एक्सप्लोरर

Surguja: सरगुजा में बारिश के साथ आंधी-तूफान, टॉवर गिरने से मोबाइल फोन इस्तेमाल करने वाले लोगों को होगी दिक्कत

मैनपाट के नर्मदापुर में बीएसएनएल का मोबाईल टावर बीच से टूटकर झूल गया है जिससे सैकड़ों बीएसएनएल उपभोक्ताओं का मोबाइल नेटवर्क चला गया.

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के उत्तरी इलाके में पिछले दो दिनों से मौसम लगातार रंग बदल रहा है. दोपहर में बाद अचानक आंधी के साथ बारिश हो रही है. इसकी वजह से कई तरह के नुकसान हो रहे हैं. शनिवार को सूरजपुर जिले (Surajpur District) के ग्राम रामनगर में आंधी के साथ हुई. बारिश ने जन जीवन अस्त व्यस्त कर दिया. कई घर के छप्पर उड़ गए तो वहीं विशाल पेड़ों के साथ विद्युत पोल भी धराशायी हो गए. इसी क्रम में रविवार को सरगुजा और कोरिया जिले (Korea District) में दोपहर के बाद और शाम से पहले आई आंधी ने ग्रामीण क्षेत्रों में हाल बेहाल कर दिया. 

तेज आंधी के साथ बारिश
दरअसल, सरगुजा (Surguja) जिले के मैनपाट इलाके में दोपहर 3 बजे के बाद अचानक मौसम बदला और तेज आंधी के साथ बारिश की बौछार होने लगी. इस आंधी की वजह से कुछ समय के लिए मैनपाट क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल बन गया था. वहीं तेज हवा के कारण सड़कों पर बड़े बड़े पेड़ों के साथ विद्युत पोल भी गिर गए. कई लोगों के घरों के छप्पर उड़ गए. 

Chhattisgarh News: वोटर ID कार्ड के बिना नहीं मिल रहा राशन, जनता ने लगाया ये आरोप

बीएसएनएल का टॉवर टूटा
इसके अलावा मैनपाट के नर्मदापुर में बीएसएनएल का मोबाईल टावर बीच से टूटकर झूल गया है जिससे सैकड़ों बीएसएनएल उपभोक्ताओं का मोबाइल नेटवर्क चला गया. गौरतलब है कि मोबाईल टावरों को ऐसी तेज हवाओं को सहकर खड़े रहने के हिसाब से बहुत मजबूत बनाया जाता है लेकिन उसके बावजूद बीएसएनएल का टावर धराशायी हो गया. मैनपाट में सरकारी कंपनी बीएसएनएल के अलावा कई और निजी कंपनियों के मोबाईल टावर हैं लेकिन उनपर हवाओं का कोई असर नहीं हुआ है.

मोबाइल सेवाएं बाधित रहेंगी
मैनपाट पहाड़ी इलाका है और यहां दो पहाड़ों के बीच से ऊपर उठने वाली हवाएं काफी तेज चलती हैं जिससे कई बार गांवों के कच्चे घरों को भी नुकसान हुआ है. बहरहाल, भारत संचार निगम लिमिटेड को हुए इस नुकसान की वजह से अब बीएसएनएल मोबाईल की सेवाएं तब तक बाधित रहेंगी जब तक कि टॉवर को फिर से खड़ा नहीं किया जाता है.

Chhattisgarh: नक्सल क्षेत्र में पहली सरकारी यात्री बस की मिली सौगात, विधायक और कलेक्टर ने दिखाई हरी झंडी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट
कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट
Durg News: तंत्र-मंत्र और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 85 लाख की ठगी, इंदौर से आरोपी गिरफ्तार
तंत्र-मंत्र और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 85 लाख की ठगी, इंदौर से आरोपी गिरफ्तार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
Datia By Election: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
दतिया: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget