एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: तेज गर्मी से जंगलों में आग का तांडव, दो दिनों में सरगुजा के हजारों हेक्टेयर जंगल जलकर खाक, वनकर्मी हड़ताल पर

Sarguja Forest Fire: तेज गर्मी के बढ़ने के साथ जंगलों में आग लगना शुरू हो चुकी है. सरगुजा में वनकर्मियों की हड़ताल के बीच जंगलों में लगी आग से हजारों हेक्टेयर जंगल जलकर खाक हो गये हैं.

Forest Fire In Chhattisgarh: गर्मी के दिनों में जंगलों में लगने वाली आग एक बड़ी चुनौती होती है. इसकी बानगी दिखाई शुरू हो चुकी है. दरअसल सरगुजा (Sarguja) के उदयपुर (Udaipur) में जंगलों में भीषण आग लग गई है और अब यह तेजी के साथ बढ़ भी रही है. इसी बीच बीते 21 मार्च से पूरे छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में अपनी 12 मांगों को लेकर वन कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं. वहीं अब गर्मी की तेज लपटों के कारण ज़िले के उदयपुर में जंगल की आग बुरी तरह से फैल रही है लेकिन इसे देखने वाला कोई नहीं है.

दो दिन में हजारों हेक्टेयर जंगल राख

आग लगने का ये मामला सरगुजा ज़िले के उदयपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत आने वाले कई जंगलों का है, जिनमें सोन तराई, चकेरी, बासेन, घाटबर्रा, मरैया केदमा समेत शायद ही ऐसा कोई गांव हो जहां पर जंगल की आग ने रफ्तार ना पकड़ी हो. यहां से आ रहे वीडियो और तस्वीरें साफ बता रही हैं कि किस तरह हजारों हेक्टेयर जंगल दो दिनों में ही जलकर खाक हो गए हैं. वनकर्मियों के मौके पर नहीं रहने से यह आग पूरे जंगल में विकराल रूप लेती जा रही है.

Bhilai: निशुल्क कोचिंग में पढ़ाई कर 17 साल के देवेंद्र का नेवी में हुआ चयन, जुलाई में सब लेफ्टिनेंट के पद पर होगी ज्वाइनिंग

इन जंगलों में लगी है भीषण आग 
    
ज़िले की ऐतिहासिक रामगढ़ पहाड़ी के नीचे लगी आग को जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों, फायर वाचर और चौकीदारों के माध्यम से फिलहाल बुझाया गया है. सोनतराई मुड़ापार फ्लाई ऐश फैक्ट्री के बगल वाला सैकड़ों एकड़ जंगल जलकर राख हो गया है. डांड़गांव अंधारझोरखा प्रिंस होटल के बगल वाले जंगल में भी आग बुरी तरह लगी हुई है, जो काफी तेज गति से पूरे जंगल को अपने चपेट में ले रही है. वहीं बासेन से चकेरी मार्ग में हजारों हेक्टेयर जंगल आग की चपेट में आकर सैकड़ों छोटे पेड़-पौधे काल के गाल में समा गए. बहरहाल वन विभाग द्वारा फायर वाचर चौकीदार जैसे लोगों से आग बुझाने की बात तो कही जा रही है लेकिन इनके प्रयास नाकाफी दिख रहे हैं. 
    
इस बारे में बात करने पर उदयपुर वन परिक्षेत्राधिकारी सपना मुखर्जी ने बताया कि वन कर्मियों के हड़ताल में जाने के बाद आग बुझाने की जिम्मेदारी फायर वाचर व चौकीदार की है. ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाने के प्रयास जारी है.

Chhattisgarh News: जशपुर में सीएम भूपेश बघेल के आदेश की उड़ रही हैं धज्जियां, अवैध रेत उत्खनन को नहीं रोक पा रहा प्रशासन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
Embed widget