एक्सप्लोरर

Surajpur Crime News: सूरजपुर के इस इलाके में एक ही दुकान से तीन बार चोरी, पुलिस की कार्यशैली से लोगों में रोष

Surajpur Crime News: सूरजपुर में एक ही दुकान से तीन बार चोरी की घटना के बावजूद पुलिस चोरों का सुराग नहीं लगा सकी है. पुलिस की कार्यशैली से आमजनों में रोष पैदा हो रहा है.

Surajpur Crime News: सूरजपुर की लटोरी पुलिस चौकी क्षेत्र में एक ही दुकान से तीन बार चोरी की वारदात हो गयी, लेकिन पुलिस अब तक चोरों का सुराग नहीं लगा सकी है. पुलिस की कार्यशैली से आमजनों में रोष पैदा हो रहा है. लोगों की जान माल की सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस अगर चोरों को पकड़ने में देर करेगी तो लोगों का डरना स्वाभाविक है. कुछ ऐसा ही इन दिनों लटोरी क्षेत्र में देखने को मिल रहा है. बिश्रामपुर निवासी राहुल मित्तल की लटोरी में मां बनभौरी ट्रेडर्स नाम से लोहे की रॉड, सीमेंट, चूना की दुकान है. दुकान में 2021 से 2022 (17 जनवरी) तक तीन बार चोरी की वारदात हो गयी है.

पुलिस को अब तक नहीं मिला चोरों का सुराग

दुकान संचालक ने तीनों बार हुई चोरी की घटना की रिपोर्ट लटोरी चौकी में दर्ज कराई है, लेकिन काफी लंबा समय बीत जाने के बाद भी आरोपी अब तक पकड़ से दूर हैं. इससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं. मां बनभौरी ट्रेडर्स के संचालक राहुल मित्तल ने बताया कि दुकान में अब तक 3 बार चोरी की घटना हुई है. पहली बार 30 मार्च 2021 को चोरी हुई. उस दौरान चोर एलईडी टीवी, 8 बंडल बाइंडिंग तार, किल और पैसा रखने वाला काउंटर नगदी सहित उठा ले गए. 16 नवंबर 2021 को दूसरी बार चोरों ने लगभग 94 हजार रुपये के ऑटो पार्ट्स पर हाथ साफ कर दिया. तीसरी घटना 16 जनवरी 2022 की बीती रात को हुई. चोरों ने 47 बंडल 10MM का रॉड पार कर दिया. दुकान संचालक राहुल मित्तल के मुताबिक 1 लाख 88 हजार रुपये का रॉड चोरी हुआ है. उन्होंने बताया कि दिनभर दुकान खोलने के पश्चात रात को बंद कर वापस बिश्रामपुर लौट जाते हैं.

एक ही दुकान में तीन बार चोरी की घटना 

राहुल मित्तल के मुताबिक चोरों ने पहली बार दुकान का पीछे का ताला तोड़कर घटना को अंजाम दिया था. दूसरी घटना में छत की शीट तोड़कर और तीसरी बार दुकान के सामने रखा लोहे के रॉड का बंडल पार कर दिया है. उन्होंने बताया कि पुलिस से कार्रवाई के बारे में पूछने पर 'लगे हैं, ढूंढ रहे हैं, जांच कर रहे हैं, मिल जाएगा' जैसा रटा रटाया जवाब मिलता है. इस मामले में सूरजपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर ने कहा, "ऐसी बात है तो एसएचओ से बात करता हूं. आरोपी नहीं पकड़ाए हैं, हो सकता है प्रयास अच्छे से नहीं हुआ हो. प्रयास अच्छे से करेंगे, चोरों को पकड़ेंगे." उन्होंने आगे बताया कि रात्रि गश्त होती है, मैं खुद गश्त चेक करने जाता हूं.

Uttarakhand Election 2022: 'घोषणापत्र' में किस सवाल पर 'बोल्ड' हो गए हरीश रावत? जानें उन्होंने क्या कहा

Manipur Election 2022: कांग्रेस ने डॉ. केएच रतनकुमार सिंह को मणिपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने
छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, जानें संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 कार 1 अधिकारी वाली पॉलिसी लाई
केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 कार 1 अधिकारी वाली पॉलिसी लाई
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
Embed widget