एक्सप्लोरर

Raipur Congress Protest: रायपुर में कांग्रेस ने जमकर किया हंगामा, ED कार्यालय के बाहर सुरक्षा बलों की तैनाती

Chhattisgarh ED Raid: रायपुर में ईडी के कार्यालय के बाहर मंगलवार सुबह बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जुट गए थे. इसको देखते हुए ईडी ने दफ्तर के बाहर बैरिकेड लगवा कर पुलिस जवानों की तैनाती कर दी.

छत्तीसगढ़ में ईडी ने कांग्रेस के बड़े नेताओं के घर दबिश दी है. इसका छत्तीसगढ़ कांग्रेस में जबरदस्त नाराजगी देखने को मिली है. इस बीच ईडी कार्यालय की सुरक्षा बढ़ाई गई है. ईडी कार्यालय के चारो तरफ सीआरपीोएफ जवानों की तैनाती की गई है. बड़ी संख्या में कांग्रेस रायपुर के ईडी कार्यालय के बाहर धरना देने पहुंचे. इस बीच पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्का मुक्की हुई है. 

ईडी दफ्तर के बाहर सीआरपीएफ जवानों की तैनाती 

दरअसल सोमवार से जितने नेताओं के घर ईडी ने रेड मारा उन नेताओं के घर कांग्रेसियों ने जमकर ईडी के खिलाफ प्रदर्शन किया. लेकिन मंगलवार को भिलाई विधायक देवेंद्र यादव,रायपुर में कांग्रेस के सीनियर प्रवक्ता आरपी सिंह,विनोद तिवारी के घर से पूछताछ खत्म कर वापस लौट गई है. पर अभी भी कुछ नेताओं के घर ईडी की लंबी पूछताछ जारी है. इसके विरोध में कांग्रेसियों ने मंगलवार को ईडी दफ्तर का घेराव किया है.

पुलिस और कांग्रेसियों में झड़प 

आज सुबह रायपुर के पचपेड़ी नाका पर स्थित ईडी के कार्यालय में बड़ी संख्या में कांग्रेसी जुट गए थे. इसको देखते हुए ईडी ने दफ्तर के बाहर बैरिकेड लगवा कर पुलिस जवानों की तैनाती कर दी है. वहीं कार्यालय के चारो तरफ सीआरपीएफ के जवानों की तैनाती की है. इस बीच कांग्रेस के कई विधायकों और कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड तोड़कर ईडी दफ्तर घेरने की कोशिश की इस बीच पुलिस के जवानों के बीच जमकर धक्का मुक्की है. वहीं ईडी कार्यालय के अधिकारी बाहर कांग्रेस का हंगामा देख रहे थे. 

कांग्रेस ने कहा अधिवेशन को डिस्टर्ब करने के लिए रेड

कांग्रेस के इस विरोध प्रदर्शन में मौजूद कांग्रेस के विधायक धनेन्द्र साहू ने एबीपी न्यूज से कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन से बीजेपी घबराई हुई है. इसलिए हमारे नेताओ को परेशान किया जा रहा है. आज हमारे कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे है. ये विरोध प्रदर्शन अब लगातार जारी रहेगी. बीजेपी अपने मंसूबे में कामयाब नहीं होगी. हम डटकर लड़ाई आगे भी लड़ते रहेंगे. 

कांग्रेसी नेताओं के घर ईडी को क्या मिला? 

इधर, कांग्रेसी नेता विनोद तिवारी के घर से ईडी पूछताछ कर बाहर निकली तो विनोद तिवारी ने घर में बिखरे समान का तस्वीर सोशल मीडिया में शेयर किया है. उन्होंने ईडी रेड पर लिखा कि भूपेश बघेल की लोकप्रियता से घबराहट केंद्र के इशारे पर कूटरचित, डायरी के पन्ने महाधिवेशन का डर आज Ed पहुंची मेरे घर. विनोद तिवारी ने आगे लिखा कि सुबह से शाम तक ली मेरे घर की तलाशी, रमन सिंह के आय से अधिक सम्बंधित पेपर घर पर थे Ed के अधिकारी पेपर अपने साथ क्यों नहीं ले गए, Ed रमन सिंह के खिलाफ कार्यवाही करेगी ?

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में शिक्षित बेरोजगारों को मिलेगा बेरोजगारी भत्ता, सीएम बघेल की कैबिनेट में लिए गए ये बड़े फैसले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच
शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच
छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा
छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget