एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र और झारखंड में किसकी बनेगी सरकार? एग्जिट पोल पर भूपेश बघेल ने क्या कह दिया?

Elections 2024: महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के अलावा बिटकॉइन मामले पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि उन्हें इसकी ज्यादा जानकारी नहीं है.

Elections 2024 News: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने गुरुवार (21 नवंबर) को महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव के एग्जिट पोल, बिटकॉइन मामले सहित कई मुद्दों पर बयान दिया है. भूपेश बघेल ने महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव के एग्जिट पोल पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया.

उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम घोषित होने में महज एक दिन का समय है. उन्होंने दावा किया कि 23 तारीख को मतगणना के बाद झारखंड में 'इंडिया' ब्लॉक और महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी की सरकार बनेगी. पूर्व मुख्यमंत्री ने धान खरीदी के सवाल पर कहा कि धान खरीदी मामले में सबसे बड़ा नुकसान छत्तीसगढ़ के किसानों को होगा.

बघेल ने कहा कि खासकर आदिवासी और अशिक्षित क्षेत्रों के किसानों को भारी नुकसान होगा. साथ ही छोटे किसान भी प्रभावित होंगे. मुख्यमंत्री खुद आदिवासी समाज से हैं, लेकिन इससे तो आदिवासी किसानों को भारी नुकसान होने वाला है. उन्होंने कहा कि दूसरी ओर पेमेंट नहीं हो रहा है. बायोमेट्रिक को अनिवार्य कर दिया गया है. बार-बार सर्वर डाउन हो रहा है.

बीजेपी सरकार पर बोला हमला
कांग्रेस नेता ने कहा कि धान नहीं खरीदने के अनेक बहाने इन्होंने खोज लिए हैं. इसकी वजह से धान उपार्जन नहीं हो पाएगा. धान उठाने की जो समय सीमा 72 घंटे है, वह उसमें पूरी नहीं हो पाएगी. ऐसी स्थिति में सरकार 100 लाख टन धान भी नहीं खरीद पाएगी. उन्होंने राज्य सरकार को किसान विरोधी बताया. बिटकॉइन मामले पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि उन्हें इसकी ज्यादा जानकारी नहीं है.

उन्होंने कहा कि जिस तरह से बीजेपी सरकार सवाल उठा रही है, वह मानसिक दिवालियापन को दर्शाता है. भूपेश बघेल और इस मामले का क्या संबंध है? उनके प्रवक्ता ऐसे सवाल उठा रहे हैं. अगर उन्हें अपनी ही एजेंसी पर भरोसा नहीं है, तो मैं उनके प्रवक्ताओं के खिलाफ मेरा नाम बेवजह घसीटने के लिए मानहानि का केस करूंगा. 

यह भी पढ़ें- Kondagaon: कोंडागांव में गर्ल्स हॉस्टल के ऊपर दिन-रात मंडरा रहा ड्रोन, नर्सिंग छात्राओं ने कलेक्टर से की ये मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, पंडवानी कलाकार तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि
छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, पंडवानी कलाकार तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि
भिलाई में एकतरफा प्यार में कॉलेज छात्रा की हत्या, सनकी युवक ने गला दबाया फिर चाकू से किए 10 वार
भिलाई में एकतरफा प्यार में कॉलेज छात्रा की हत्या, सनकी युवक ने गला दबाया फिर चाकू से किए 10 वार
कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट
कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट
Durg News: तंत्र-मंत्र और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 85 लाख की ठगी, इंदौर से आरोपी गिरफ्तार
तंत्र-मंत्र और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 85 लाख की ठगी, इंदौर से आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget