एक्सप्लोरर

Bastar: बस्तर में ट्रेन स्टॉपेज की मांग को लेकर ग्रामीणों का पटरियों पर धरना, घंटों बाधित रहा केके रेल मार्ग

ग्रामीणों के प्रदर्शन की वजह से घंटों रेल मार्ग बाधित रहा. ग्रामीणों की किरंदुल जाने वाली दो ट्रेनों के गांव में स्टॉपेज की मांग थी. रेल रोको आंदोलन की जानकारी मिलने पर स्टेशन मास्टर पहुंचे.

Rail Roko Andolan: ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग को लेकर आज सुबह बस्तर के एकमात्र किरन्दुल-कोत्तवलसा की पटरियों पर ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन किया. ग्रामीणों के प्रदर्शन की वजह से घंटों रेल मार्ग बाधित रहा. ग्रामीणों की किरंदुल जाने वाली दो ट्रेनों के गांव में स्टॉपेज की मांग थी. रेल रोको आंदोलन की जानकारी मिलने पर स्टेशन मास्टर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाइश दी. रेलवे कर्मचारी और स्टेशन मास्टर घंटों ग्रामीणों को पटरी बहाल करने की गुजारिश करते रहे, लेकिन ग्रामीण लिखित आश्वासन की मांग पर अड़े रहे.

ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग पर ग्रामीणों का पटरियों पर धरना

वाजिब मांग को पूरा करने के आश्वासन पर काफी देर बाद रेल मार्ग बहाल हुआ. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि लंबे समय से स्थानीय जनप्रतिनिधियों और रेलवे अधिकारियों से गांव में ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग की जा रही है, बावजूद इसके कोई सुनवाई नहीं हो रही है. आखिरकार आज पटरियों पर बैठकर किरन्दुल-कोत्तवलसा रेल मार्ग को बाधित करने के लिए मजबूर होना पड़ा. कोड़ेनार थाना क्षेत्र के कावड़ गांव और आसपास के ग्रामीणों का कहना है कि पहले नक्सलवाद की वजह से ट्रेनों के नहीं रुकने का हवाला दिया गया. लेकिन अब इलाके में नक्सली बैकफुट पर हैं और नक्सलियों का किसी तरह से कोई डर नहीं है.

Teachers Day 2022: वेद-पुराणों की जानकार हैं छत्तीसगढ़ की मुस्लिम महिला शिक्षक, छह सालों से पढ़ा रहीं संस्कृत

जगदलपुर जाने के लिए किराया और सफर पड़ता है भारी

ग्रामीणों को दूसरे राज्य या जगदलपुर शहर जाने के लिए लंबा सफर तय करना पड़ता है. ग्रामीणों को काफी महंगा किराया भी चुकाना पड़ता है. इसलिए मांग है कि विशाखापटनम से किरंदुल तक चलने वाली दिन और रात की ट्रेनों का गांव में स्टॉपेज बनाया जाए. ग्रामीणों का कहना है कि पर पहुंचे रेलवे अधिकारियों ने जल्द मांग को डीआरएम कार्यालय तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है. एक आवेदन डीआरएम कार्यालय में देने को कहा गया है. उन्होंने चेतावनी दी कि अब इसके बाद भी मांग पूरी नहीं होती है तो सभी ग्रामीण रेल रोको आंदोलन के लिए फिर से बाध्य होंगे. ग्रामीणों के प्रदर्शन से ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित नहीं लेकिन ग्रामीणों को दोबारा रेल मार्ग बाधित नहीं करने की समझाइश दी गयी है.

Kawardha: छत्तीसगढ़ के गांव में हर रविवार फोन चोरी करने पहुंचते थे चोर, गांव वालों ने ऐसे पकड़कर पीटा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM साय का ग्लोबल मंच से संदेश, छत्तीसगढ़ में 8 लाख करोड़ का निवेश प्रस्ताव
CM साय का ग्लोबल मंच से संदेश, छत्तीसगढ़ में 8 लाख करोड़ का निवेश प्रस्ताव
रायपुर: नकली नोट को असली बनाने का झांसा देने वाली गैंग का पर्दाफाश, 4 करोड़ कैश बरामद
रायपुर: नकली नोट को असली बनाने का झांसा देने वाली गैंग का पर्दाफाश, 4 करोड़ कैश बरामद
बिलासपुर: महतारी वंदन योजना में बड़ी गड़बड़ी, अब होगी रिकवरी
बिलासपुर: महतारी वंदन योजना में बड़ी गड़बड़ी, अब होगी रिकवरी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
Embed widget