एक्सप्लोरर

PM Modi Chhattisgarh Visit: पीएम मोदी के रायपुर दौरे को लेकर यातायात पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, जानें- क्या है रूट मैप

Chhattisgarh News: पीएम नरेंद्र मोदी रायपुर के साइंस कॉलेज में जनसभा को संबोधित करेंगे. जिसको देखते हुए यातायात पुलिस ने रूट मैप और एडवाइजरी जारी किया है. कहां से आप सीधे आमसभा पहुंच सकते हैं.

Chhattisgarh PM Modi Sabha News: अगर आप 7 जुलाई को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर जा रहे हैं. उससे पहले आप यह खबर पढ़ ले, क्योंकि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 जुलाई को रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में एक बड़ी आम सभा को संबोधित करने आ रहे हैं. पीएम मोदी की सभा को देखते हुए 7 जुलाई को रायपुर की ओर आने वाली भारी वाहन का सुबह 5 बजे से दोपहर 2 बजे तक पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है. इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी की सभा में पहुंचने के लिए आपको किस रूट का इस्तेमाल करना है इसके लिए आपको यह खबर पढ़ना जरूरी है.

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी 7 जुलाई को रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आम सभा को संबोधित करेंगे. कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने के लिए रायपुर यातायात पुलिस ने रूट को लेकर एडवाइजरी जारी किया है. जारी एडवाइजरी के अनुसार अगर आप छत्तीसगढ़ के अलग-अलग इलाकों से आ रहे हैं तो रायपुर के किस जगह पर आप अपना वाहन पार्क कर सकते हैं और कहां से आप सीधे आमसभा पहुंच सकते हैं.

बिलासपुर से आने वाले लोग यहां कर सकते है अपना वाहन पार्क
 इसके लिए रायपुर यातायात पुलिस ने रोड मैप तैयार किया है. इस रोड मैप के सहारे प्रधानमंत्री मोदी के आमसभा तक पहुंचने के लिए आम नागरिक, शासकीय अधिकारी कर्मचारी, विशिष्ट व्यक्ति एवं अति विशिष्ट व्यक्तियों के लिए कोई समस्या ना हो इसका ध्यान रखा गया है. अगर आप बिलासपुर संभाग से होकर आ रहे हैं तो आपको  राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 से सिलतरा नया बाईपास रोड से टाटीबंध चौक से होकर GE रोड से सीधे NIT Ground पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर पैदल कार्यक्रम स्थल में प्रवेश कर सकते है.

दुर्ग और बस्तर से आने वाले लोगों इस रूट का करें इस्तेमाल
वही दुर्ग संभाग से होकर आने वाले आम नागरिक एवं सदस्यगण राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 53 से होकर टाटीबंध चौक से GE रोड होकर आयुर्वेदिक कॉलेज पार्किंग एवं सरोना चौक के पास पार्किंग में अपना वाहन पार्क करके पैदल सभा स्थल तक पहुंचना होगा. बस्तर संभाग, धमतरी व अभनपुर से आने वाले आम नागरिक एवं सदस्यगण राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 से होकर पचपेड़ी नाका चौक से रिंग रोड नंबर 01 से होकर होकर भाटागांव चौक कुशालपुर चौक, रायपुरा अंडर ब्रिज से लाखे नगर चौक, आश्रम तिराहा, डगनिया रोड से CSEB मैदान पार्किंग एवं ईदगाह मैदान पार्किंग स्थल में अपना वाहन पार्क करके पैदल आमसभा तक पहुंचना होगा.

इन इलाकों से आने वाले लोग इस रूट का करें इस्तेमाल
इसके अलावा महासमुंद, बलोदा बाजार व आरंग की ओर से होकर आने वाले आम नागरिक एवं सदस्यगण राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 53 से होकर तेलीबांधा चौक, शास्त्री चौक, जयस्तंभ चौक, आमापारा, आश्रम तिराहा  होकर डगनिया रोड से CSEB मैदान एवं ईदगाह मैदान पार्किंग स्थल में अपना वाहन पार्क करने के बाद आप पैदल चलकर आमसभा तक पहुंच पाएंगे.

ये भी पढ़ें: Bastar: सरकारी स्कूल में छात्रों से अवैध वसूली पर बवाल, प्राचार्य को हटाने की मांग पर अड़ी NSUI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़: पेंड्रा में ओवरटेक के चलते ट्रेलर की चपेट में आई स्कूटी, पिता-बेटे ने तोड़ा दम, मां गंभीर
छत्तीसगढ़: पेंड्रा में ओवरटेक के चलते ट्रेलर की चपेट में आई स्कूटी, पिता-बेटे ने तोड़ा दम, मां गंभीर
छत्तीसगढ़ विधानसभा में गूंजा जल जीवन मिशन, विपक्ष ने सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
छत्तीसगढ़ विधानसभा में गूंजा जल जीवन मिशन, विपक्ष ने सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
E20 पेट्रोल से खराब हुई गाड़ी, देश का पहला मामला वाहन मालिक के पक्ष में, अब कंपनी को देनी होगी नई कार
E20 पेट्रोल से खराब हुई गाड़ी, देश का पहला मामला वाहन मालिक के पक्ष में, अब कंपनी को देनी होगी नई कार

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget