एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: नाराणपुर में BJP जिला उपाध्यक्ष को नक्सलियों ने घर में घुसकर मारी गोली, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

Sagar Sahu Shot Dead: परिजनों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि ग्रामीण वेशभूषा में कुछ लोग आए. उन्होंने दरवाजा खोलने को कहा. दरवाजा खोलते ही सामने बैठे सागर साहू को गोली मार दी.

Narayanpur Crime: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर (Narayanpur) के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र छोटे डोंगर में बीजेपी नेता की नक्सलियों की स्मॉल एक्शन की टीम ने गोली मारकर हत्या कर दी है. गोली मारने के बाद नक्सली मौके से फरार हो गए.परिजनों ने  गंभीर हालत में बीजेपी नेता को छोटे डोंगर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए नारायणपुर के जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई.बताया जा रहा है कि बीजेपी नेता सागर साहू (Sagar Sahu)  नारायणपुर जिला के बीजेपी उपाध्यक्ष भी हैं. नक्सलियों की स्मॉल एक्शन टीम ने शुक्रवार रात करीब 8 से साढ़े 8 के बीच इस वारदात को अंजाम दिया.

ग्रामीण वेशभूषा में आए थे नक्सली

नारायणपुर के एडिशनल एसपी हेमसागर सिदार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को जानकारी मिली कि  छोटे डोंगर में रहने वाले बीजेपी जिला उपाध्यक्ष सागर साहू के घर में घुसकर हमलावरों ने उन्हें  गोली मार दी है, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर तुरंत पुलिस की टीम पहुंची. परिजनों से पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि ग्रामीण वेशभूषा में कुछ लोग आए और दरवाजा खोलने को कहा. हमने दरवाजा खोला तो वे लोग घर के अंदर घुस आए और सामने ही हॉल में बैठे बीजेपी नेता सागर साहू की कनपटी पर बंदूक रखकर उन्हें गोली मार दी. इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता इस वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए.

पहले से नक्सलियों के निशाने पर थे सागर साहू

एएसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि नक्सलियों की स्माल एक्शन टीम ने इस वारदात को अंजाम दिया है. इससे पहले भी सागर साहू नक्सलियों के निशाने पर थे लेकिन शुक्रवार रात को घर में मौजूदगी की खबर मिलने के बाद उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने बताया कि उन्हें इलाज के लिए नारायणपुर जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन अस्पताल पहुंचने के कुछ ही सेकंड पहले उनकी मौत हो गई. घटना के बाद से लगातार मौके पर जिले के बड़े बीजेपी नेताओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया है.

घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल

जानकारी के मुताबिक जिला उपाध्यक्ष सागर साहू काफी लंबे समय से बीजेपी के सदस्य थे और उन्हें बीजेपी जिला उपाध्यक्ष बनाया गया था. वहीं, इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर पूरी घटना की जांच में जुटी हुई है और नक़्सलियों की  स्माल एक्शन टीम के बारे में भी पता लगा रही है.

यह भी पढ़ें: Surguja News: अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए BJYM ने किया RTO ऑफिस का घेराव, दी ये चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, पंडवानी कलाकार तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि
छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, पंडवानी कलाकार तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि
भिलाई में एकतरफा प्यार में कॉलेज छात्रा की हत्या, सनकी युवक ने गला दबाया फिर चाकू से किए 10 वार
भिलाई में एकतरफा प्यार में कॉलेज छात्रा की हत्या, सनकी युवक ने गला दबाया फिर चाकू से किए 10 वार
कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट
कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट
Durg News: तंत्र-मंत्र और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 85 लाख की ठगी, इंदौर से आरोपी गिरफ्तार
तंत्र-मंत्र और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 85 लाख की ठगी, इंदौर से आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए...
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Explained: 'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget