एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Corona Update: केस बढ़ने से सरकार को सता रहा चौथी लहर का डर, स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों से की ये अपील

Coronavirus: पिछले 24 घंटे में राज्य में कोरोना के 58 नए मरीज सामने आए हैं, जिससे कोरोना पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 1.18 हो गया है.

Raipur Corona Case: देश के कई राज्यों में एक बार फिर कोरोना के केस बढ़ते जा रहे हैं. छत्तीसगढ़ में भी कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है. पिछले 24 घंटे में राज्य में कोरोना के 58 नए मरीजों की पहचान हुई है. कोविड के बढ़ते मामले सरकार के लिए चिंता का विषय बन गए हैं. बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने लोगों अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी है. कोरोना की चौथी लहर पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि लोग इसको लेकर बिल्कुल भी लापरवाह न रहें.

पॉजिटिविटी रेट 1.18 प्रतिशत पहुंचा

दरअसल बीते कुछ महीनों से कोरोना को लेकर राहत थी, लेकिन अब फिर से संक्रमण का खतरा बढ़ते लगा है. बुधवार को 13 जिलों में 58 नए मरीज मिले हैं. इसमें से सर्वाधिक पॉजिटिव मरीज राजधानी रायपुर से (19) मिले हैं. स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बुधवार को 4 हजार 909 सैंपल जांचे गए थे इसमें 58 लोग पॉजिटिव पाए गए. इसके बाद राज्य का औसत पॉजिटिविटी रेट 1.18 प्रतिशत हो गया है जोकि 1 जून को बेहद कम 0.66 प्रतिशत था.

कोरोना से अत्याधिक सावधानी की आवश्यकता
छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने ट्वीट कर कहा है कि बीते सप्ताह से फिर कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है, लेकिन अभी स्थिति चिंताजनक नहीं है. सावधानी और सजगता के साथ कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करना है. कोरोना की 4 लहरों पर काबू पाने में शासन और स्वास्थ्य विभाग को प्रदेशवासियों का सहयोग मिला है, अब चौथी लहर की संभावनाओं की चर्चा को ध्यान में रखते हुए सभी को अत्याधिक सावधानी की आवश्यकता है.  उन्होंने आगे कहा कि जिन्होंने अब तक वैक्सीन की डोज नहीं ली है, वह सभी टीकाकरण पूरा करवा लें.

रायपुर में सर्वाधिक 19 पॉजिटिव मरीज मिले
गौरतलब है बुधवार को प्रदेश के 13 जिलों से 58 कोरोना संक्रमित पाए गए और बाकी जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है. जिलेवार आंकड़ों की बात करें तो टी महासमुंद, बलरामपुर से 1 - 1, बलौदाबाजार, रायगढ़, सरगुजा और कोरिया से 02-02, बेमेतरा, कबीरधाम और बिलासपुर से 03 - 03, कोरबा से 04, राजनांदगांव से 06, दुर्ग से 10, रायपुर से 19 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं. वहीं प्रदेश के 15 जिलों में 1 से 10 के बीच कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या रही है.

यह भी पढ़ें:

Chhattisgarh: शादीशुदा युवक को 'गर्लफ्रेंड' के साथ घूमते पकड़ा, फिर पत्नी और गांववालों ने दी ऐसी सजा की जानकर चौंक जाएंगे आप

Chhattisgarh: बस्तर में रेल सुविधाओं की मांग को लेकर युवाओं ने किया आंदोलन, 9 में से 5 सूत्रीय मांगों पर बनी सहमति

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट
कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट
Durg News: तंत्र-मंत्र और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 85 लाख की ठगी, इंदौर से आरोपी गिरफ्तार
तंत्र-मंत्र और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 85 लाख की ठगी, इंदौर से आरोपी गिरफ्तार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
IRGC ने साइप्रस फ्लैग वाले जहाज पर किया अटैक, गुस्से में अमेरिका ने की ईरान पर स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
ईरान ने जहाज पर किया अटैक तो भड़का अमेरिका, शुरू कर दी स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
Video: फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
Embed widget