एक्सप्लोरर

गर्मी में लोगों की प्यास बुझा रही छत्तीसगढ़ के इस जिले की पुलिस, थाने के सामने प्याऊ शुरू

Manendragarh Chirmiri Bharatpur: अप्रैल के महीने में सूरज आसमान से आग उगल रहा है. चिलचिलाती धूप में ठंडा पानी पीकर लोग मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर की सराहना कर रहे हैं.

Chhattisgarh News: मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (Manendragarh Chirmiri Bharatpur) पुलिस ने इंसानियत की मिसाल पेश की है. थाने के सामने घड़ा रखवाकर प्याऊ की व्यवस्था की गयी है. मनेन्द्रगढ कोतवाली पुलिस की लोग जमकर सराहना कर रहे हैं. खास बात है कि पानी पिलाने के लिए बाहरी व्यक्ति को रखा नहीं गया है. पुलिसकर्मी बारी-बारी से भीषण गर्मी में लोगों की प्यास बुझाने का काम कर रहे हैं. अप्रैल के महीने में बढ़ते तापमान से हालात बेकाबू हो रहे हैं.

पुलिस ने पेश की इंसानियत की मिसाल

तेज धूप और गर्म हवाओं से हलक सूख रहे हैं. गर्मी के दिनों में सामाजिक संगठनों की तरफ से प्याऊ खोलना आम बात है. मनेन्द्रगढ़ कोतवाली पुलिस ने थाने के सामने जनहित का काम शुरू किया है. ग्रामीण अंचलों से मुख्यालय आने वाले लोगों के लिए पुलिस ने घड़े रखवाए हैं. घड़ों में पानी भरने के लिए पुलिसकर्मी की तैनाती की गई है. पुलिस वाले बारी बारी से लोगों की प्यास बुझाते हैं. मनेन्द्रगढ पुलिस का रूप सामुदायिक सेवा का बड़ा उदाहरण माना जा सकता है. खास बात है कि पुलिस के बदले रूप को देखकर आम लोगों की धारणा भी बदलने लगी है. 

गर्मी में थाने के सामने शुरू किया प्याऊ

मनेन्द्रगढ थाना प्रभारी अमित कश्यप ने बताया कि हर साल गर्मी के दिनों में प्याऊ खोला जाता है. कोतवाली थाना से कचहरी, अस्पताल और बाजार जाने वाले लोग अक्सर गुजरते हैं. थाना प्रभारी ने बताया कि हम सभी समाज से जुड़े लोग हैं. गर्मी के दिनों में साफ और ठंडा पानी मानवीय समस्या है. इसलिए थाने के सामने प्याऊ की शुरुआत की गयी है. लोगों की प्यास बुझाने के लिए पुलिसकर्मी की ड्यूटी भी लगायी गयी है. मिट्टी के घड़ों में रोजाना शुद्ध पानी भरा जाता है. 

छत्तीसगढ़ के इस जिले में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही, निजी एंबुलेंस की सेवा लेने को लोग मजबूर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
Embed widget