एक्सप्लोरर

रायगढ़ के गांवों में जंगली हाथियों का हमला, बच्चे को पटक-पटक कर मार डाला, 3 लोगों की मौत

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में लैलूंगा वन परिक्षेत्र में हाथियों ने दो अलग-अलग गांवों में हमला किया, जिसमें तीन लोगों की जान चली गई.

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जंगली हाथियों के हमले में एक बालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी.

अधिकारियों ने बताया कि जिले के लैलूंगा वन परिक्षेत्र में मंगलवार रात हाथियों के हमले में सत्यम रावत (तीन), संतरा बाई राठिया (46) और पुरुषोत्तम खड़िया (48) की मौत हो गई.

धरमजयगढ़ क्षेत्र के वन मंडल अधिकारी जितेंद्र उपाध्याय ने बताया कि बीती रात दो अलग अलग गांव में मादा हाथी और उसके दंतैल शावक ने हमला किया जिससे तीनों की मौत हुई.

उपाध्याय ने बताया कि मादा हाथी और उसके शावक ने पहले कुछ कच्चे मकानों में तोडफ़ोड़ की. बाद में अंगीकेला क्षेत्र के गोसाईडीह गांव में हाथी ने बालक सत्यम रावत को पटक पटक कर मार डाला.

उन्होंने बताया कि इसके बाद हाथियों ने मोहनपुर गांव में हमला किया और संतरा बाई और पुरुषोत्तम खड़िया को भी मार डाला. अधिकारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी गांव पहुंचे तथा शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया.

उन्होंने बताया कि मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपये की तत्कालीन आर्थिक सहायता दी गई है. उपाध्याय ने बताया कि वन विभाग ने मामला दर्ज कर लिया है तथा ग्रामीणों को जंगल के भीतर जाने से मना किया गया है.

इसे भी पढ़ें: Chhattisgarh: शराब घोटाला मामले में कांग्रेस का चक्काजाम, रायपुर में नेता आपस में भिड़े, BJP ने कसा तंज

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़: पेंड्रा में ओवरटेक के चलते ट्रेलर की चपेट में आई स्कूटी, पिता-बेटे ने तोड़ा दम, मां गंभीर
छत्तीसगढ़: पेंड्रा में ओवरटेक के चलते ट्रेलर की चपेट में आई स्कूटी, पिता-बेटे ने तोड़ा दम, मां गंभीर
छत्तीसगढ़ विधानसभा में गूंजा जल जीवन मिशन, विपक्ष ने सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
छत्तीसगढ़ विधानसभा में गूंजा जल जीवन मिशन, विपक्ष ने सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
E20 पेट्रोल से खराब हुई गाड़ी, देश का पहला मामला वाहन मालिक के पक्ष में, अब कंपनी को देनी होगी नई कार
E20 पेट्रोल से खराब हुई गाड़ी, देश का पहला मामला वाहन मालिक के पक्ष में, अब कंपनी को देनी होगी नई कार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget