एक्सप्लोरर

Navratri 2022: छत्तीसगढ़ का सबसे अनोखा दशहरा, जानिए-100 साल पुरानी इस राजसी परंपरा की क्या है खासियत

Chhattisgarh News: राज्य के नए जिले सारंगढ़ (Sarangarh) में 100 साल से अधिक समय से गढ़ विच्छेदन की परंपरा है. सारंगढ़ राजपरिवार ने इसकी शुरुआत की थी जो आज भी बड़े धूमधाम से मनाया जाता है.

Dussehra 2022: देशभर में अधर्म पर धर्म की जीत का जश्न रावण के पुतले का दहन कर मनाया जाता है. इस साल भी देश के हर कोने में रावण पुतला का दहन किया जाएगा, इसके लिए बड़ी तैयारी की जा रही है. छत्तीसगढ़ में भी दशहरे के पर्व की तैयारी चल रही है. आज आपको बताते हैं छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के सबसे अनोखे दशहरे की कहानी जहां रावण का पुतला दहन के पहले गढ़ विच्छेदन किया जाता है.

छत्तीसगढ़ का सबसे अनोखा दशहरा
दरअसल राज्य के नए जिले सारंगढ़ (Sarangarh) में 100 साल से अधिक समय से गढ़ विच्छेदन की परंपरा है. इसे सारंगढ़ राजपरिवार ने शुरुआत किया था जो आज भी बड़े धूमधाम से मनाया जाता है. मिट्टी के गढ़ में युवा चढ़ाई करते हैं. गढ़ विच्छेदन सुनने में आसान लग रहा है उतना आसान नहीं है क्योंकि गढ़वीर वही बनता है जो मिट्टी के किले के ऊपर तैनात सैनिक की तरह गढ़ रक्षा कर रहे वॉलेंटियर के डंडे की मार सहने की क्षमता रखता हो. इसके अलावा गढ़ पर चढ़ने के लिए एक साथ कई युवा प्रतिभागी कोशिश करते हैं.

Surguja News: सरगुजा में बकायदारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 883 उपभोक्ताओं के कनेक्शन कटे; लाखों की हुई वसूली

गढ़ विच्छेद क्या है.?
सारंगढ़ के खेलभांटा मैदान में गढ़ के साथ रावण का पुतला बनाया जाता है जिसकी ऊंचाई 30 फीट से 40 फीट तक रहती है. पहले गढ़ विच्छेदन प्रतियोगिता का आयोजन होता है. इसके बाद ही रावण के पुतले का दहन किया जाता है. इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ती है. इसके अलावा सारंगढ़ राजपरिवार के सदस्य भी मौके पर पहुंचते हैं. कहा जाता है कि सारंगढ़ रियासत में ऐसे विजयी बहादुर को सेना में भर्ती किया जाता था. 

कैसे बनता है मिट्टी का गढ़
गढ़ को मिट्टी और गोबर के लेप से एकदम चिकना कर दिया जाता था. गढ़ के ऊपरी हिस्से को राजमहल के गढ़ की तरह रूप देकर सुसज्जित किया जाता था. प्रतिभागी कांटानुमा लोहे के पंजा को उस गढनुमा टीले में गड़ा देता था और गीली मिट्टी के कारण फिसलते-सम्हलते चढ़ता है. गढ़ के ऊपर कुछ व्यक्ति पहले से चढ़े रहते थे जो डंडे से किले के ऊपर चढने वाले को प्रहार करते थे लेकिन सबसे पहले पहुंचकर युवक ऊपर चढ़कर मिट्टी के बने गढ़ को तोड़ देता था.

ऐतिहासिक है सारंगढ़ दशहरा
गौरतलब है कि सारंगढ़ रियासत में तत्कालीन राजा जवाहिर सिंह के कार्यकाल में लगभग 100 साल पहले से सारंगढ़ का दशहरा-उत्सव बस्तर-दशहरा की तरह बहुत प्रसिद्व है जिसमें रावण दहन के अतिरिक्त मिट्टी के गढ़ में आम नागरिकों के मध्य सार्वजनिक स्थल खुले मैदान में शौर्य का प्रदर्शन किया जाता था. गढ़ विजेता को राजा साहब नकद राशि और शील्ड देकर पुरस्कृत करते थे.

Chhattisgarh News: टिकट के लिए मारामारी, 62 ट्रेनें पटरी पर लौटीं फिर भी नहीं मिल रहा कन्फर्म टिकट, अक्टूबर में सभी सीटें बुक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget