एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: कबीरधाम जिले के विकास के लिए मंत्री मोहम्मद अकबर ने किया ये एलान, विभिन्न कार्यों की दी सौगात

कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने कबीरधाम जिले के विकास के लिए 10 करोड़ रुपये के विभिन्न कार्यों की सौगात दी है. इसके साथ-साथ अन्य कार्यों के लिए भी राशि स्वीकृत की गई है.

वन, परिवहन, आवास एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री और कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने कबीरधाम जिले के विकास के लिए 10 करोड़ रुपये के विभिन्न कार्यों की सौगात दी है. मंत्री अकबर ने कहा कि कवर्धा से प्रदेश के प्रमुख पुरात्तव, धार्मिक, पर्यटन एवं ऐतिहासिक महत्व के स्थल भोरमदेव मंदिर पहुंचमार्ग तक सड़क निर्माण होने की मांग पूरा होने से पर्यटन सुविधाओं का विस्तार होगा. राज्य के अलग-अलग जिलों से आने वाले पर्यटकों के लिए अच्छी सड़क की बेहतर सुविधाएं मिलेगी. 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कबीरधाम जिले के सभी पर्यटन सुविधाओं के विस्तार के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है. जिले के प्रमुख पयर्टन स्थल चिल्फी घाटी के ऊपर सरोधादादर में ट्राईबल टूरिजम सर्किल के विकास के लिए 12 करोड़ रुपये के विकास कार्य किए गए हैं. इससे प्रदेश में पर्यटन सुविधाओं के समुचित विकास को नई दिशा मिल रही है. मंत्री अकबर ने कहा कि 7 अलग-अलग कार्यों के भूमिपूजन से जिले के विकास की कड़ी और जुड़ गई है.

छत्तीसगढ़ शाकंभरी बोर्ड के सदस्य हरि पटेल ने कबीरधाम जिले और जिले के पुरात्तव महत्व के स्थलों के समुचित विकास को नई दिशा देने के लिए मंत्री अकबर के प्रयासों की प्रशंसा की है, उन्होंने कहा कि इससे आने वाले समय में जिले के पर्यटन को और ख्याति मिलेगी. कवर्धा पालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा ने कहा कि कवर्धा से भोरमदेव मंदिर पहुंच मार्ग की सौगात के लिए कवर्धा नगर पलिका की तरफ से अभार जताया.

कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने अपने रायपुर स्थित आवास से वर्चुअल के माध्यम से कवर्धा विधानसभा के कवर्धा और बोडला जनपद पंचायत के 6 ग्राम पंचायतों के लिए स्वीकृत 10 करोड़ रुपये की लागत से स्वीकृत 7 अलग- अलग कार्यों का वर्चुअल भूमिपूजन किया. 

कवर्धा से भोरमदेव मंदिर 16 किलोमीटर सड़क का उन्नयन कार्य शामिल

इस भूमिपूजन कार्य में छत्तीसगढ़ के प्रमुख पुरात्तव, धार्मिक, पर्यटन एवं ऐतिहासिक महत्व के स्थल भोरमदेव मंदिर पहुंचमार्ग शामिल हैं. कवर्धा से भोरमदेव मंदिर 16 किलोमीटर सड़क का उन्नयन कार्य शामिल है. पर्यटन सुविधाओं के विस्तार के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप और कैबिनेट मंत्री तथा कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर के प्रयासों से इसके लिए 9 करोड 60 लाख रुपये की लागत से सड़क की मंजूरी मिली है. इस सड़क उन्नयन कार्य में 10 नग पुलिया और 5.44 किलो मीटर नाली का निर्माण किया जाएगा.

6 कार्यों का भूमिपूजन किया

अकबर ने बोडला जनपद पंचायत के 5 ग्राम पंचायतों में मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना के तहत 50 लाख रुपये की लागत से स्वीकृत 6 कार्यों का भूमिपूजन किया. इस कार्य में ग्राम लेंजाखार में कुल दो कार्यों के लिए 16 लाख 85 हजार रुपये, ग्राम मण्डलाटोला के एक कार्य के लिए 16 लाख 31 हजार रुपये, ग्राम रोचन के 1 कार्य के लिए 4 लाख 37 हजार रुपये, ग्राम सरेखा के 1 कार्य के लिए 8 लाख 15 हजार रुपये और ग्राम पंचायत चिमरा के 1 कार्य के लिए 4 लाख 39 हजार रुपये के कार्य शामिल हैं.

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही एबीपी न्यूज़ ने भोरमदेव मंदिर की संधारण को लेकर खबर प्रकाशित की थी. खबर प्रकाशित होने के बाद वन मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने भोरमदेव मंदिर के संधारण के लिए 10 करोड़ की राशि देने की घोषणा कर दी है.

ये भी पढ़ें-

Corona Alert Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के इन नौ जिलों में कोरोना का खतरा सबसे अधिक, यह इलाका सबसे ज्यादा प्रभावित

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के सरगुजा का यह तालाब बदल रहा है पानी का रंग, जानें क्या इसकी सच्चाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच
शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच
छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा
छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा
छत्तीसगढ़: 570 करोड़ के कोल लेवी केस में EOW पेश करेगी फाइनल चार्जशीट, 9 आरोपी होंगे पेश
छत्तीसगढ़: 570 करोड़ के कोल लेवी केस में EOW पेश करेगी फाइनल चार्जशीट, 9 आरोपी होंगे पेश
सिंगापुर केमंडाई रिजर्व पहुंचे CM साय, देखीं इको-टूरिज्म की व्यवस्थाएं
सिंगापुर केमंडाई रिजर्व पहुंचे CM साय, देखीं इको-टूरिज्म की व्यवस्थाएं

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget