एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: जूस कॉर्नर चलाने वाला शख्स कैसे बन गया 'सट्टा किंग'? दुर्ग से पहुंचा दुबई

Mahadev Gambling App Case: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के एक साधारण से जूस की दुकान चलाने वाला लड़का यूएई में जाकर सट्टा किंग बन जाता है. करोड़ो रुपये जमाकर वह दुबई में बैठा हुआ है.

Saurabh Chandrakar Case: छत्तीसगढ़ के दुर्ग से दुबई तक पहुंचने वाला सट्टा किंग सौरभ चंद्राकर का हाल ही में एक शादी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. आखिर सौरभ चंद्राकर पहले क्या करता था और वह अब करोड़ों का मालिक कैसे बन गया और दुर्ग से दुबई कैसे पहुंच गया. ये पूरी कहानी यहां जानिए.

सौरभ चंद्राकर भिलाई मे रहकर जूस कॉर्नर चलाता था, इसके बाद वह ऑफलाइन सट्टा के कारोबार में शामिल हो गया. फिर जब कोरोना काल आया तब वह ऑफलाइन सट्टा का कारोबार बंद करके हैदराबाद के किसी ऑनलाइन सट्टा चलाने वाले व्यक्ति से मिला और फिर वहां से इसने ऑनलाइन सट्टा की ट्रेनिंग ली. 

करोड़ों रुपए किया जमा
इसके बाद से धीरे-धीरे सौरभ चंद्राकर ऑनलाइन सट्टा का कारोबार दुर्ग से पूरे देश में फैलाया और करोड़ों रुपए कमा कर दुबई में जा बैठा. अब सौरभ चंद्राकर दुबई में ही बैठकर पूरे देश में ऑनलाइन सट्टे का करोड़ों का कारोबार करता है. दुर्ग पुलिस ने सौरभ चंद्राकर के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज किया है और लुक आफ सर्कुलर ऑर्डर भी जारी कर दिया है.

सट्टा किंग कैसे पहुंचा दुर्ग से दुबई 
दुर्ग एसपी शलभ सिन्हा ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए बताया कि सौरभ चंद्राकर महादेव एप का ऑनर है और दुबई से ये अपना पूरा आर्गेनाइजेशन बनाकर वही से ऑपरेट करता है. ये भिलाई का रहने वाला था भिलाई जूस सेंटर संचालक था. लॉकडाउन के दौरान यह कुछ लोगों के संपर्क में आया और उनके साथ मिलकर सट्टे का काम शुरू किया था. फिर उसके बाद ऑनलाइन सट्टा के कारोबार में घुस गया. हैदराबाद में जाकर रेड्डी अन्ना ऑनलाइन सट्टा के बारे में ट्रेनिंग लिया और वहां से दुबई चला गया. 

32 एफआईआर दर्ज
फिर वहां बैठकर महादेव एप ऑनलाइन सट्टा का कारोबार करने लगा. आगे एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि ऑनलाइन महादेव एप के खिलाफ दुर्ग पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है. अभी तक पुलिस ने इस मामलों में 32 एफआईआर दर्ज किया है. इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है. इसके साथ ही 100 करोड़ के बैंक ट्रांजैक्शन को होल्ड कराया गया है. अभी ऑनलाइन गेमिंग एप के तहत हमारी कार्रवाई चल रही है.

सट्टा किंग तक पहुंचाने का कर रहे हैं प्रयास
वही सौरभ चंद्राकर का यूएई में शादी करने का वीडियो वायरल होने पर एसपी शलभ सिन्हा ने कहा कि पुलिस ने लुक आउट सर्कुलर जारी कर दिया है. अगर कभी भी भारत आने का वह प्रयास करते हैं या फिर यहां पर है और भारत से बाहर जाने का प्रयास करते हैं तो उनको एयरपोर्ट पर रोक लिया जाएगा. क्योंकि अभी सौरभ चंद्राकर दुबई में है तो राज्य पुलिस इतने रिसोर्सेस नहीं है कि हम डायरेक्ट उनके पास पहुंच सके. लेकिन केंद्र सरकार के माध्यम से हम प्रयास कर रहे हैं कि उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh Elections 2023: छत्तीसगढ़ में परिवर्तन यात्रा के दौरान नारायण चंदेल का बड़ा बयान, कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र: सरकार और विपक्ष आमने-सामने, खाद-बीज और वेदांता हादसे पर हंगामा
छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र: सरकार और विपक्ष आमने-सामने, खाद-बीज और वेदांता हादसे पर हंगामा
छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, पंडवानी कलाकार तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि
छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, पंडवानी कलाकार तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि
भिलाई में एकतरफा प्यार में कॉलेज छात्रा की हत्या, सनकी युवक ने गला दबाया फिर चाकू से किए 10 वार
भिलाई में एकतरफा प्यार में कॉलेज छात्रा की हत्या, सनकी युवक ने गला दबाया फिर चाकू से किए 10 वार
कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट
कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हॉर्मुज पार कर लिया...', परिवार को किया मैसेज और तभी ईरान ने कर दिया मिसाइल अटैक, भारतीय शख्स की मौत
'हॉर्मुज पार कर लिया...', परिवार को किया मैसेज और तभी ईरान ने किया मिसाइल अटैक, भारतीय शख्स की मौत
दो दिन में हो सकती है सोनम वांगचुक की मौत! 8.5 kg घटा वजन, अनशन पर दिल्ली HC में याचिका
दो दिन में हो सकती है सोनम वांगचुक की मौत! 8.5 kg घटा वजन, अनशन पर दिल्ली HC में याचिका
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
Explained: UAE होर्मुज स्ट्रेट के बगल में क्यों बना रहा नई बंदरगाह? ईरान के 'इकोनॉमिक बम' का तोड़ या कमजोरी छिपाने की कोशिश
UAE होर्मुज स्ट्रेट के बगल में क्यों बना रहा नई बंदरगाह? ईरान के इकोनॉमिक बम का तोड़ क्यों खास?
Punjab Politics: 'यह कोई गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं...' राजा वडिंग को हटाने की मांग के बीच भूपेश बघेल ने सौंपी रिपोर्ट
'यह कोई गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं...' राजा वडिंग को हटाने की मांग के बीच भूपेश बघेल ने सौंपी रिपोर्ट
किन फसलों को अब बिना टैक्स यूके में बेच पाएंगे किसान, कितना बढ़ जाएगा मुनाफा?
किन फसलों को अब बिना टैक्स यूके में बेच पाएंगे किसान, कितना बढ़ जाएगा मुनाफा?
Embed widget