांच के लिए भेजा गया था.  सभी बिंदुओं पर जांच कर निलंबित कर दिया गया है.  उक्त शिक्षक के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करने के लिए बीईओ को निर्देशित किए गए है.  स्कूल से संबंधित थाने पचपेड़ी में एफआईआर दर्ज करवा रहे है. 

इसे भी पढ़ें: Chhattisgarh Naxalites: छत्तीसगढ़ के कांकेर में सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़, तीन नक्सली मारे गए

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget