एक्सप्लोरर

Pariksha Pe Charcha: आदिवासी बच्चों के प्रति दिखा पीएम मोदी का स्नेह, छत्तीसगढ़ी वेशभूषा में पहुंची छात्रा को अपने पास बैठाया

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले की नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली उमेश्वर ओटी पूरी छत्तीसगढ़ी वेशभूषा में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में उपस्थित हुईं

Pariksha Pe Charcha 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) सोमवार को दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित "परीक्षा पर चर्चा" (Pariksha Pe Charcha) कार्यक्रम में छात्रों से रूबरू हुए. कार्यक्रम में पीएम ने परीक्षा के दौरान छात्रों को आने वाली कठिनाईयों को लेकर उनका मार्गदर्शन किया और उनके सवालों के जवाब दिए.  इस कार्यक्रम में पूरे देश भर से आए स्कूली छात्रों और शिक्षकों ने हिस्सा लिया. साथ ही वर्चुअल माध्यम से भी देश के करोड़ों बच्चे परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम से जुड़े.

इस कार्यक्रम में एक छात्रा ने छत्तीसगढ़ के वासियों का ध्यान अपनी और खींच लिया. अब इस छात्रा  की पूरे प्रदेश भर में चर्चा हो रही है. दरअसल, छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले की नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा उमेश्वरी ओटी और छात्र शिवम बंसल भी कार्यक्रम में शामिल होने एक शिक्षक के साथ दिल्ली गए हुए थे. इस दौरान उमेश्वर ओटी पूरी छत्तीसगढ़ी वेशभूषा में इस कार्यक्रम में उपस्थित हुईं, जिस पर प्रधानमंत्री का ध्यान गया. इसके बाद  प्रधानमंत्री ने छात्र उमेश्वरी से बातचीत की. उमेश्वरी ने पीएम को बताया कि वह सुकमा जिले से हैं और स्वामी आत्मानंद स्कूल में नौवीं कक्षा में अध्यनरत हैं.

उमेश्वरी ओटी को पीएम मोदी ने बिठाया अपने पास
उमेश्वरी ने बकायदा प्रधानमंत्री से जय जोहार कहा. वहीं प्रधानमंत्री ने भी छात्रा के जोहार का जवाब दिया. इसके बाद इस कार्यक्रम  के दौरान प्रधानमंत्री ने स्नेह से बुलाकर उमेश्वरी ओटी को अपने पास बिठाया. प्रधानमंत्री के इस स्नेह को लेकर छात्रा के परिजनों और सुकमा जिले के वासियों में काफी खुशी है.  सुकमा जिले के सरस्वती शिशु मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल की शिक्षिका शिखा राठी ने बताया कि दिल्ली में आयोजित परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सुकमा जिले के दो छात्रों उमेश्वरी ओटी और शिवम बंसल का चयन हुआ था.

आदिवासी अंचल के बच्चों के प्रति दिखा पीएम का स्नेह
शिक्षिका ने बताया कि दोनों एक शिक्षक के साथ दिल्ली गए थे. इस कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान उमेश्वरी ओटी पूरे छत्तीसगढ़ी वेशभूषा में थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नक्सल  प्रभावित सुकमा जिले की बिटिया उमेश्वरी ओटी को स्नेह से अपने पास बुलाकर बिठाया. यह पूरे सुकमा वासियो के लिए एक गर्व की अनुभूति वाला विषय रहा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आदिवासी अंचल के प्रति और वहां के बच्चों के प्रति स्नेह देखने को मिला.  

रमन सिंह ने भी की तस्वीर शेयर
इधर छत्तीसगढ़ के विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने भी अपने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री के साथ बैठी सुकमा की छात्रा उमेश्वरी ओटी की फोटो शेयर की. उन्होंने इसे सुकमा के साथ साथ छत्तीसगढ़वासियों के लिए काफी गौरव का पल बताया. बता दें कि परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में  छत्तीसगढ़ से भी कई छात्र-छात्राएं शामिल हुए. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी इस आयोजन को प्रेरणा का स्रोत बताया और छात्रों से प्रधानमंत्री के संदेश को आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा में बदलने का आग्रह किया.

हमारे छत्तीसगढ़ की बेटी उमेश्वरी ओटी सुकमा जिले के कक्षा 9वीं की छात्रा है, आज #परीक्षा_पर_चर्चा_2024 कार्यक्रम में माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने उमेश्वरी को अपने दाहिने ओर बैठाया और उन्हें परीक्षा के लिए प्रोत्साहित किया।

यह हम सभी के लिए गौरव की बात है, जब देश… pic.twitter.com/KiRmeAdKUB

— Dr Raman Singh (@drramansingh) January 29, 2024

">

इस पूरे आयोजन के दौरान छत्तीसगढ़ की चमक जगमगाती रही. जहां सुकमा की छात्रा उमेश्वरी ओटी ने पीएम मोदी के साथ मंच साझा किया, वहीं कांकेर के जवाहर नवोदय विद्यालय के शेख कैफुर रहमान ने परीक्षा की चिंता से निपटने के लिए प्रधानमंत्री से सवाल कर मार्गदर्शन मांगा. सुकमा जिले के ही तोंगपाल के स्वामी आत्मानंद स्कूल की शिक्षिका अनिता पहारे और कोंटा आत्मानंद स्कूल के छात्र शिवम बंसल ने भी कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की सक्रिय भागीदारी का प्रदर्शन किया.

Chhattisgarh: तीसरी कक्षा की छात्रा ने देशभक्ति की कविता सुनाकर सबको किया मंत्रमुग्ध, सीएम विष्णु देव साय ने भी की तारीफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
New Car Maintenance Tips : नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
Wall Cleaning Tips: दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
Embed widget