एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: नक्सलियों ने परिवार के सामने बीजेपी नेता को उतारा मौत के घाट, पर्चे पर लिखी ये बात

Bijapur News: दक्षिण बस्तर नक्सली संगठन के मद्देड़ एरिया कमेटी ने बीजेपी नेता की हत्या की जिम्मेदारी ली है. नक्सलियों ने बीजेपी नेता पर निर्दोष ग्रामीणों पर अत्याचार करने का आरोप लगाया है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक बार फिर नक्सलियों ने एक जनप्रतिनिधि को मौत के घाट उतार दिया. यही नहीं नक्सलियों ने पूरे परिवार के सामने इस वारदात को अंजाम दिया. उसूर ब्लॉक के बीजेपी मंडल अध्यक्ष और वरिष्ठ बीजेपी (BJP) नेता नीलकंठ कक्केम (Neelkanth Kakkem) की चाकू और कुल्हाड़ी से वार कर नक्सलियों ने हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि इससे पहले भी नक्सलियों ने बीजेपी नेता नीलकंठ कक्केम को अल्टीमेटम दिया था लेकिन रविवार को अपने साली के शादी समारोह में शामिल होने आवापल्ली थाना क्षेत्र के अपने पैतृक गांव पेंकरम आये बीजेपी नेता को मौके पर ही पहुंचकर नक्सलियों ने परिवार के सामने मौत के घाट उतार दिया, इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है.

परिवार के सामने दिया घटना को अंजाम
आवापल्ली थाना प्रभारी से मिली जानकारी के मुताबिक बीजेपी नेता नीलकंठ कक्केम पिछले 15 सालों से उसूर ब्लॉक में बीजेपी मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, वह रविवार की सुबह आवापल्ली के पेकरम गांव में अपनी साली की शादी समारोह की तैयारी में गए हुए थे, तभी यहां घात लगाए नक्सलियों ने पूरे परिवार के सामने ही उनकी हत्या की वारदात को अंजाम दिया. कक्केम की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद तुरंत आवापल्ली थाना से पुलिस की टीम गई और मौके पर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. नक्सलियों ने मौके पर एक पर्चा भी फेंका है.

नक्सलियों ने पर्चे में लिखी ये बात
दक्षिण बस्तर नक्सली संगठन के मद्देड़ एरिया कमेटी ने बीजेपी नेता की हत्या की जिम्मेदारी ली है. नक्सलियों के PLGA की टीम ने इस वारदात को अंजाम दिया है. घटनास्थल पर नक्सलियों ने एक पर्चा भी फेंका है, जिसमें नक्सलियों ने नीलकंठ कक्केम पर 2008 से नक्सली संगठन के विरोध में सलवा जुडूम का साथ देने का आरोप लगाने के साथ ही पुलिस पार्टी के साथ मिलकर निर्दोष ग्रामीणों को नक्सली बताकर गिरफ्तार करवाने, महिलाओं पर अत्याचार करने के साथ दबाव डालकर ग्रामीणों को पिटवाना, उन्हें जेल भेजना और ग्रामीणों की हत्या करने के मामले में भी शामिल होने का आरोप लगाया है.  इसके अलावा नक्सलियों ने कक्केम पर बीजेपी में शामिल होकर नक्सली संगठन के विरोध में काम करने का भी आरोप लगाया है. 

'कक्केम को सुधरने के कई मौके दिए'
नक्सलियों ने कहा कि उन्होंने कक्केम को कई बार सुधरने के मौके दिए लेकिन जब वह नहीं माने तो उन्हें मौत के घाट उतारना पड़ा. पर्चे में यह भी लिखा है कि जनता के दुश्मन बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को मारकर भगाएंगे. इधर इस घटना के बाद पुलिस ने इलाके में सर्चिंग बढ़ा दी है और अज्ञात नक्सलियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. गौरतलब है कि बस्तर के अंदरूनी इलाकों में लगातार स्थानीय जनप्रतिनिधियों को नक्सलियों द्वारा मौत के घाट उतारने का मामला बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनप्रतिनिधियों में भी दहशत का माहौल है.

यह भी पढ़ें:

Chhattisgarh: बस्तरवासियों की लंबे समय की मांग पूरी, इस महत्वपूर्ण रेल लाइन को पूरा करने के लिए मिली करोड़ों की मंजूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM साय का ग्लोबल मंच से संदेश, छत्तीसगढ़ में 8 लाख करोड़ का निवेश प्रस्ताव
CM साय का ग्लोबल मंच से संदेश, छत्तीसगढ़ में 8 लाख करोड़ का निवेश प्रस्ताव
रायपुर: नकली नोट को असली बनाने का झांसा देने वाली गैंग का पर्दाफाश, 4 करोड़ कैश बरामद
रायपुर: नकली नोट को असली बनाने का झांसा देने वाली गैंग का पर्दाफाश, 4 करोड़ कैश बरामद
बिलासपुर: महतारी वंदन योजना में बड़ी गड़बड़ी, अब होगी रिकवरी
बिलासपुर: महतारी वंदन योजना में बड़ी गड़बड़ी, अब होगी रिकवरी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार

वीडियोज

Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking
Heavy Rain News Today | Weather Alert: मुसलाधार बारिश...खौफ में जिंदगी! | Monsoon 2026 | ABP News
Imran Khan News | Pakistan: पाकिस्तान में पलटने वाली है सत्ता? | Shebaz Shariff | Asim Munir | ABP
MC Square Interview: Hustle 5, Honey Singh, Badshah, शादी और रैप करियर पर खुलकर बोले
Brahmastra 2 में Alia Bhatt की वापसी, Isha बनेंगी; Ranbir Kapoor का हो सकता है Double Role!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
Embed widget