एक्सप्लोरर

Surajpur News: सूरजपुर जिले में सालभर से नहीं मिला मानदेय! पंचों और सरपंचों पंचों ने कहा- आखिर ये भेदभाव क्यों?

Chhattisgarh News: सूरजपुर के ओडगी ब्लॉक के सरपंचों-पंचों ने कहा कि उन्हें अक्टूबर 2021 से सितंबर 2022 तक एक वर्ष का मानदेय नहीं मिला है. इस संबंध में ओडगी जनपद पंचायत के सीईओ ने भी बयान दिया है.

Chhattisgarh Latest News: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में मानदेय के लिए पंच-सरपंच सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पर मजबूर हो गए हैं. ओडगी जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाले सभी ग्राम पंचायतों के पंचों एवं सरपंचों ने आरोप लगाया कि एक वर्ष से उन्हें मानदेय नहीं मिला है. मानदेय नहीं मिलने से परेशान गांव के ये जनप्रतिनिधि वेतन के लिए जनपद का चक्कर लगाते परेशान हैं. बता दें कि ब्लॉक मुख्यालय ओडगी के अंतर्गत 74 ग्राम पंचायतें हैं, जिसमें 74 सरपंच एवं लगभग 782 पंच हैं. इनका एक वर्ष से मानदेय नहीं मिलने से त्यौहार फीका हो गया है. वेतन नहीं मिलने से परेशान सरपंचों का कहना है कि हम भी वैसे ही चुनाव जीतकर आए हैं, जैसे विधायक या सांसद जीतते हैं. उनके वेतन में किसी प्रकार का विलंब नहीं होती है, फिर गांव में चुने जाने वाले जनप्रतिनिधियों के साथ भेदभाव कहां तक उचित है?

'हम इस वर्ष दिवाली भी नहीं मना पाए' 

गौरतलब है कि सरपंचों एवं पंचों का भी राज्य सरकार ने अप्रैल 2022 से मानदेय बढ़ा दिया है, लेकिन ओडगी ब्लॉक के सरपंचों व पंचों को अक्टूबर 2021 से सितंबर 2022 तक एक वर्ष का मानदेय नहीं मिला है. सरपंचों का कहना है कि अन्य ब्लॉकों मे बढ़े हुए मानदेय के हिसाब से भी सरपंच व पंचों को भुगतान मिल गया है और हमारे ओड़गी ब्लाक में ही लगता है शासन ने पैसा नहीं भेजा है, जिससे जनपद के अधिकारी पिछला रेट का मानदेय 6 माह का और अप्रैल से बढ़े मानदेय का आज तक भुगतान पंचायतों के खाते में नहीं डाले हैं. जिस कारण हम लोगों का परिवार इस वर्ष दिवाली भी नहीं मना पाए. 

इस संबंध में ओडगी जनपद पंचायत के सीईओ रणवीर साय का कहना है कि सभी पंचायतों के खाते में शुक्रवार को यहां अक्टूबर से मार्च तक का भेज दिया गया है. बाकि जो इस वर्ष मुख्यमंत्री ने घोषणा की है, उसका भी संबंधित रेट बढ़े हुए मानदेय का आया हुआ है, उसको भी जल्द भुगतान किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें:

Chhattisgarh Foundation Day: 22 साल का होने वाला है छत्तीसगढ़, सभी जिलों में उपलब्धियों की लगेगी प्रदर्शनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
Embed widget